AFG vs UAE: यूएई से जीत के बाद भी अफगानिस्तान का सुपर-8 में पहुंचना मुश्किल, इस बड़े उलटफेर पर टिकी उम्मीद

Afghanistan Qualification Scenario For Super-8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 28वां लीग मैच अफगानिस्तान और यूएई के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. मैच में राशिद खान की कप्तानी वाली अफगानिस्तान ने यूएई को 5 विकेट से धूल चटाई. हालांकि इस मैच के बाद भी अफगानिस्तान का सुपर-8 में पहुंचना बहुत मुश्किल नजर आ रहा है. अफगान टीम को अगले चरण में कदम रखने के लिए एक बड़े उलटफेर की उम्मीद करनी होगी.  बता दें कि अफगानिस्तान टीम ग्रुप-डी में मौजूद है. यह टूर्नामेंट में अफगानिस्तान की पहली जीत रही. अब राशिद की सेना को सुपर-8 की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए कल यानी 17 फरवरी, मंगलवार को न्यूजीलैंड और कनाडा के बीच होने वाले मुकाबले के नतीजे पर निर्भर रहना पड़ेगा.  अफगानिस्तान को बड़े उलटफेर की उम्मीद  अगर कनाडा की टीम बड़ा उलटफेर करते हुए न्यूजीलैंड को हरा देती है, तो अफगानिस्तान के पास टूर्नामेंट के अगले चरण में पहुंचने की उम्मीद रहेगी. वहीं अगर न्यूजीलैंड मैच जीत लेता है, तो वे अगले चरण के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे. फिलहाल ग्रुप-डी से दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है.  Afghanistan trump past UAE in a gripping contest at the #T20WorldCup ????????: https://t.co/GHf2c9yRGv pic.twitter.com/zgokgxEAGM — ICC (@ICC) February 16, 2026 न्यूजीलैंड ने 3 में से 2 मैच जीत चुका है. अगर कीवी टीम कनाडा के खिलाफ जीत हासिल कर लेती है, तो यह उनकी तीसरी जीत होगी. इसके साथ न्यूजीलैंड ग्रुप में तीसरी जीत हासिल करने वाली दूसरी टीम बनकर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लेगी. न्यूजीलैंड के अलावा (पहले क्वालीफाई कर चुकी अफ्रीका को छोड़कर) ग्रुप में बाकी किसी भी टीम के पास 3 जीत हासिल करने का मौका नहीं है. ग्रुप-डी का पॉइंट्स टेबल  पोजीशन टीम मैच जीत  हार कोई नतीजा नहीं पॉइंट्स नेट रन रेट 1 दक्षिण अफ्रीका (Q) 3 3 0 0 6 +1.477 2 न्यूजीलैंड 3 2 1 0 4 +0.701 3 अफगानिस्तान 3 1 2 0 2 -0.215 4 यूएई 3 1 2 0 2 -0.797 5 कनाडा 2 0 2 0 0 -1.526 अफगानिस्तान बनाम यूएई मैच का हाल  बात करें मुकाबले की, तो बैटिंग के लिए उतरी यूएई की टीम ने 19.2 ओवर में 160/9 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए शोएब खान ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 68 रन स्कोर किए. फिर रन चेज के लिए उतरी अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 162/5 रन बनाकर जीत हासिल कर ली. टीम के लिए इब्राहिम जादरान ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 53 रन स्कोर किए.

Feb 16, 2026 - 17:30
 0
AFG vs UAE: यूएई से जीत के बाद भी अफगानिस्तान का सुपर-8 में पहुंचना मुश्किल, इस बड़े उलटफेर पर टिकी उम्मीद

Afghanistan Qualification Scenario For Super-8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 28वां लीग मैच अफगानिस्तान और यूएई के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. मैच में राशिद खान की कप्तानी वाली अफगानिस्तान ने यूएई को 5 विकेट से धूल चटाई. हालांकि इस मैच के बाद भी अफगानिस्तान का सुपर-8 में पहुंचना बहुत मुश्किल नजर आ रहा है. अफगान टीम को अगले चरण में कदम रखने के लिए एक बड़े उलटफेर की उम्मीद करनी होगी. 

बता दें कि अफगानिस्तान टीम ग्रुप-डी में मौजूद है. यह टूर्नामेंट में अफगानिस्तान की पहली जीत रही. अब राशिद की सेना को सुपर-8 की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए कल यानी 17 फरवरी, मंगलवार को न्यूजीलैंड और कनाडा के बीच होने वाले मुकाबले के नतीजे पर निर्भर रहना पड़ेगा. 

अफगानिस्तान को बड़े उलटफेर की उम्मीद 

अगर कनाडा की टीम बड़ा उलटफेर करते हुए न्यूजीलैंड को हरा देती है, तो अफगानिस्तान के पास टूर्नामेंट के अगले चरण में पहुंचने की उम्मीद रहेगी. वहीं अगर न्यूजीलैंड मैच जीत लेता है, तो वे अगले चरण के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे. फिलहाल ग्रुप-डी से दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. 

न्यूजीलैंड ने 3 में से 2 मैच जीत चुका है. अगर कीवी टीम कनाडा के खिलाफ जीत हासिल कर लेती है, तो यह उनकी तीसरी जीत होगी. इसके साथ न्यूजीलैंड ग्रुप में तीसरी जीत हासिल करने वाली दूसरी टीम बनकर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लेगी. न्यूजीलैंड के अलावा (पहले क्वालीफाई कर चुकी अफ्रीका को छोड़कर) ग्रुप में बाकी किसी भी टीम के पास 3 जीत हासिल करने का मौका नहीं है.

ग्रुप-डी का पॉइंट्स टेबल 

पोजीशन टीम मैच जीत  हार कोई नतीजा नहीं पॉइंट्स नेट रन रेट
1 दक्षिण अफ्रीका (Q) 3 3 0 0 6 +1.477
2 न्यूजीलैंड 3 2 1 0 4 +0.701
3 अफगानिस्तान 3 1 2 0 2 -0.215
4 यूएई 3 1 2 0 2 -0.797
5 कनाडा 2 0 2 0 0 -1.526

अफगानिस्तान बनाम यूएई मैच का हाल 

बात करें मुकाबले की, तो बैटिंग के लिए उतरी यूएई की टीम ने 19.2 ओवर में 160/9 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए शोएब खान ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 68 रन स्कोर किए. फिर रन चेज के लिए उतरी अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 162/5 रन बनाकर जीत हासिल कर ली. टीम के लिए इब्राहिम जादरान ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 53 रन स्कोर किए.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow