IPL से निकाले जाने पर मुस्तफिजुर रहमान टूट गए? साथी खिलाड़ी ने किया खुलासा

3 जनवरी को BCCI के निर्देश पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया था. उन्हें IPL 2026 की नीलामी में KKR ने 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा था. बांग्लादेश प्रीमियर लीग में रहमान के साथ खेलने वाले एक क्रिकेटर ने बहुत बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि नाइट राइडर्स द्वारा रिलीज होने की खबर सुनकर मुस्तफिजुर रहमान टूट गए थे. केकेआर द्वारा रिलीज होने के अगले ही दिन मुस्तफिजुर रहमान ने BPL में रंगपुर राइडर्स के लिए दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की 5 विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाई थी. अब रंगपुर राइडर्स के लिए खेलने वाले मुस्तफिजुर रहमान के साथी खिलाड़ी नुरुल हसन ने बड़ा खुलासा किया है. टूट गए थे मुस्तफिजुर रहमान BPL में रंगपुर राइडर्स की कप्तानी करने वाले नुरुल हसन ने कहा कि मुस्तफिजुर रहमान टीम के लिए लिए एक विश्व-स्तरीय गेंदबाज हैं और वो काफी समय से यह साबित भी करते आ रहे हैं. हसन ने कहा कि सबको रहमान पर भरोसा है और उन्हें कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है. नुरुल हसन ने आगे कहा कि मुस्तफिजुर रहमान अभी शांत और सहज हैं, लेकिन KKR से रिलीज होने पर उन्हें थोड़ी निराशा हो सकती है. हसन ने कहा कि रहमान के पास अभी जो कुछ है, वो उसके पूरे हकदार हैं और वो हमेशा बांग्लादेश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते हैं. मगर रंगपुर राइडर्स के कप्तान ने यह भी खुलासा किया कि KKR से रिलीज होने की खबर ने मुस्तफिजुर रहमान को तोड़ दिया था. आपको बता दें कि साल 2025 में भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज खेली जानी थी, जिसे टाल दिया गया था. बताया गया कि यह सीरीज सितंबर 2026 में खेली जाएगी, लेकिन फिलहाल इस दौरे को रद्द कर दिया गया है. वहीं बांग्लादेश ने अपने देश में IPL के प्रसारण पर भी रोक लगा दी है. यह भी पढ़ें: ' हम भारत में सभी का स्वागत..., बांग्लादेश में जो हो रहा वो गलत...', हरभजन सिंह ने विवाद पर दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा  

Jan 5, 2026 - 20:30
 0
IPL से निकाले जाने पर मुस्तफिजुर रहमान टूट गए? साथी खिलाड़ी ने किया खुलासा

3 जनवरी को BCCI के निर्देश पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया था. उन्हें IPL 2026 की नीलामी में KKR ने 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा था. बांग्लादेश प्रीमियर लीग में रहमान के साथ खेलने वाले एक क्रिकेटर ने बहुत बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि नाइट राइडर्स द्वारा रिलीज होने की खबर सुनकर मुस्तफिजुर रहमान टूट गए थे.

केकेआर द्वारा रिलीज होने के अगले ही दिन मुस्तफिजुर रहमान ने BPL में रंगपुर राइडर्स के लिए दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की 5 विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाई थी. अब रंगपुर राइडर्स के लिए खेलने वाले मुस्तफिजुर रहमान के साथी खिलाड़ी नुरुल हसन ने बड़ा खुलासा किया है.

टूट गए थे मुस्तफिजुर रहमान

BPL में रंगपुर राइडर्स की कप्तानी करने वाले नुरुल हसन ने कहा कि मुस्तफिजुर रहमान टीम के लिए लिए एक विश्व-स्तरीय गेंदबाज हैं और वो काफी समय से यह साबित भी करते आ रहे हैं. हसन ने कहा कि सबको रहमान पर भरोसा है और उन्हें कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है.

नुरुल हसन ने आगे कहा कि मुस्तफिजुर रहमान अभी शांत और सहज हैं, लेकिन KKR से रिलीज होने पर उन्हें थोड़ी निराशा हो सकती है. हसन ने कहा कि रहमान के पास अभी जो कुछ है, वो उसके पूरे हकदार हैं और वो हमेशा बांग्लादेश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते हैं. मगर रंगपुर राइडर्स के कप्तान ने यह भी खुलासा किया कि KKR से रिलीज होने की खबर ने मुस्तफिजुर रहमान को तोड़ दिया था.

आपको बता दें कि साल 2025 में भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज खेली जानी थी, जिसे टाल दिया गया था. बताया गया कि यह सीरीज सितंबर 2026 में खेली जाएगी, लेकिन फिलहाल इस दौरे को रद्द कर दिया गया है. वहीं बांग्लादेश ने अपने देश में IPL के प्रसारण पर भी रोक लगा दी है.

यह भी पढ़ें:

' हम भारत में सभी का स्वागत..., बांग्लादेश में जो हो रहा वो गलत...', हरभजन सिंह ने विवाद पर दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow