Alvida Jumma 2026 Date: 13 या 20 मार्च जुमातुल विदा कब है, जानें रमजान के आखिरी जुमे की सही डेट

Alvida Jumma 2026 Date: रमजान महीने का हर दिन पाक और इबादत वाला होता है, लेकिन जुमा (शुक्रवार) का खास महत्व है. इस दिन मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जाती है. लेकिन रमजान के आखिरी शुक्रवार को अलविदा जुमा या जुमातुल विदा (jumat ul vida) कहा जाता है. अलविदा जुमा का दिन मुसलमानों के लिए अधिक विशेष होता है. अलविदा जुमा पर देशभर के मस्जिदों में खास रौनक देखने को मिलती है और बड़ी तादाद में रोजेदार अलविदा जुमा पर नमाज अदा करने के लिए मस्जिद पहुंचते हैं. आइए जानते हैं इस बार 13 मार्च या 20 मार्च कब है अलविदा जुमा. 23वें रोजे के दिन अलविदा जुमा! रमजान महीने के आखिरी शुक्रवार को अलविदा जुमा मनाया जाता है. इस्लामिक धर्म गुरुओं के अनुसार, इस बार रमजान के 23वें रोजे यानी 13 मार्च 2026 को ही अलविदा जुमा की नमाज अदा की जाएगी. यदि किसी कारण 20 मार्च को ईद नहीं होगी तो 20 मार्च को फिर से अगले जुमा पर जुमातुल विदा की नमाज अदा की जाएगी. ये भी पढ़ें: Ramadan 2026 Jumma: रमजान में इस बार 4 या 5 कितने जुमा होंगे, देखें इस्लामिक कैलेंडर की गणना क्यों है कंफ्यूजन ? दरअसल रमजान 29 दिनों का होगा या 30 दिनों का इसका फैसला नए चांद के दीदार के बाद ही किया जाता है. अगर इस बार 19 मार्च को शव्वाल का चांद नजर आता है तो रमजान 29 दिनों को होगा, ऐसे में 13 मार्च को रमजान का आखिरी शुक्रवार रहेगा. वहीं 19 मार्च को शव्वाल का चांद नजर नहीं आता तो फिर 20 मार्च को रमजान का आखिरी जुमा रहेगा और शनिवार को ईद मनाई जाएगी. इसी कंफ्यूजन के कारण 13 मार्च को रोजेदार जुमातुल विदा की नमाज पढ़ेंगे. वहीं  30 रोजे पूरे होते हैं तो 20 मार्च को फिर से अलविदा जुमा की नमाज पढ़ी जाएगी, जोकि अल्लाह की ओर से ईनाम होगा. अलविदा जुमा का महत्व रमजान का आखिरी शुक्रवार यानी जुमा रमजान उल मुबारक की इस्लाम में काफी फजीलत है. अलविदा जुमा रमजान की विदाई का संकेत है, जोकि रोजेदारों को यह याद दिलाता है कि, भले ही रमजान खत्म होने वाला है. लेकिन जिस तरह लोगों ने पूरे महीने संयम, नेक कार्य और इबादत की वह कभी खत्म नहीं होना चाहिए. अलविदा जुमा पर कई लोग नमाज के बाद जकात और सदका अदा करते हैं, जिसे सवाब वाला काम माना जाता है. ये भी पढ़ें: Ramadan 2026: रमजान का 23वां रोजा 13 मार्च को, रोजेदार देखें अपने शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Mar 13, 2026 - 00:30
 0
Alvida Jumma 2026 Date: 13 या 20 मार्च जुमातुल विदा कब है, जानें रमजान के आखिरी जुमे की सही डेट

Alvida Jumma 2026 Date: रमजान महीने का हर दिन पाक और इबादत वाला होता है, लेकिन जुमा (शुक्रवार) का खास महत्व है. इस दिन मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जाती है. लेकिन रमजान के आखिरी शुक्रवार को अलविदा जुमा या जुमातुल विदा (jumat ul vida) कहा जाता है. अलविदा जुमा का दिन मुसलमानों के लिए अधिक विशेष होता है.

अलविदा जुमा पर देशभर के मस्जिदों में खास रौनक देखने को मिलती है और बड़ी तादाद में रोजेदार अलविदा जुमा पर नमाज अदा करने के लिए मस्जिद पहुंचते हैं. आइए जानते हैं इस बार 13 मार्च या 20 मार्च कब है अलविदा जुमा.

23वें रोजे के दिन अलविदा जुमा!

रमजान महीने के आखिरी शुक्रवार को अलविदा जुमा मनाया जाता है. इस्लामिक धर्म गुरुओं के अनुसार, इस बार रमजान के 23वें रोजे यानी 13 मार्च 2026 को ही अलविदा जुमा की नमाज अदा की जाएगी. यदि किसी कारण 20 मार्च को ईद नहीं होगी तो 20 मार्च को फिर से अगले जुमा पर जुमातुल विदा की नमाज अदा की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Ramadan 2026 Jumma: रमजान में इस बार 4 या 5 कितने जुमा होंगे, देखें इस्लामिक कैलेंडर की गणना

क्यों है कंफ्यूजन ?

दरअसल रमजान 29 दिनों का होगा या 30 दिनों का इसका फैसला नए चांद के दीदार के बाद ही किया जाता है. अगर इस बार 19 मार्च को शव्वाल का चांद नजर आता है तो रमजान 29 दिनों को होगा, ऐसे में 13 मार्च को रमजान का आखिरी शुक्रवार रहेगा. वहीं 19 मार्च को शव्वाल का चांद नजर नहीं आता तो फिर 20 मार्च को रमजान का आखिरी जुमा रहेगा और शनिवार को ईद मनाई जाएगी. इसी कंफ्यूजन के कारण 13 मार्च को रोजेदार जुमातुल विदा की नमाज पढ़ेंगे. वहीं  30 रोजे पूरे होते हैं तो 20 मार्च को फिर से अलविदा जुमा की नमाज पढ़ी जाएगी, जोकि अल्लाह की ओर से ईनाम होगा.

अलविदा जुमा का महत्व

रमजान का आखिरी शुक्रवार यानी जुमा रमजान उल मुबारक की इस्लाम में काफी फजीलत है. अलविदा जुमा रमजान की विदाई का संकेत है, जोकि रोजेदारों को यह याद दिलाता है कि, भले ही रमजान खत्म होने वाला है. लेकिन जिस तरह लोगों ने पूरे महीने संयम, नेक कार्य और इबादत की वह कभी खत्म नहीं होना चाहिए. अलविदा जुमा पर कई लोग नमाज के बाद जकात और सदका अदा करते हैं, जिसे सवाब वाला काम माना जाता है.

ये भी पढ़ें: Ramadan 2026: रमजान का 23वां रोजा 13 मार्च को, रोजेदार देखें अपने शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow