33 चौके, 15 छ्क्के और 404 रन, फिर सुपर ओवर में जीता भारत; बेकार गया पथुम निसांका का शतक

2025 एशिया कप में टीम इंडिया का विजयरथ जारी है. सुपर-4 के अपने अंतिम मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका को सुपर ओवर में मात दी. टीम इंडिया ने इस मैच में पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बनाए थे. जवाब में श्रीलंका की टीम भी निर्धारित ओवरों में 5 विकेट पर 202 रन ही बना सकी. श्रीलंका के लिए पथुम निसांका ने 58 गेंद में 107 रनों की शतकीय पारी खेली. इसके बाद दोनों टीमों के बीच 2025 एशिया कप का पहला सुपर ओवर खेला गया. सुपर ओवर में श्रीलंका की टीम सिर्फ दो रन ही बना पाई. इसके बाद भारत ने तीन गेंद में ही मैच जीत लिया. इस तरह टीम इंडिया 2025 एशिया कप में अजेय रही.  ऐसा रहा सुपर ओवर का रोमांच  सुपर ओवर में भारत के लिए अर्शदीप सिंह गेंदबाजी करने आए. वहीं श्रीलंका के लिए कुसल परेरा और दुसन शनाका ने शुरुआत की. हैरानी की बात यह रही कि शतकवीर पथुम निसांका को सुपर ओवर में शामिल नहीं किया गया. तीसरे बल्लेबा कुसल मेंडिस रहे. अर्शदीप ने पहली गेंद पर कुसल परेरा को आउट किया. फिर दूसरी गेंद पर एक रन बना. तीसरी गेंद डॉट रही. चौथी गेंद में श्रीलंका ने दूसरा व अंतिम विकेट गंवा दिया.  इसके बाद भारत के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल पारी की शुरुआत करने आए. वहीं श्रीलंका ने वानिंदु हसारंगा को गेंद सौंपी. भारत ने पहली गेंद पर ही तीन रन लेकर मैच जीत लिया. सूर्यकुमार ने सुपर ओवर में भारत के लिए विनिंग शॉट खेला. भारत-श्रीलंका दोनों ने बनाए 202 रन इससे पहले भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा 31 गेंद में 61 रन, संजू सैमसन 23 गेंद में 39 रन और तिलक वर्मा 34 गेंद में नाबाद 49 रन की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बनाए थे. जवाब में श्रीलंका की टीम भी 20 ओवर में 202 रन ही बना सकी. श्रीलंका के लिए पथुम निसांका ने 58 गेंद में 107 रनों की पारी खेली. हालांकि, उनका शतक बेकार गया.

Sep 27, 2025 - 01:30
 0
33 चौके, 15 छ्क्के और 404 रन, फिर सुपर ओवर में जीता भारत; बेकार गया पथुम निसांका का शतक

2025 एशिया कप में टीम इंडिया का विजयरथ जारी है. सुपर-4 के अपने अंतिम मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका को सुपर ओवर में मात दी. टीम इंडिया ने इस मैच में पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बनाए थे. जवाब में श्रीलंका की टीम भी निर्धारित ओवरों में 5 विकेट पर 202 रन ही बना सकी. श्रीलंका के लिए पथुम निसांका ने 58 गेंद में 107 रनों की शतकीय पारी खेली. इसके बाद दोनों टीमों के बीच 2025 एशिया कप का पहला सुपर ओवर खेला गया. सुपर ओवर में श्रीलंका की टीम सिर्फ दो रन ही बना पाई. इसके बाद भारत ने तीन गेंद में ही मैच जीत लिया. इस तरह टीम इंडिया 2025 एशिया कप में अजेय रही. 

ऐसा रहा सुपर ओवर का रोमांच 

सुपर ओवर में भारत के लिए अर्शदीप सिंह गेंदबाजी करने आए. वहीं श्रीलंका के लिए कुसल परेरा और दुसन शनाका ने शुरुआत की. हैरानी की बात यह रही कि शतकवीर पथुम निसांका को सुपर ओवर में शामिल नहीं किया गया. तीसरे बल्लेबा कुसल मेंडिस रहे. अर्शदीप ने पहली गेंद पर कुसल परेरा को आउट किया. फिर दूसरी गेंद पर एक रन बना. तीसरी गेंद डॉट रही. चौथी गेंद में श्रीलंका ने दूसरा व अंतिम विकेट गंवा दिया. 

इसके बाद भारत के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल पारी की शुरुआत करने आए. वहीं श्रीलंका ने वानिंदु हसारंगा को गेंद सौंपी. भारत ने पहली गेंद पर ही तीन रन लेकर मैच जीत लिया. सूर्यकुमार ने सुपर ओवर में भारत के लिए विनिंग शॉट खेला.

भारत-श्रीलंका दोनों ने बनाए 202 रन

इससे पहले भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा 31 गेंद में 61 रन, संजू सैमसन 23 गेंद में 39 रन और तिलक वर्मा 34 गेंद में नाबाद 49 रन की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बनाए थे. जवाब में श्रीलंका की टीम भी 20 ओवर में 202 रन ही बना सकी. श्रीलंका के लिए पथुम निसांका ने 58 गेंद में 107 रनों की पारी खेली. हालांकि, उनका शतक बेकार गया.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow