14.2 किलो वाले सिलेंडर का रेट हुआ कम? चेक करें आपके शहर कितने में हो रही बुकिंग

LPG Rate Today on August 26, 2026: आज बुधवार को भारतीय तेल कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) ने घरेलू एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. यानी कि आम उपभोक्ताओं के इस्तेमाल वाले 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर की कीमतें जस की तस बनी हुई हैं, जबकि लोगों को इसकी कीमत में कटौती का लंबे समय से इंतजार है.  तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस की कीमतों में इस साल जून के महीने में 29 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद से दिल्ली में इसके दाम 942 पर स्थिर बने हुए हैं. हालांकि, इस महीने की शुरुआत में ही तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगभग 194 से 200 रुपये तक की बड़ी कटौती की थी, जिससे कारोबारियों को बड़ी राहत मिली है.  आज कितनी है LPG की कीमत? शहर  घरेलू एलपीजी की कीमत कमर्शियल एलपीजी की कीमत दिल्ली 942.00 रुपये 2,738.00 रुपये मुंबई 941.50 रुपये 2,691.50 रुपये कोलकाता 968.00 रुपये 2,872.50 रुपये चेन्नई  957.50 रुपये  2,906.00 रुपये बेंगलुरु 944.50 रुपये 2,821.00 रुपये पटना  1,031.50 रुपये  3,018.00 रुपये इंदौर 970.00 रुपये  2,743.00 रुपये भोपाल 947.50 रुपये 2,743.00 रुपये रांची 999.50 रुपये 2,922.00 रुपये अमेरिका से भर-भरकर गैस मंगा रहा भारत भारत अपनी जरूरत की 90% रसोई गैस के लिए पहले मिडिल ईस्ट पर निर्भर था. हालांकि, अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव के बाद प्रमुख शिपिंग रूट होर्मुज (Strait of Hormuz) के आगे भी बाधित रहने की आशंकाओं के बीच अब भारत अमेरिका से गैस खरीदने लगा है. मैरीटाइम इंटेलिजेंस फर्म Kpler के डेटा के मुताबिक,  भारत ने अमेरिका से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) और लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) की खरीद में भारी बढ़ोतरी की है.  भारत ने अमेरिका से  जुलाई में 0.89 मिलियन टन LPG खरीदा था. इसके बाद अगस्त में लगभग 0.62 मिलियन टन LPG का आयात किया. Kpler के डेटा से पता चला है कि अगस्त में भारत के कुल LPG आयात में अमेरिका से आई LPG की हिस्सेदारी 73% रही. इस बीच, अब तक भारत को सबसे ज्यादा गैस सप्लाई करने वाले खाड़ी देशों का आयात बेहद निचले स्तर पर आ गया है. अगस्त में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से एलपीजी आयात घटकर सिर्फ 1.40 लाख टन रह गया और कतर से यह मात्र 60,000 टन रहा. वहीं, जुलाई और अगस्त दोनों महीनों में सऊदी अरब से आयात शून्य रहा. ये भी पढ़ें: आज 26 अगस्त को आपके नजदीकी पेट्रोल पंप में क्या है फ्यूल का भाव? चेक करें लेटेस्ट रेट 

Aug 26, 2026 - 12:30
 0
14.2 किलो वाले सिलेंडर का रेट हुआ कम? चेक करें आपके शहर कितने में हो रही बुकिंग

LPG Rate Today on August 26, 2026: आज बुधवार को भारतीय तेल कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) ने घरेलू एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. यानी कि आम उपभोक्ताओं के इस्तेमाल वाले 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर की कीमतें जस की तस बनी हुई हैं, जबकि लोगों को इसकी कीमत में कटौती का लंबे समय से इंतजार है. 

तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस की कीमतों में इस साल जून के महीने में 29 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद से दिल्ली में इसके दाम 942 पर स्थिर बने हुए हैं. हालांकि, इस महीने की शुरुआत में ही तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगभग 194 से 200 रुपये तक की बड़ी कटौती की थी, जिससे कारोबारियों को बड़ी राहत मिली है. 

आज कितनी है LPG की कीमत?

शहर  घरेलू एलपीजी की कीमत कमर्शियल एलपीजी की कीमत
दिल्ली 942.00 रुपये 2,738.00 रुपये
मुंबई 941.50 रुपये 2,691.50 रुपये
कोलकाता 968.00 रुपये 2,872.50 रुपये
चेन्नई  957.50 रुपये  2,906.00 रुपये
बेंगलुरु 944.50 रुपये 2,821.00 रुपये
पटना  1,031.50 रुपये  3,018.00 रुपये
इंदौर 970.00 रुपये  2,743.00 रुपये
भोपाल 947.50 रुपये 2,743.00 रुपये
रांची 999.50 रुपये 2,922.00 रुपये

अमेरिका से भर-भरकर गैस मंगा रहा भारत

भारत अपनी जरूरत की 90% रसोई गैस के लिए पहले मिडिल ईस्ट पर निर्भर था. हालांकि, अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव के बाद प्रमुख शिपिंग रूट होर्मुज (Strait of Hormuz) के आगे भी बाधित रहने की आशंकाओं के बीच अब भारत अमेरिका से गैस खरीदने लगा है. मैरीटाइम इंटेलिजेंस फर्म Kpler के डेटा के मुताबिक,  भारत ने अमेरिका से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) और लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) की खरीद में भारी बढ़ोतरी की है. 

भारत ने अमेरिका से  जुलाई में 0.89 मिलियन टन LPG खरीदा था. इसके बाद अगस्त में लगभग 0.62 मिलियन टन LPG का आयात किया. Kpler के डेटा से पता चला है कि अगस्त में भारत के कुल LPG आयात में अमेरिका से आई LPG की हिस्सेदारी 73% रही. इस बीच, अब तक भारत को सबसे ज्यादा गैस सप्लाई करने वाले खाड़ी देशों का आयात बेहद निचले स्तर पर आ गया है. अगस्त में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से एलपीजी आयात घटकर सिर्फ 1.40 लाख टन रह गया और कतर से यह मात्र 60,000 टन रहा. वहीं, जुलाई और अगस्त दोनों महीनों में सऊदी अरब से आयात शून्य रहा.

ये भी पढ़ें:

आज 26 अगस्त को आपके नजदीकी पेट्रोल पंप में क्या है फ्यूल का भाव? चेक करें लेटेस्ट रेट 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow