जेन जी की पहचान By Shayamanand Mishra

Jun 7, 2026 - 12:01
 0
जेन जी की पहचान  By Shayamanand Mishra

जेन जी यानी युवा वर्ग जिन की पहचान आजकल एक उपद्रवी आंदोलन कर्ता के रूप में बनते जा रहा है। जो अच्छा नहीं है उदाहरण.. नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका को जेन जी आंदोलन से भारी क्षति उठाना पड़ा था। कुछ बातें सामने आ रही हैं कि जेन जी संस्था के संस्थापक का केजरीवाल आम आदमी पार्टी से अच्छे संबंध थे। सबसे बड़ी बात कुछ समय पहले केजरीवाल ने भारत में भी उसी तरह का आंदोलन करने का आमंत्रण जेन जी को दिया था। जो अब देश में जेन जी का आगमन हो चुका है। जेन जी का केजरीवाल से वर्तमान में क्या रिश्ता है? अब यदि उनसे रिश्ता खत्म हो चुका है तो रिश्तो में दरार का कारण भी बताना चाहिए था। एवं भारत में पहला जेन जी का आंदोलन केजरीवाल पार्टी के विरोध में होना चाहिए था। क्योंकि आम आदमी की पार्टी आम आदमी के हित का नहीं बन पाया। शायद इसी कारण जेन जी एवं आम आदमी पार्टी के बीच रिश्तों में दरार बना। इस सच्चाई को स्पष्ट करना चाहिए था।

अच्छी बात है कि जेन जी देश हित के लिए आंदोलन शुरू किया है। परंतु उन्हें एक विरोधी दल के तरह शिक्षा मंत्री का इस्तीफा के लिए ही आंदोलन नहीं करना चाहिए था। उन्हें देश की हर समस्या को आगे लाकर समाधान सुझाव देकर उसे लागू करने के लिए शांति आंदोलन करना होगा। तब जाकर ही जेन जी का सम्मान स्थाई रह पाएगा अन्यथा एक राजनीतिक दलों जैसे- जाति, धर्म, वर्ग, राजनीति व जेन जी संगठन में बटकर बदनाम बन जाएगा। जेन का एक अर्थ है- छिद्र यदि जेन जी में थोड़ा सा भी छिद्र मिल गया तो राजनीतिक दलों में प्रवेश कर जेन जी को बदनाम कर देगा। इसलिए जेन जी अपना पहचान, सही काम, सरकार पर लगाम, देश की समस्याओं पर ध्यान, तभी होगी युवा वर्गों की पहचान।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow