वैभव सूर्यवंशी ने एबी डिविलियर्स का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, विजय हजारे ट्रॉफी में बनाया सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर

Vaibhav Sooryavanshi Broke AB de Villiers Record: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 की शुरुआत आज यानी 24 दिसंबर, 2025 से हो गया है. इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला बिहार और अरुणाचल प्रदेश के बीच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम काम्प्लेक्स में खेला जा रहा है, जिसमें बिहार के उप-कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने अपने लिस्ट ए करियर का सबसे बड़ा स्कोर ही बना दिया हैं. इसी के साथ, उन्होंने एबी डिविलियर्स के 10 साल पुराने रिकॉर्ड को 10 गेंदों के अंतर से तोड़ डाला है. 14 साल के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने डिविलियर्स के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए लिस्ट ए क्रिकेट में बिहार के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर का भी रिकॉर्ड बना दिया है. वैभव सूर्यवंशी ने बनाया अपना लिस्ट ए का सबसे बड़ा स्कोर रांची में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 84 गेंदों में 190 रन जड़ दिया है. इस पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने 226 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से किया, जिसमें 16 चौके और 15 छक्के शामिल रहे. ये विजय हजारे ट्रॉफी या लिस्ट ए क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी का पहला शतक है. इसके अलावा, ये उनके लिस्ट ए करियर का सबसे बड़ा स्कोर भी है. इससे पहले उनका लिस्ट ए में सबसे बड़ा स्कोर 71 रन का था. एबी डिविलियर्स का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी द्वारा खेली गई पारी दौरान एबी डिविलियर्स का 10 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूट गया है. वैभव सूर्यवंशी अब 50 ओवर फॉर्मेट में यानी लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. ये रिकॉर्ड पहले एबी डिविलियर्स के नाम था, जो उन्होंने साल 2015 के मेंस वनडे वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था. इस मुकाबले में डिविलियर्स ने 64 गेंदों में 150 रन पूरा किया था, लेकिन 10 साल बाद यानी साल 2025 में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 54 गेंदों में ही अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 150 रन बनाकर इतिहास रच दिया है. वैभव ने 50 ओवर फॉर्मेट में सबसे तेज 150 रन के स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए एबी डिविलियर्स से 10 गेंदें कम खेली है.

Dec 24, 2025 - 16:30
 0
वैभव सूर्यवंशी ने एबी डिविलियर्स का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, विजय हजारे ट्रॉफी में बनाया सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर

Vaibhav Sooryavanshi Broke AB de Villiers Record: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 की शुरुआत आज यानी 24 दिसंबर, 2025 से हो गया है. इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला बिहार और अरुणाचल प्रदेश के बीच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम काम्प्लेक्स में खेला जा रहा है, जिसमें बिहार के उप-कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने अपने लिस्ट ए करियर का सबसे बड़ा स्कोर ही बना दिया हैं. इसी के साथ, उन्होंने एबी डिविलियर्स के 10 साल पुराने रिकॉर्ड को 10 गेंदों के अंतर से तोड़ डाला है. 14 साल के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने डिविलियर्स के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए लिस्ट ए क्रिकेट में बिहार के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर का भी रिकॉर्ड बना दिया है.

वैभव सूर्यवंशी ने बनाया अपना लिस्ट ए का सबसे बड़ा स्कोर

रांची में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 84 गेंदों में 190 रन जड़ दिया है. इस पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने 226 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से किया, जिसमें 16 चौके और 15 छक्के शामिल रहे. ये विजय हजारे ट्रॉफी या लिस्ट ए क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी का पहला शतक है. इसके अलावा, ये उनके लिस्ट ए करियर का सबसे बड़ा स्कोर भी है. इससे पहले उनका लिस्ट ए में सबसे बड़ा स्कोर 71 रन का था.

एबी डिविलियर्स का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी द्वारा खेली गई पारी दौरान एबी डिविलियर्स का 10 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूट गया है. वैभव सूर्यवंशी अब 50 ओवर फॉर्मेट में यानी लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. ये रिकॉर्ड पहले एबी डिविलियर्स के नाम था, जो उन्होंने साल 2015 के मेंस वनडे वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था. इस मुकाबले में डिविलियर्स ने 64 गेंदों में 150 रन पूरा किया था, लेकिन 10 साल बाद यानी साल 2025 में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 54 गेंदों में ही अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 150 रन बनाकर इतिहास रच दिया है. वैभव ने 50 ओवर फॉर्मेट में सबसे तेज 150 रन के स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए एबी डिविलियर्स से 10 गेंदें कम खेली है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow