'84 गेंद में 190 रन, 16 चौके और 15 लंबे छक्के...', विजय हजारे ट्रॉफी में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफान

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में रविवार को एक ऐसा कारनामा देखने को मिला, जिसने भारतीय क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया. महज 14 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने प्लेट ग्रुप के मुकाबले में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ ऐसी बल्लेबाजी की, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा. रांची में खेले गए इस मैच में वैभव ने सिर्फ 84 गेंदों में 190 रन जड़ दिए और बिहार की पारी को विशाल स्कोर की ओर ले गए. शुरुआत से ही आक्रामक दिखे वैभव वैभव सूर्यवंशी का बल्ला शुरुआत से ही आग उगलता नजर आया. उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के गेंदबाजों को संभलने का कोई मौका नहीं दिया. मैदान के चारों ओर शॉट्स खेलते हुए वैभव ने चौकों और छक्कों की बरसात कर दी. आउट होने से पहले उन्होंने 16 चौके और 15 लंबे छक्के जड़ दिए. उनकी इस तूफानी पारी की बदौलत बिहार ने यह न्यूज लिखे जाने तक 56 ओवर में 500 से ज्यादा रन बना लिए थे. अंडर-19 एशिया कप का लिया बदला यह पारी इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि कुछ दिन पहले ही वैभव अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ कुछ खास नहीं कर सके थे. उस मुकाबले में वह सिर्फ 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. जिसके चलते भारत को 191 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था. उसी मैच के दौरान वैभव की पाकिस्तानी गेंदबाज अली रजा के साथ कहासुनी भी हो गई थी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया खूब चर्चा में रहा था. भविष्य के लिए बड़ी उम्मीद ऐसे में विजय हजारे ट्रॉफी में आई यह पारी वैभव के लिए खुद को साबित करने का बड़ा मौका थी, जिसे उन्होंने दोनों हाथों से भुनाया. मैदान पर उनका आत्मविश्वास देखते ही बन रहा था. हर गेंद पर वह आक्रामक नजर आए और यह साफ दिखा कि वह हालिया निराशा को पीछे छोड़ चुके हैं. 14 साल की उम्र में लिस्ट ए क्रिकेट में इस तरह का प्रदर्शन करना आसान नहीं होता, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने दिखा दिया कि उनमें बड़े मंच का खिलाड़ी बनने की काबिलियत है.

Dec 24, 2025 - 16:30
 0
'84 गेंद में 190 रन, 16 चौके और 15 लंबे छक्के...', विजय हजारे ट्रॉफी में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफान

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में रविवार को एक ऐसा कारनामा देखने को मिला, जिसने भारतीय क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया. महज 14 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने प्लेट ग्रुप के मुकाबले में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ ऐसी बल्लेबाजी की, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा. रांची में खेले गए इस मैच में वैभव ने सिर्फ 84 गेंदों में 190 रन जड़ दिए और बिहार की पारी को विशाल स्कोर की ओर ले गए.

शुरुआत से ही आक्रामक दिखे वैभव

वैभव सूर्यवंशी का बल्ला शुरुआत से ही आग उगलता नजर आया. उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के गेंदबाजों को संभलने का कोई मौका नहीं दिया. मैदान के चारों ओर शॉट्स खेलते हुए वैभव ने चौकों और छक्कों की बरसात कर दी. आउट होने से पहले उन्होंने 16 चौके और 15 लंबे छक्के जड़ दिए. उनकी इस तूफानी पारी की बदौलत बिहार ने यह न्यूज लिखे जाने तक 56 ओवर में 500 से ज्यादा रन बना लिए थे.

अंडर-19 एशिया कप का लिया बदला

यह पारी इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि कुछ दिन पहले ही वैभव अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ कुछ खास नहीं कर सके थे. उस मुकाबले में वह सिर्फ 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. जिसके चलते भारत को 191 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था. उसी मैच के दौरान वैभव की पाकिस्तानी गेंदबाज अली रजा के साथ कहासुनी भी हो गई थी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया खूब चर्चा में रहा था.

भविष्य के लिए बड़ी उम्मीद

ऐसे में विजय हजारे ट्रॉफी में आई यह पारी वैभव के लिए खुद को साबित करने का बड़ा मौका थी, जिसे उन्होंने दोनों हाथों से भुनाया. मैदान पर उनका आत्मविश्वास देखते ही बन रहा था. हर गेंद पर वह आक्रामक नजर आए और यह साफ दिखा कि वह हालिया निराशा को पीछे छोड़ चुके हैं. 14 साल की उम्र में लिस्ट ए क्रिकेट में इस तरह का प्रदर्शन करना आसान नहीं होता, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने दिखा दिया कि उनमें बड़े मंच का खिलाड़ी बनने की काबिलियत है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow