CISCE Result 2026: CISCE इसी हफ्ते जारी करेगा 10वीं-12वीं के नतीजे? नोट कर लें रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका

यूपी बोर्ड, बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं क्लास के नतीजे जारी कर चुके हैं. साथ ही सीबीएसई बोर्ड ने भी दसवीं के नतीजे बीते दिनों घोषित किए हैं. जिसके बाद CISCE बोर्ड के स्टूडेंट्स को भी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. जो इसी हफ्ते खत्म हो सकता है. आइए पूरी डिटेल्स जानते हैं. काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) के अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि कक्षा 10 (ICSE) और कक्षा 12 (ISC) के नतीजे जल्द जारी किए जाएंगे. तारीख और समय को अंतिम रूप दिया जा रहा है, और संभावना है कि परिणाम इसी सप्ताह आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जारी कर दिए जाएं. हालांकि परिषद ने अभी पक्की तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन पिछले वर्षों के पैटर्न को देखें तो साफ संकेत मिलते हैं कि रिजल्ट अप्रैल के आखिर तक आ सकता है. छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे केवल CISCE की आधिकारिक वेबसाइट से ही अपडेट लें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. कब हुई थीं परीक्षाएं? इस साल ICSE कक्षा 10 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं. वहीं ISC कक्षा 12 की परीक्षाएं 12 फरवरी से 6 अप्रैल 2026 तक चलीं. लंबे परीक्षा कार्यक्रम के बाद अब छात्र नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बार करीब 2.6 लाख छात्र ICSE परीक्षा में शामिल हुए, जबकि लगभग 1.5 लाख छात्रों ने ISC की परीक्षा दी. कहां देख सकेंगे रिजल्ट? cisce.orgresults.cisce.org पिछले साल कब आए थे नतीजे? 2025: 30 अप्रैल2024: 6 मई2023: 15 मई2022: जुलाई (कोविड के कारण देरी) पिछले साल का प्रदर्शन बढ़ा रहा उम्मीद पिछले साल ICSE कक्षा 10 का पास प्रतिशत 99.35% रहा था, जबकि ISC कक्षा 12 का पास प्रतिशत 99.34% दर्ज किया गया था. इतने शानदार परिणाम के बाद इस साल भी छात्रों को अच्छे नतीजों की उम्मीद है. अब नहीं होंगे कंपार्टमेंट एग्जाम इस बार CISCE ने एक बड़ा बदलाव भी किया है. अब पारंपरिक कंपार्टमेंट परीक्षा नहीं होगी. इसकी जगह छात्रों को री-इवैल्यूएशन और इम्प्रूवमेंट एग्जाम का मौका दिया जाएगा. छात्र उसी शैक्षणिक वर्ष में अधिकतम दो विषयों में सुधार परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे. कैसे चेक करें रिजल्ट? छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर जाएं. इसके बाद होमपेज पर परीक्षा मेन्यू में ICSE या ISC चुनें. अब छात्र अपना UID, Index Number और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें. इसके बाद छात्र ‘Show Result’ बटन पर क्लिक करें. फिर छात्र का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें या प्रिंट निकाल लें. यह भी पढ़ें- CBSE 12th Result 2026: CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 इस तारीख तक हो सकता है जारी, जानिए DigiLocker और UMANG पर कैसे चेक करें रिजल्ट

Apr 28, 2026 - 05:30
 0
CISCE Result 2026: CISCE इसी हफ्ते जारी करेगा 10वीं-12वीं के नतीजे? नोट कर लें रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका

यूपी बोर्ड, बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं क्लास के नतीजे जारी कर चुके हैं. साथ ही सीबीएसई बोर्ड ने भी दसवीं के नतीजे बीते दिनों घोषित किए हैं. जिसके बाद CISCE बोर्ड के स्टूडेंट्स को भी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. जो इसी हफ्ते खत्म हो सकता है. आइए पूरी डिटेल्स जानते हैं.

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) के अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि कक्षा 10 (ICSE) और कक्षा 12 (ISC) के नतीजे जल्द जारी किए जाएंगे. तारीख और समय को अंतिम रूप दिया जा रहा है, और संभावना है कि परिणाम इसी सप्ताह आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जारी कर दिए जाएं.

हालांकि परिषद ने अभी पक्की तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन पिछले वर्षों के पैटर्न को देखें तो साफ संकेत मिलते हैं कि रिजल्ट अप्रैल के आखिर तक आ सकता है. छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे केवल CISCE की आधिकारिक वेबसाइट से ही अपडेट लें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें.

कब हुई थीं परीक्षाएं?

इस साल ICSE कक्षा 10 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं. वहीं ISC कक्षा 12 की परीक्षाएं 12 फरवरी से 6 अप्रैल 2026 तक चलीं. लंबे परीक्षा कार्यक्रम के बाद अब छात्र नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बार करीब 2.6 लाख छात्र ICSE परीक्षा में शामिल हुए, जबकि लगभग 1.5 लाख छात्रों ने ISC की परीक्षा दी.

कहां देख सकेंगे रिजल्ट?

cisce.org
results.cisce.org

पिछले साल कब आए थे नतीजे?

2025: 30 अप्रैल
2024: 6 मई
2023: 15 मई
2022: जुलाई (कोविड के कारण देरी)

पिछले साल का प्रदर्शन बढ़ा रहा उम्मीद

पिछले साल ICSE कक्षा 10 का पास प्रतिशत 99.35% रहा था, जबकि ISC कक्षा 12 का पास प्रतिशत 99.34% दर्ज किया गया था. इतने शानदार परिणाम के बाद इस साल भी छात्रों को अच्छे नतीजों की उम्मीद है.

अब नहीं होंगे कंपार्टमेंट एग्जाम

इस बार CISCE ने एक बड़ा बदलाव भी किया है. अब पारंपरिक कंपार्टमेंट परीक्षा नहीं होगी. इसकी जगह छात्रों को री-इवैल्यूएशन और इम्प्रूवमेंट एग्जाम का मौका दिया जाएगा. छात्र उसी शैक्षणिक वर्ष में अधिकतम दो विषयों में सुधार परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे.

कैसे चेक करें रिजल्ट?

  1. छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर जाएं.
  2. इसके बाद होमपेज पर परीक्षा मेन्यू में ICSE या ISC चुनें.
  3. अब छात्र अपना UID, Index Number और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें.
  4. इसके बाद छात्र ‘Show Result’ बटन पर क्लिक करें.
  5. फिर छात्र का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें या प्रिंट निकाल लें.

यह भी पढ़ें- CBSE 12th Result 2026: CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 इस तारीख तक हो सकता है जारी, जानिए DigiLocker और UMANG पर कैसे चेक करें रिजल्ट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow