सच्चाई को स्वीकार करें by Shyamanand Mishra

Mar 28, 2026 - 13:18
 0
सच्चाई को स्वीकार करें  by Shyamanand Mishra

सच्चाई यह है कि देश में अभी तक गैस, डीजल, पेट्रोल की कमी नहीं हो पाई है कुछ देश विरोधी तत्वों ने अफवाह फैला कर देश में अराजकता कायम करना चाहा है। ताकि सरकार को बदनाम किया जा सके ऐसे ही अफवाह के कारण गैस, पेट्रोल, डीजल खरीदने का होड़ लग गया है। गंदे राजनीति करने वाले लोग चाहते हैं कि जो गैस पेट्रोल डीजल जो महीने भर का भंडार है। वह 10 दिन में खत्म हो जाए। सच्चाई तो यह है कि कुछ अपवाद को छोड़ दे तो देश में कहीं भी गैस पेट्रोल डीजल की कमी नहीं हो पाई है। आवश्यकता से अधिक गैस, डीजल, पेट्रोल खरीद करना यह दर्शाता है कि आम जनता के पास इतना पैसा हो गया कि अनावश्यक सामान भी खरीद कर रख सकते हैं। देश से गरीबी मिट गया है। इसलिए तो एक अफवाह पर ₹10 की नामक 100 - 200 में खरीद लेता है। आज गैस, डीजल, पेट्रोल की कालाबाजारी करके अपनी कमाई बर्बाद कर रहे हैं। उन्हे देश की चिंता नहीं सिर्फ खुद की चिंता है। जबकि सरकार बार-बार अफवाह से बचने एवं भंडार पर्याप्त होने का संदेश दे रही है। लेकिन उस सच्चाई को स्वीकार करना नहीं चाहते हैं। ईरान - इजरायल - अमेरिका युद्ध की प्रभाव को स्वीकार करना नहीं चाहते हैं। जबकि हमारे देश अन्य देशों से कम प्रभावित हुए है। वैसे देश विरोधियों को दूसरे देशों पर विश्वास रहता है परंतु अपने सरकारों पर विश्वास नहीं रहता है। वह सच्चाई स्वीकार करना ही नहीं चाहते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow