BRICS के चलते दिल्ली के स्कूल बंद, क्या पूरे NCR में भी रहेगी छुट्टी?
दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS Summit को लेकर राजधानी में सुरक्षा और ट्रैफिक की तैयारियां तेज हो गई हैं. इसी बीच दिल्ली के स्कूल के छात्रों को लेकर छुट्टी के लिए अपडेट सामने आया है. सरकार ने फैसला लिया है की 11 सितंबर 2026 यानी शुक्रवार को स्कूल बंद रहेंगे. BRICS Summit 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में होना है. विदेशी मेहमानों और बड़े नेताओं की मौजूदगी को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के साथ-साथ कई सड़कों पर ट्रैफिक की व्यवस्था भी बदली जाएगी. ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे NCR के दूसरे शहरों में भी स्कूल बंद रहेंगे? दिल्ली के सभी स्कूल 11 सितंबर को रहेंगे बंद दिल्ली में 11 सितंबर को स्कूलों की छुट्टी रहेगी. शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देश के अनुसार इस दिन दिल्ली के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूल बंद रहेंगे. शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत आने वाले कार्यालय भी इस दिन बंद रहेंगे. यानी दिल्ली में पढ़ने वाले छात्रों को शुक्रवार को स्कूल नहीं जाना होगा. BRICS Summit की वजह से लिया गया फैसला दिल्ली में होने वाला Brics Summit 12 और 13 सितंबर को होने जा रहा है. इस दौरान कई देशों के बड़े नेता राजधानी में मौजूद रहेंगे. उनकी सुरक्षा के लिए दिल्ली में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं और कई रूट पर ट्रैफिक में भी बदलाव किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में करीब 25 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. ऐसे स्तिथि में दिल्ली के स्कूल को बंद रखने का फैसला भीड़ और ट्रैफिक को कम रखने में मदद कर सकता है. यह भी पढ़ें : बड़ी खबर- वाराणसी में कल बंद रहेंगे स्कूल, मौसम के चलते लिया गया फैसला क्या पूरे NCR में भी स्कूल बंद रहेंगे? दिल्ली में छुट्टी के आदेश को पूरे NCR पर लागू नहीं माना जाएगा. NCR में नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे शहर अलग-अलग राज्यों और जिला प्रशासन में आते हैं. इसलिए अगर वहां स्कूल बंद रहेंगे तो उसका फैसला वहां की राज्य सरकार या जिला प्रशासन ले सकते हैं. नोएडा-गाजियाबाद के छात्रों को क्या करना चाहिए? अगर बच्चा नोएडा या गाजियाबाद में पढ़ता है तो सिर्फ दिल्ली की छुट्टी देखकर स्कूल न जाने का फैसला न करें. अभी तक BRICS के नाम पर पूरे NCR के स्कूलों के लिए दिल्ली जैसा एक समान छुट्टी आदेश सामने नहीं आया है. खासकर नोएडा में 9 सितंबर को स्थानीय कार्यक्रम की वजह से स्कूल बंद थे, लेकिन उसे BRICS की छुट्टी से नहीं जोड़ा जा सकता है. इसलिए अपने स्कूल का नया नोटिस या जिला प्रशासन का आदेश जरूर देखें. 11 से 13 सितंबर तक दिल्ली में ट्रैफिक भी प्रभावित रहेगा स्कूल की छुट्टी के अलावा दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक ट्रैफिक पर भी असर पड़ सकता है. कई महत्वपूर्ण रास्तों पर सुरक्षा जांच और ट्रैफिक के डायवर्जन की व्यवस्था रहेगी. रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को भी घर से थोड़ा पहले निकले तो उनके लिए सही होगा. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को सफर की प्लानिंग पहले से बनाने और जरूरत पड़ने पर मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह दी है. यह भी पढ़ें : PM ने किया रेलवे यूनिवर्सिटी का जिक्र, जानिए यहां कैसे मिलता है एडमिशन
दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS Summit को लेकर राजधानी में सुरक्षा और ट्रैफिक की तैयारियां तेज हो गई हैं. इसी बीच दिल्ली के स्कूल के छात्रों को लेकर छुट्टी के लिए अपडेट सामने आया है. सरकार ने फैसला लिया है की 11 सितंबर 2026 यानी शुक्रवार को स्कूल बंद रहेंगे. BRICS Summit 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में होना है.
विदेशी मेहमानों और बड़े नेताओं की मौजूदगी को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के साथ-साथ कई सड़कों पर ट्रैफिक की व्यवस्था भी बदली जाएगी. ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे NCR के दूसरे शहरों में भी स्कूल बंद रहेंगे?
दिल्ली के सभी स्कूल 11 सितंबर को रहेंगे बंद
दिल्ली में 11 सितंबर को स्कूलों की छुट्टी रहेगी. शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देश के अनुसार इस दिन दिल्ली के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूल बंद रहेंगे. शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत आने वाले कार्यालय भी इस दिन बंद रहेंगे. यानी दिल्ली में पढ़ने वाले छात्रों को शुक्रवार को स्कूल नहीं जाना होगा.
BRICS Summit की वजह से लिया गया फैसला
दिल्ली में होने वाला Brics Summit 12 और 13 सितंबर को होने जा रहा है. इस दौरान कई देशों के बड़े नेता राजधानी में मौजूद रहेंगे. उनकी सुरक्षा के लिए दिल्ली में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं और कई रूट पर ट्रैफिक में भी बदलाव किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में करीब 25 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. ऐसे स्तिथि में दिल्ली के स्कूल को बंद रखने का फैसला भीड़ और ट्रैफिक को कम रखने में मदद कर सकता है.
यह भी पढ़ें : बड़ी खबर- वाराणसी में कल बंद रहेंगे स्कूल, मौसम के चलते लिया गया फैसला
क्या पूरे NCR में भी स्कूल बंद रहेंगे?
दिल्ली में छुट्टी के आदेश को पूरे NCR पर लागू नहीं माना जाएगा. NCR में नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे शहर अलग-अलग राज्यों और जिला प्रशासन में आते हैं. इसलिए अगर वहां स्कूल बंद रहेंगे तो उसका फैसला वहां की राज्य सरकार या जिला प्रशासन ले सकते हैं.
नोएडा-गाजियाबाद के छात्रों को क्या करना चाहिए?
अगर बच्चा नोएडा या गाजियाबाद में पढ़ता है तो सिर्फ दिल्ली की छुट्टी देखकर स्कूल न जाने का फैसला न करें. अभी तक BRICS के नाम पर पूरे NCR के स्कूलों के लिए दिल्ली जैसा एक समान छुट्टी आदेश सामने नहीं आया है. खासकर नोएडा में 9 सितंबर को स्थानीय कार्यक्रम की वजह से स्कूल बंद थे, लेकिन उसे BRICS की छुट्टी से नहीं जोड़ा जा सकता है. इसलिए अपने स्कूल का नया नोटिस या जिला प्रशासन का आदेश जरूर देखें.
11 से 13 सितंबर तक दिल्ली में ट्रैफिक भी प्रभावित रहेगा
स्कूल की छुट्टी के अलावा दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक ट्रैफिक पर भी असर पड़ सकता है. कई महत्वपूर्ण रास्तों पर सुरक्षा जांच और ट्रैफिक के डायवर्जन की व्यवस्था रहेगी. रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को भी घर से थोड़ा पहले निकले तो उनके लिए सही होगा. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को सफर की प्लानिंग पहले से बनाने और जरूरत पड़ने पर मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह दी है.
यह भी पढ़ें : PM ने किया रेलवे यूनिवर्सिटी का जिक्र, जानिए यहां कैसे मिलता है एडमिशन
What's Your Reaction?