Benefits of Quitting Smartphone: एक महीने न करें स्मार्टफोन का इस्तेमाल तो शरीर में आ जाएंगे ये बदलाव, भरपूर होगा फायदा

Benefits of Quitting Smartphone: आज के समय में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो स्मार्टफोन का इस्तेमाल न करता हो. सुबह आंख खुलने से लेकर रात को सोने तक ज्यादातर लोगों का काफी समय मोबाइल स्क्रीन के सामने ही बीत जाता है.  सोशल मीडिया, वीडियो, गेम और लगातार आने वाले नोटिफिकेशन लोगों को घंटों फोन से जोड़े रखते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर एक महीने के लिए स्मार्टफोन से दूरी बना ली जाए तो शरीर और दिमाग पर इसका क्या असर पड़ सकता है? हाल ही में कई लोगों ने एक महीने तक स्मार्टफोन छोड़कर अपना अनुभव साझा किया, जिसमें उन्हें कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिले है.  दिमाग पहले से ज्यादा शांत और फोकस्ड हो सकता है स्मार्टफोन का लगातार इस्तेमाल दिमाग को हर समय नई जानकारी और नोटिफिकेशन से घेरकर रखता है. ऐसे में ध्यान भटकना और किसी एक काम पर लंबे समय तक फोकस न कर पाना आम बात हो जाती है. ऐसे में एक महीने तक स्मार्टफोन से दूरी बनाने वाले लोगों ने बताया कि उनका ध्यान पहले से बेहतर हुआ और वे अपने काम पर ज्यादा फोकस कर पा रहे हैं.  यह भी पढ़ेंः Aamir Khan And Gauri Spratt: आमिर खान और गौरी स्प्रैट के बीच 14 साल का अंतर, जानें परफेक्ट रिश्ते के लिए कितना गैप है सही नींद में आ सकता है सुधार कई लोग रात में सोने से पहले काफी देर तक फोन चलाते हैं. इससे आंखों और दिमाग को आराम नहीं मिल पाता. स्मार्टफोन से दूरी बनाने के बाद लोगों ने महसूस किया कि उनकी नींद पहले से बेहतर होने लगी. वे जल्दी सो पाए और सुबह ज्यादा तरोताजा महसूस करने लगे.  विशेषज्ञ भी मानते हैं कि स्क्रीन टाइम कम करने से नींद की गुणवत्ता पर अच्छा असर पड़ सकता है. जब फोन हाथ में नहीं होता तो लोग अपने आसपास की चीजों पर ज्यादा ध्यान देने लगते हैं. कई लोगों ने बताया कि उन्होंने परिवार और दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताया. साथ ही कुछ लोगों ने नए दोस्त भी बनाए और आमने-सामने बातचीत करने में अधिक रुचि दिखाई.  फोन की जगह किताबें पढ़ना, टहलना या किसी शौक पर समय देना आसान हो गया. इससे मानसिक संतुष्टि भी बढ़ी.  हर खाली समय में फोन देखने की आदत छूट सकती है स्मार्टफोन की सबसे बड़ी आदत यह है कि लोग थोड़ी सी फुर्सत मिलते ही स्क्रीन देखने लगते हैं. एक महीने तक फोन से दूर रहने वाले लोगों ने महसूस किया कि वे धीरे-धीरे इस आदत से बाहर आने लगे.  बस का इंतजार करते समय, लाइन में खड़े रहते समय या खाली बैठने पर भी उनका ध्यान फोन की ओर नहीं जाता था. इससे दिमाग को आराम मिला और लोग अपने विचारों के साथ ज्यादा समय बिता सके. हालांकि विशेषज्ञ मानते हैं कि स्क्रीन टाइम कम करना, बेवजह सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग से बचना और दिन के कुछ घंटे फोन से दूर रहना फायदेमंद हो सकता है. एक महीने का डिजिटल ब्रेक हर किसी के लिए जरूरी नहीं है, लेकिन इससे यह जरूर समझा जा सकता है कि तकनीक का संतुलित इस्तेमाल हमारी मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए कितना महत्वपूर्ण है.  यह भी पढ़ेंः Aamir Khan And Gauri Spratt: आमिर खान और गौरी स्प्रैट के बीच 14 साल का अंतर, जानें परफेक्ट रिश्ते के लिए कितना गैप है सही

Jun 6, 2026 - 13:30
 0
Benefits of Quitting Smartphone: एक महीने न करें स्मार्टफोन का इस्तेमाल तो शरीर में आ जाएंगे ये बदलाव, भरपूर होगा फायदा

Benefits of Quitting Smartphone: आज के समय में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो स्मार्टफोन का इस्तेमाल न करता हो. सुबह आंख खुलने से लेकर रात को सोने तक ज्यादातर लोगों का काफी समय मोबाइल स्क्रीन के सामने ही बीत जाता है.  सोशल मीडिया, वीडियो, गेम और लगातार आने वाले नोटिफिकेशन लोगों को घंटों फोन से जोड़े रखते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर एक महीने के लिए स्मार्टफोन से दूरी बना ली जाए तो शरीर और दिमाग पर इसका क्या असर पड़ सकता है? हाल ही में कई लोगों ने एक महीने तक स्मार्टफोन छोड़कर अपना अनुभव साझा किया, जिसमें उन्हें कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिले है. 

दिमाग पहले से ज्यादा शांत और फोकस्ड हो सकता है

स्मार्टफोन का लगातार इस्तेमाल दिमाग को हर समय नई जानकारी और नोटिफिकेशन से घेरकर रखता है. ऐसे में ध्यान भटकना और किसी एक काम पर लंबे समय तक फोकस न कर पाना आम बात हो जाती है. ऐसे में एक महीने तक स्मार्टफोन से दूरी बनाने वाले लोगों ने बताया कि उनका ध्यान पहले से बेहतर हुआ और वे अपने काम पर ज्यादा फोकस कर पा रहे हैं. 

यह भी पढ़ेंः Aamir Khan And Gauri Spratt: आमिर खान और गौरी स्प्रैट के बीच 14 साल का अंतर, जानें परफेक्ट रिश्ते के लिए कितना गैप है सही

नींद में आ सकता है सुधार

कई लोग रात में सोने से पहले काफी देर तक फोन चलाते हैं. इससे आंखों और दिमाग को आराम नहीं मिल पाता. स्मार्टफोन से दूरी बनाने के बाद लोगों ने महसूस किया कि उनकी नींद पहले से बेहतर होने लगी. वे जल्दी सो पाए और सुबह ज्यादा तरोताजा महसूस करने लगे.  विशेषज्ञ भी मानते हैं कि स्क्रीन टाइम कम करने से नींद की गुणवत्ता पर अच्छा असर पड़ सकता है. जब फोन हाथ में नहीं होता तो लोग अपने आसपास की चीजों पर ज्यादा ध्यान देने लगते हैं. कई लोगों ने बताया कि उन्होंने परिवार और दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताया. साथ ही कुछ लोगों ने नए दोस्त भी बनाए और आमने-सामने बातचीत करने में अधिक रुचि दिखाई.  फोन की जगह किताबें पढ़ना, टहलना या किसी शौक पर समय देना आसान हो गया. इससे मानसिक संतुष्टि भी बढ़ी. 

हर खाली समय में फोन देखने की आदत छूट सकती है

स्मार्टफोन की सबसे बड़ी आदत यह है कि लोग थोड़ी सी फुर्सत मिलते ही स्क्रीन देखने लगते हैं. एक महीने तक फोन से दूर रहने वाले लोगों ने महसूस किया कि वे धीरे-धीरे इस आदत से बाहर आने लगे.  बस का इंतजार करते समय, लाइन में खड़े रहते समय या खाली बैठने पर भी उनका ध्यान फोन की ओर नहीं जाता था. इससे दिमाग को आराम मिला और लोग अपने विचारों के साथ ज्यादा समय बिता सके. हालांकि विशेषज्ञ मानते हैं कि स्क्रीन टाइम कम करना, बेवजह सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग से बचना और दिन के कुछ घंटे फोन से दूर रहना फायदेमंद हो सकता है. एक महीने का डिजिटल ब्रेक हर किसी के लिए जरूरी नहीं है, लेकिन इससे यह जरूर समझा जा सकता है कि तकनीक का संतुलित इस्तेमाल हमारी मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए कितना महत्वपूर्ण है. 

यह भी पढ़ेंः Aamir Khan And Gauri Spratt: आमिर खान और गौरी स्प्रैट के बीच 14 साल का अंतर, जानें परफेक्ट रिश्ते के लिए कितना गैप है सही

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow