Gas Discovery: ईरान वॉर के बीच अंडमान में मिला गैस का महाभंडार, ऑयल इंडिया को मिली बड़ी कामयाबी
Gas Discovery in India: हाल ही में खबरें सामने आई थीं कि भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के सिंध प्रांत में तेल का भंडार मिला है. इसके अलावा गैस को लेकर भी खबरें हैं कि वहां गैस का भंडार भी मिला है. जिससे पाकिस्तान में खुशी का माहौल बन गया. इसी बीच अब खबरें हैं कि भारत में भी गैस का भंडार मिला है. बीते कई दिनों से गैस की किल्लत चलने के बाद अब गैस का भंडार मिलना अपने आप में खुशी और राहत की बात है. ऑइल इंडिया की रिपोर्टदरअसल सरकारी कंपनी ऑइल इंडिया लिमिटेड को भारत के अंडमान समुद्र क्षेत्र में नेचुरल गैस का एक और बड़ा भंडार मिला है. कंपनी की तरफ से बताया गया है कि अंडमान के तट के समीप विजयपुरम-3 में एक कुएं में प्राकृतिक गैस मिली है. ये इस क्षेत्र में कंपनी की दूसरी जरूरी हाइड्रोकार्बन (तेल- गैस) की खोज है. कंपनी के मुताबिक विजयपुरम-3 कुआं अंडमान द्वीप समूह के पूर्वी तट से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित है. ये भी पढ़ें: RBI News: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में फिर आई मजबूती, 682 अरब डॉलर के पार पहुंचा खजाना गहराई में मिली प्राकृतिक गैसइस जगह की ड्रिलिंग 355 मीटर गहरे समुद्री क्षेत्र में की गई. शुरुआती जांच के दौरान 1900 मीटर से ज्यादा गहराई में प्राकृतिक गैस के संकेत मिले और लगातार गैस निकलती दिखाई दी, जिससे यहां इसकी मौजूदगी की पुष्टि हुई. ऑइल इंडिया का बयानइस बारे में बात करते हुए ऑइल इंडिया ने कहा कि ये खोज इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इससे ये संकेत मिलता है कि अंडमान समुद्री क्षेत्र में तेल और गैस के बड़े भंडार मौजूद हो सकते हैं. हालांकि अभी ये तय नहीं हुआ है कि यहां से बिजनेस के लिहाज से उत्पादन संभव होगा या नहीं. इसके लिए आने वाले समय में और ज्यादा टेस्ट किए जाएंगे. कंपनी फिलहाल गैस के सैम्पल की जांच कर रही है जिससे उसकी गुणवत्ता और ऊर्जा क्षमता का पता लगाया जा सके. इतना ही नहीं वैज्ञानिक ये स्टडी कर रहे हैं कि गैस किस स्त्रोत से बनी है. ये भी पढ़ें: Oil- Gas Discovery: भारत के पड़ोसी देश में मिला खजाना, बंद कुएं से निकला तेल, गैस का भी पता चला बता दें कि इससे पहले सितंबर 2025 में विजयपुरम-2 कुएं में भी प्राकृतिक गैस मिलने की जानकारी सामने आई थी. अब तक इस ब्लॉक में खोदे गए तीन कुओं में से दो में गैस के संकेत मिल चुके हैं. इससे क्षेत्र की संभावनाओं को लेकर भरोसा और भी बढ़ गया है.
Gas Discovery in India: हाल ही में खबरें सामने आई थीं कि भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के सिंध प्रांत में तेल का भंडार मिला है. इसके अलावा गैस को लेकर भी खबरें हैं कि वहां गैस का भंडार भी मिला है. जिससे पाकिस्तान में खुशी का माहौल बन गया. इसी बीच अब खबरें हैं कि भारत में भी गैस का भंडार मिला है. बीते कई दिनों से गैस की किल्लत चलने के बाद अब गैस का भंडार मिलना अपने आप में खुशी और राहत की बात है.
ऑइल इंडिया की रिपोर्ट
दरअसल सरकारी कंपनी ऑइल इंडिया लिमिटेड को भारत के अंडमान समुद्र क्षेत्र में नेचुरल गैस का एक और बड़ा भंडार मिला है. कंपनी की तरफ से बताया गया है कि अंडमान के तट के समीप विजयपुरम-3 में एक कुएं में प्राकृतिक गैस मिली है. ये इस क्षेत्र में कंपनी की दूसरी जरूरी हाइड्रोकार्बन (तेल- गैस) की खोज है. कंपनी के मुताबिक विजयपुरम-3 कुआं अंडमान द्वीप समूह के पूर्वी तट से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित है.
ये भी पढ़ें: RBI News: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में फिर आई मजबूती, 682 अरब डॉलर के पार पहुंचा खजाना
गहराई में मिली प्राकृतिक गैस
इस जगह की ड्रिलिंग 355 मीटर गहरे समुद्री क्षेत्र में की गई. शुरुआती जांच के दौरान 1900 मीटर से ज्यादा गहराई में प्राकृतिक गैस के संकेत मिले और लगातार गैस निकलती दिखाई दी, जिससे यहां इसकी मौजूदगी की पुष्टि हुई.
ऑइल इंडिया का बयान
इस बारे में बात करते हुए ऑइल इंडिया ने कहा कि ये खोज इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इससे ये संकेत मिलता है कि अंडमान समुद्री क्षेत्र में तेल और गैस के बड़े भंडार मौजूद हो सकते हैं. हालांकि अभी ये तय नहीं हुआ है कि यहां से बिजनेस के लिहाज से उत्पादन संभव होगा या नहीं. इसके लिए आने वाले समय में और ज्यादा टेस्ट किए जाएंगे. कंपनी फिलहाल गैस के सैम्पल की जांच कर रही है जिससे उसकी गुणवत्ता और ऊर्जा क्षमता का पता लगाया जा सके. इतना ही नहीं वैज्ञानिक ये स्टडी कर रहे हैं कि गैस किस स्त्रोत से बनी है.
ये भी पढ़ें: Oil- Gas Discovery: भारत के पड़ोसी देश में मिला खजाना, बंद कुएं से निकला तेल, गैस का भी पता चला
बता दें कि इससे पहले सितंबर 2025 में विजयपुरम-2 कुएं में भी प्राकृतिक गैस मिलने की जानकारी सामने आई थी. अब तक इस ब्लॉक में खोदे गए तीन कुओं में से दो में गैस के संकेत मिल चुके हैं. इससे क्षेत्र की संभावनाओं को लेकर भरोसा और भी बढ़ गया है.
What's Your Reaction?