अगस्त के आखिरी हफ्ते में स्कूलों में कितनी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट
अगस्त का यह आखिरी सप्ताह स्टूडेंट के लिए छुट्टियां के हिसाब से सबसे जरूरी माना जा रहा है. आज यानी 24 से 30 अगस्त के बीच अलग-अलग राज्यों में त्योहारों के चलते स्कूलों में छुट्टियां रहेगी. इस दौरान ईद-द-मिलाद, ओणम और रक्षाबंधन जैसे त्योहार पड़ रहे हैं, जबकि 30 अगस्त को रविवार है. हालांकि सभी राज्यों और स्कूलों में छुट्टियों की तारीख के एक जैसी नहीं होगी. स्कूलों की छुट्टियां राज्य सरकार के आदेश, शिक्षा बोर्ड और संबंधित स्कूल के कैलेंडर के आधार पर होती है. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि अगस्त के इस आखिरी सप्ताह में कितनी छुट्टियां रहने वाली है. 26 अगस्त बुधवार- इस सप्ताह 26 अगस्त को पैगंबर मुहम्मद के जन्म पर मिलाद-उल-नबी का त्यौहार मनाया जाएगा. वहीं इसे 2026 में राष्ट्रीय अवकाश के रूप में राजपत्रित किया गया है. ईद-ए-मिलाद के लिए स्कूलों में छुट्टी होगी या नहीं इसका निर्णय राज्य और संबंधित स्कूल स्तर पर जारी अधिसूचना के आधार पर लिया जाएगा. 28 अगस्त शुक्रवार- इस बार 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार पड़ रहा है. रक्षाबंधन पर भाई-बहन राखी बांधकर इस त्योहार को सेलिब्रेट करते हैं. वहीं इस दिन देश के लगभग हर राज्य में दिन स्कूल बंद रहेंगे. 30 अगस्त रविवार- 30 अगस्त को इस सप्ताह रविवार होने के चलते भी देशभर के स्कूलों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा. ये भी पढ़ें-IOB में LBO के 250 पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख आज, ऐसे करें अप्लाई ओणम की छुट्टियां केरल में ओणम का मुख्य दिन 26 अगस्त को मनाया जाएगा. इसके अलावा फर्स्ट ओणम 25 अगस्त, तीसरा ओणम 27 अगस्त और चौथा ओणम 28 अगस्त को होगा. ऐसे में इन तारीख को पर केरल में स्कूल बंद रह सकते हैं. हालांकि इसे लेकर छुट्टियों का आदेश संबंधित राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश पर निर्भर करेगा. वहीं केरल के अलावा देश के दूसरे राज्यों में भी 26 अगस्त को स्कूलों की छुट्टियां हो सकती है. सितंबर में भी छुट्टियों की भरमार अगस्त के बाद सितंबर में भी स्कूलों में छात्रों को त्योहारों के कारण छुट्टियां मिल सकती है. कैलेंडर के अनुसार 4 सितंबर को जन्माष्टमी और 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी है. खासतौर पर गणेश चतुर्थी के मौके पर महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में छुट्टियां रहती है . सभी स्कूलों में एक जैसी नहीं होगी छुट्टियां अगस्त के सप्ताह में छुट्टियां को लेकर काफी कंफ्यूजन बना हुआ है. ऐसे में छात्रों और पेरेंट्स को ध्यान रखना होगा कि त्योहारों की छुट्टी पूरे देश में एक समान नहीं होती. राज्य सरकार की अधिसूचना शिक्षा बोर्ड और स्कूल के अपने एकेडमिक कैलेंडर के आधार पर छुट्टियों में अंतर होते हैं. कुछ स्कूल त्योहार पर अवकाश के बदले वर्किंग डे भी रख सकते हैं या अपना टाइम टेबल में भी बदल सकते हैं. इसलिए पेरेंट्स को स्कूलों की छुट्टियों को लेकर राज्य सरकार का ऑफिशियल नोटिफिकेशन या स्कूल की ओर से दी गई सूचना देखनी होगी. ये भी पढ़ें-अब NEET PG पेपर भी हो गया लीक? NBEMS ने जारी किया बयान
अगस्त का यह आखिरी सप्ताह स्टूडेंट के लिए छुट्टियां के हिसाब से सबसे जरूरी माना जा रहा है. आज यानी 24 से 30 अगस्त के बीच अलग-अलग राज्यों में त्योहारों के चलते स्कूलों में छुट्टियां रहेगी. इस दौरान ईद-द-मिलाद, ओणम और रक्षाबंधन जैसे त्योहार पड़ रहे हैं, जबकि 30 अगस्त को रविवार है. हालांकि सभी राज्यों और स्कूलों में छुट्टियों की तारीख के एक जैसी नहीं होगी. स्कूलों की छुट्टियां राज्य सरकार के आदेश, शिक्षा बोर्ड और संबंधित स्कूल के कैलेंडर के आधार पर होती है. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि अगस्त के इस आखिरी सप्ताह में कितनी छुट्टियां रहने वाली है.
26 अगस्त बुधवार- इस सप्ताह 26 अगस्त को पैगंबर मुहम्मद के जन्म पर मिलाद-उल-नबी का त्यौहार मनाया जाएगा. वहीं इसे 2026 में राष्ट्रीय अवकाश के रूप में राजपत्रित किया गया है. ईद-ए-मिलाद के लिए स्कूलों में छुट्टी होगी या नहीं इसका निर्णय राज्य और संबंधित स्कूल स्तर पर जारी अधिसूचना के आधार पर लिया जाएगा.
28 अगस्त शुक्रवार- इस बार 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार पड़ रहा है. रक्षाबंधन पर भाई-बहन राखी बांधकर इस त्योहार को सेलिब्रेट करते हैं. वहीं इस दिन देश के लगभग हर राज्य में दिन स्कूल बंद रहेंगे.
30 अगस्त रविवार- 30 अगस्त को इस सप्ताह रविवार होने के चलते भी देशभर के स्कूलों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा.
ये भी पढ़ें-IOB में LBO के 250 पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख आज, ऐसे करें अप्लाई
ओणम की छुट्टियां
केरल में ओणम का मुख्य दिन 26 अगस्त को मनाया जाएगा. इसके अलावा फर्स्ट ओणम 25 अगस्त, तीसरा ओणम 27 अगस्त और चौथा ओणम 28 अगस्त को होगा. ऐसे में इन तारीख को पर केरल में स्कूल बंद रह सकते हैं. हालांकि इसे लेकर छुट्टियों का आदेश संबंधित राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश पर निर्भर करेगा. वहीं केरल के अलावा देश के दूसरे राज्यों में भी 26 अगस्त को स्कूलों की छुट्टियां हो सकती है.
सितंबर में भी छुट्टियों की भरमार
अगस्त के बाद सितंबर में भी स्कूलों में छात्रों को त्योहारों के कारण छुट्टियां मिल सकती है. कैलेंडर के अनुसार 4 सितंबर को जन्माष्टमी और 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी है. खासतौर पर गणेश चतुर्थी के मौके पर महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में छुट्टियां रहती है .
सभी स्कूलों में एक जैसी नहीं होगी छुट्टियां
अगस्त के सप्ताह में छुट्टियां को लेकर काफी कंफ्यूजन बना हुआ है. ऐसे में छात्रों और पेरेंट्स को ध्यान रखना होगा कि त्योहारों की छुट्टी पूरे देश में एक समान नहीं होती. राज्य सरकार की अधिसूचना शिक्षा बोर्ड और स्कूल के अपने एकेडमिक कैलेंडर के आधार पर छुट्टियों में अंतर होते हैं. कुछ स्कूल त्योहार पर अवकाश के बदले वर्किंग डे भी रख सकते हैं या अपना टाइम टेबल में भी बदल सकते हैं. इसलिए पेरेंट्स को स्कूलों की छुट्टियों को लेकर राज्य सरकार का ऑफिशियल नोटिफिकेशन या स्कूल की ओर से दी गई सूचना देखनी होगी.
ये भी पढ़ें-अब NEET PG पेपर भी हो गया लीक? NBEMS ने जारी किया बयान
What's Your Reaction?