U19 World Cup 2026: वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप, हेनिल पटेल चमके; U19 वर्ल्ड कप के पहले मैच में भारत ने यूएसए को 6 विकेट से हराया

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने धमाकेदार शुरुआत की, आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली टीम ने यूएसए को पहले मैच में 6 विकेटों से हराया. हेनिल पटेल ने गेंद से प्रभावी खेल दिखाया, उन्होंने 5 विकेट चटकाए. वैभव सूर्यवंशी का बल्ला आज नहीं चला, वह सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिज्ञान अभिषेक कुंडू ने 42 रनों की नाबाद पारी खेली. क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. हेनिल पटेल ने अमरिंदर गिल के रूप में यूएसए का पहला विकेट चटकाया. हेनिल ने शानदार गेंदबाजी की, उन्होंने निरंतर अंतराल पर विकेट चटकाए. उन्होंने कुल 5 विकेट लिए. भारत ने 6 विकेट से जीता मैच लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत का पहला विकेट तीसरे ही ओवर में गिर गया था, विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए. भारत का स्कोर 4 ओवरों में 1 विकेट पर 21 रन था, तब बारिश ने मैच में खलल डाला और गीले आउटफील्ड के कारण काफी देर तक मैच रुका रहा. जब शुरू हुआ तो पहले ही ओवर में वेदांत अल्पेशकुमार त्रिवेदी भी 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

Jan 15, 2026 - 20:30
 0
U19 World Cup 2026: वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप, हेनिल पटेल चमके; U19 वर्ल्ड कप के पहले मैच में भारत ने यूएसए को 6 विकेट से हराया

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने धमाकेदार शुरुआत की, आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली टीम ने यूएसए को पहले मैच में 6 विकेटों से हराया. हेनिल पटेल ने गेंद से प्रभावी खेल दिखाया, उन्होंने 5 विकेट चटकाए. वैभव सूर्यवंशी का बल्ला आज नहीं चला, वह सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिज्ञान अभिषेक कुंडू ने 42 रनों की नाबाद पारी खेली.

क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. हेनिल पटेल ने अमरिंदर गिल के रूप में यूएसए का पहला विकेट चटकाया. हेनिल ने शानदार गेंदबाजी की, उन्होंने निरंतर अंतराल पर विकेट चटकाए. उन्होंने कुल 5 विकेट लिए.

भारत ने 6 विकेट से जीता मैच

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत का पहला विकेट तीसरे ही ओवर में गिर गया था, विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए. भारत का स्कोर 4 ओवरों में 1 विकेट पर 21 रन था, तब बारिश ने मैच में खलल डाला और गीले आउटफील्ड के कारण काफी देर तक मैच रुका रहा. जब शुरू हुआ तो पहले ही ओवर में वेदांत अल्पेशकुमार त्रिवेदी भी 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow