क्या होगा उलटफेर? UAE ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बना दिए 173 रन; चेपॉक में गरजा कप्तान मुहम्मद वसीम का बल्ला

2026 टी20 वर्ल्ड कप में एसोसिएट टीमों ने अब तक खूब धमाल मचाया है. अब यूएई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 173 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया है. विशेष रूप से ग्लेन फिलिप्स और मैट हेनरी की जमकर धुनाई हुई. कप्तान मुहम्मद वसीम और अलीशान शराफू ने अर्धशतकीय पारी खेल यूएई को ऐसे स्कोर तक पहुंचाया, जहां से वो न्यूजीलैंड को हराकर बड़ा उलटफेर करने का सपना देख सकती है. चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में यूएई ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी. सलामी बल्लेबाज आर्यांश 8 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए, लेकिन कप्तान मुहम्मद वसीम ने अलीशान शराफू संग मिलकर 107 रनों की साझेदारी कर कीवी गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया. उन्होंने 77 गेंदों में यह शतकीय साझेदारी की. कप्तान मुहम्मद वसीम ने 45 गेंद में 66 रन बनाए, दूसरी ओर शराफू ने 47 गेंद में 55 रनों का योगदान दिया. उनके अलावा यूएई टीम का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका, लेकिन मयंक कुमार ने 13 गेंद में 21 रनों की तेजतर्रार पारी खेल यूएई को बड़े स्कोर तक पहुंचने में मदद की.      अपडेट जारी है...

Feb 10, 2026 - 17:30
 0
क्या होगा उलटफेर? UAE ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बना दिए 173 रन; चेपॉक में गरजा कप्तान मुहम्मद वसीम का बल्ला

2026 टी20 वर्ल्ड कप में एसोसिएट टीमों ने अब तक खूब धमाल मचाया है. अब यूएई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 173 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया है. विशेष रूप से ग्लेन फिलिप्स और मैट हेनरी की जमकर धुनाई हुई. कप्तान मुहम्मद वसीम और अलीशान शराफू ने अर्धशतकीय पारी खेल यूएई को ऐसे स्कोर तक पहुंचाया, जहां से वो न्यूजीलैंड को हराकर बड़ा उलटफेर करने का सपना देख सकती है.

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में यूएई ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी. सलामी बल्लेबाज आर्यांश 8 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए, लेकिन कप्तान मुहम्मद वसीम ने अलीशान शराफू संग मिलकर 107 रनों की साझेदारी कर कीवी गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया. उन्होंने 77 गेंदों में यह शतकीय साझेदारी की.

कप्तान मुहम्मद वसीम ने 45 गेंद में 66 रन बनाए, दूसरी ओर शराफू ने 47 गेंद में 55 रनों का योगदान दिया. उनके अलावा यूएई टीम का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका, लेकिन मयंक कुमार ने 13 गेंद में 21 रनों की तेजतर्रार पारी खेल यूएई को बड़े स्कोर तक पहुंचने में मदद की. 

 

 

अपडेट जारी है...

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow