हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय ने बढ़ाई पीजी दाखिले की तारीख, अब 30 जून तक कर सकेंगे आवेदन
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ में स्नातकोत्तर (PG) कार्यक्रमों में दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों के लिए बड़ी खबर है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 23 जून से बढ़ाकर अब 30 जून 2025 कर दी है. यह फैसला छात्रों की सुविधा और मांग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. छात्रों को मिला संशोधन का मौका भी पंजीकरण की तारीख बढ़ने के साथ ही विश्वविद्यालय ने छात्रों को ऑनलाइन आवेदन में सुधार का अवसर भी दिया है. इच्छुक अभ्यर्थी 1 जुलाई से 3 जुलाई 2025 के बीच अपने फॉर्म में जरूरी बदलाव कर सकते हैं. यह करेक्शन विंडो सभी आवेदकों के लिए खुली रहेगी ताकि वे अपने फॉर्म में कोई गलती छूट जाने पर उसे समय रहते ठीक कर सकें.यह भी पढ़ें: JNU में फिर उठी अपनी एंट्रेंस परीक्षा की मांग, छात्रसंघ का आंदोलन तेज; जानें छात्रों की मांग और कुलपति का रुख कुलपति ने दी जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने कहा कि कई छात्र परीक्षा परिणाम और अन्य कारणों से समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे, ऐसे में यह निर्णय उनके हित में लिया गया है. उन्होंने कहा कि नई तिथि से ज्यादा संख्या में योग्य छात्र दाखिले की प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे. कुल 42 कोर्स और 1447 सीटें उपलब्ध सीयूईटी पीजी 2025 के तहत हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में 42 स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में दाखिला होगा. इन कोर्सेज के लिए कुल 1447 सीटें उपलब्ध हैं. यह जानकारी विश्वविद्यालय के सीयूईटी नोडल ऑफिसर डॉ. तेजपाल ढेवा ने दी. उन्होंने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. इसके बाद, 7 जुलाई 2025 को पहली काउंसलिंग की श्रेणीवार सूची जारी होगी, जिसके आधार पर दाखिले शुरू होंगे.यह भी पढ़ें: LIC हाउसिंग फाइनेंस में अप्रेंटिस के 250 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका, एग्जाम 3 जुलाई को ये हैं जरूरी डेट्स ऑनलाइन पंजीकरण की नई अंतिम तिथि: 30 जून 2025 करेक्शन विंडो (फॉर्म में सुधार): 1 जुलाई से 3 जुलाई 2025 पहली मेरिट सूची जारी होने की तिथि: 7 जुलाई 2025 वेबसाइट पर मिलेगी पूरी जानकारी जो छात्र हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीजी कोर्स के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे www.cuh.ac.in पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. वहीं से ऑनलाइन पंजीकरण और करेक्शन की प्रक्रिया भी पूरी की जा सकती है.यह भी पढ़ें: NEET UG 2025 Result: NEET Result के बाद MBBS नहीं मिला? घबराएं नहीं, ये हैं मेडिकल फील्ड के टॉप करियर ऑप्शंस
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ में स्नातकोत्तर (PG) कार्यक्रमों में दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों के लिए बड़ी खबर है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 23 जून से बढ़ाकर अब 30 जून 2025 कर दी है. यह फैसला छात्रों की सुविधा और मांग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.
छात्रों को मिला संशोधन का मौका भी
पंजीकरण की तारीख बढ़ने के साथ ही विश्वविद्यालय ने छात्रों को ऑनलाइन आवेदन में सुधार का अवसर भी दिया है. इच्छुक अभ्यर्थी 1 जुलाई से 3 जुलाई 2025 के बीच अपने फॉर्म में जरूरी बदलाव कर सकते हैं. यह करेक्शन विंडो सभी आवेदकों के लिए खुली रहेगी ताकि वे अपने फॉर्म में कोई गलती छूट जाने पर उसे समय रहते ठीक कर सकें.
यह भी पढ़ें: JNU में फिर उठी अपनी एंट्रेंस परीक्षा की मांग, छात्रसंघ का आंदोलन तेज; जानें छात्रों की मांग और कुलपति का रुख
कुलपति ने दी जानकारी
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने कहा कि कई छात्र परीक्षा परिणाम और अन्य कारणों से समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे, ऐसे में यह निर्णय उनके हित में लिया गया है. उन्होंने कहा कि नई तिथि से ज्यादा संख्या में योग्य छात्र दाखिले की प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे.
कुल 42 कोर्स और 1447 सीटें उपलब्ध
सीयूईटी पीजी 2025 के तहत हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में 42 स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में दाखिला होगा. इन कोर्सेज के लिए कुल 1447 सीटें उपलब्ध हैं. यह जानकारी विश्वविद्यालय के सीयूईटी नोडल ऑफिसर डॉ. तेजपाल ढेवा ने दी.
उन्होंने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. इसके बाद, 7 जुलाई 2025 को पहली काउंसलिंग की श्रेणीवार सूची जारी होगी, जिसके आधार पर दाखिले शुरू होंगे.
यह भी पढ़ें: LIC हाउसिंग फाइनेंस में अप्रेंटिस के 250 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका, एग्जाम 3 जुलाई को
ये हैं जरूरी डेट्स
- ऑनलाइन पंजीकरण की नई अंतिम तिथि: 30 जून 2025
- करेक्शन विंडो (फॉर्म में सुधार): 1 जुलाई से 3 जुलाई 2025
- पहली मेरिट सूची जारी होने की तिथि: 7 जुलाई 2025
वेबसाइट पर मिलेगी पूरी जानकारी
जो छात्र हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीजी कोर्स के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे www.cuh.ac.in पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. वहीं से ऑनलाइन पंजीकरण और करेक्शन की प्रक्रिया भी पूरी की जा सकती है.
यह भी पढ़ें: NEET UG 2025 Result: NEET Result के बाद MBBS नहीं मिला? घबराएं नहीं, ये हैं मेडिकल फील्ड के टॉप करियर ऑप्शंस
What's Your Reaction?