6,6,6,6,6,6,6,6..., 8 छक्के लगाकर वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, वनडे में टी20 जैसी बैटिंग; दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों को धोया
भारत अंडर-19 बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 दूसरे यूथ वनडे मैच में वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 8वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. अर्धशतक लगाने तक वह कुल 8 छक्के लगा चुके थे, यानी 48 रन तो उन्होंने सिर्फ सिक्सर्स से ही बना दिए थे. वैभव सूर्यवंशी ने पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर छक्का लगाकर इसकी शुरुआत की थी. इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने दूसरा सिक्स जड़ा. फिर दूसरे और तीसरे ओवर में भी उन्होंने 1-1 छक्का लगाया. पांचवें ओवर में वैभव ने दो और छठे ओवर में 1 छक्का लगाया. 6 ओवेरोंके बाद वह 18 गेंदों में 45 रन पर खेल रहे थे, अगले ओवर में भारत का पहला विकेट गिरा. आरोन जॉर्ज 20 रन बनाकर आउट हुए. ये ओवर दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 टीम के लिहाज से अच्छा गया, इसमें सिर्फ 5 रन ही आए. वैभव सूर्यवंशी ने छक्का लगाकर पूरा किया अर्धशतक वैभव को आठवें ओवर में स्ट्राइक मिली, पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया. 19 गेंदों में 51 रन बनाने वाले वैभव ने 48 रन तो सिर्फ छक्कों से ही बना दिए थे. अर्धशतक पूरा करके अगली 2 गेंदों पर उन्होंने लगातार 2 छक्के और लगाए. इस ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने इस पारी में अपना पहला चौका लगाया. वैभव सूर्यवंशी 9वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए. उन्होंने 24 गेंदों में ताबड़तोड़ 68 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 छक्के और 1 चौका लगाया. भारत को जीत के लिए मिला 246 का लक्ष्य पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 टीम 49.3 ओवरों में 245 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. भारतीय गेंदबाज दीपेश डेवेन्द्रन ने 5 विकेट चटकाए. किशन कुमार सिंह ने 4 विकेट लिए. वैभव सूर्यवंशी की तेज तर्रार पारी से भारत को अच्छी शुरुआत मिली. बारिश के कारण जब मैच रुका तब भारत ने 11 ओवरों में 2 विकेट खोकर 103 रन बना लिए हैं. जीत के लिए 143 रन और बनाने हैं.
भारत अंडर-19 बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 दूसरे यूथ वनडे मैच में वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 8वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. अर्धशतक लगाने तक वह कुल 8 छक्के लगा चुके थे, यानी 48 रन तो उन्होंने सिर्फ सिक्सर्स से ही बना दिए थे.
वैभव सूर्यवंशी ने पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर छक्का लगाकर इसकी शुरुआत की थी. इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने दूसरा सिक्स जड़ा. फिर दूसरे और तीसरे ओवर में भी उन्होंने 1-1 छक्का लगाया.
पांचवें ओवर में वैभव ने दो और छठे ओवर में 1 छक्का लगाया. 6 ओवेरोंके बाद वह 18 गेंदों में 45 रन पर खेल रहे थे, अगले ओवर में भारत का पहला विकेट गिरा. आरोन जॉर्ज 20 रन बनाकर आउट हुए. ये ओवर दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 टीम के लिहाज से अच्छा गया, इसमें सिर्फ 5 रन ही आए.
वैभव सूर्यवंशी ने छक्का लगाकर पूरा किया अर्धशतक
वैभव को आठवें ओवर में स्ट्राइक मिली, पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया. 19 गेंदों में 51 रन बनाने वाले वैभव ने 48 रन तो सिर्फ छक्कों से ही बना दिए थे. अर्धशतक पूरा करके अगली 2 गेंदों पर उन्होंने लगातार 2 छक्के और लगाए. इस ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने इस पारी में अपना पहला चौका लगाया.
वैभव सूर्यवंशी 9वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए. उन्होंने 24 गेंदों में ताबड़तोड़ 68 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 छक्के और 1 चौका लगाया.
भारत को जीत के लिए मिला 246 का लक्ष्य
पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 टीम 49.3 ओवरों में 245 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. भारतीय गेंदबाज दीपेश डेवेन्द्रन ने 5 विकेट चटकाए. किशन कुमार सिंह ने 4 विकेट लिए. वैभव सूर्यवंशी की तेज तर्रार पारी से भारत को अच्छी शुरुआत मिली. बारिश के कारण जब मैच रुका तब भारत ने 11 ओवरों में 2 विकेट खोकर 103 रन बना लिए हैं. जीत के लिए 143 रन और बनाने हैं.
What's Your Reaction?