14 साल के वैभव सूर्यवंशी से लेकर समीर मिन्हास तक, अंडर-19 वर्ल्ड कप में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजर
ICC Men's Under-19 World Cup 2026: जूनियर क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 15 जनवरी से हो चुका है. जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में इस वर्ल्ड कप को खेला जा रहा है. अंडर-19 वर्ल्ड कप में हमेशा क्रिकेट के फ्यूचर स्टार्स की झलक मिलती है. यही खिलाड़ी आने वाले दिनों में दिग्गज क्रिकेटरों की जगह लेते हैं. इस बार भी कई चेहरे ऐसे हैं, जिन पर पहले से ही क्रिकेट जगत की नजरें हैं. इसमें 14 साल के वैभव सूर्यवंशी से लेकर अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम के खिलाफ तहलका मचाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज समीर मिन्हास तक का नाम शामिल है. यहां हम आपको उन 5 फ्यूचर स्टार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर इस अंडर-19 वर्ल्ड कप में सभी की निगाहें हैं. अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजर 1. वैभव सूर्यवंशी (भारत) भारतीय अंडर-19 टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 14 साल की उम्र में ही खुद को जूनियर ही नहीं, बल्कि सीनियर क्रिकेट में भी साबित कर चुके हैं. एशिया कप राइजिंग स्टार्स में उनके 32 गेंद में रिकॉर्ड शतक से लेकर अंडर-19 एशिया कप में 176 रन की पारी तक और उसके बाद विजय हजारे ट्ऱॉफी में 84 गेंद में 190 रन, इन सब पारियों ने साबित कर दिया है कि आने वाले दिनों में उनके बारे में बहुत कुछ सुनने और देखने को मिलेगा. 2. आयुष म्हात्रे (भारत) आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे आयुष म्हात्रे पर भी सभी की नजरें रहेंगी. आईपीएल 2025 में ऋतुराज गायकवाड़ जैसे प्लेयर को चोट लगने के कारण मिले मौके का इस 18 साल के सलामी बल्लेबाज ने बखूबी फायदा उठाया था. आयुष ने 240 रन बनाए थे, जिसमें 94 रन की बेहतरीन पारी भी शामिल थी. विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में 117 गेंद में 181 रन की पारी ने आयुष का नाम जमकर चमकाया था. 3. समीर मिन्हास (पाकिस्तान) पाकिस्तान के समीर मिन्हास को भी निश्चित तौर पर फ्यूचर स्टार माना जा रहा है, जिसकी वजह उनकी बड़ी पारियां खेलने की क्षमता है. अंडर-19 एशिया कप में भारत को हराने में पाकिस्तान के लिए समीर ने 172 रन की जबरदस्त पारी खेली थी. इस टूर्नामेंट में उसने दो शतक और एक अर्धशतक के साथ 5 पारी में 471 रन बनाए थे, जो बाकी सभी बल्लेबाजों से करीब 200 रन ज्यादा थे. अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भी समीर पहले ही दावा कर चुका है कि उनका टारगेट ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट. बनना है. 4. ऑलिवर पीके (ऑस्ट्रेलिया) ऑस्ट्रेलिया के ऑलिवर पीके दो साल पहले ही फ्यूचर स्टार्स में शामिल हो सकते थे, लेकिन अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 की खिताब विजेता टीम में वो चोट के कारण जगह नहीं बना सके थे. वहीं, इस बार पीके टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान के तौर पर उतरे हैं. ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टीम विक्टोरिया का ये बल्लेबाज इस बीच में खूब नाम कमा चुका है. खासतौर पर BBL 2025-26 में मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए उसने बढ़िया बल्लेबाजी की है. 5. फरहान अहमद (इंग्लैंड) इंग्लैंड के फरहान अहमद पहले ही रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं. इंग्लैंड की सीनियर टीम के खिलाड़ी रेहान अहमद के छोटे भाई हैं फरहान, जिन्होंने काउंटी क्रिकेट में महज 16 साल की उम्र में डेब्यू किया था. वो काउंटी क्रिकेट के इतिहास में दूसरा सबसे कम उम्र का डेब्यू करने वाले खिलाड़ी हैं. लेकिन उन्होंने असली तहलका साल 2024 में मचाया था, जब वो प्रथम श्रेणी क्रिकेट के एक मैच में 10 विकेट लेकर सबसे कम उम्र के गेंदबाज बन गए थे. उन्होंने डब्ल्यू.जी. ग्रेस का साल 1865 में बनाया गया रिकॉर्ड तोड़ा था. फरहान का ये दूसरा अंडर-19 वर्ल्ड कप हैं और इस बार फरहान इंग्लैंड की कप्तानी भी कर रहे हैं. साल 2024 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में फरहान दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे.
ICC Men's Under-19 World Cup 2026: जूनियर क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 15 जनवरी से हो चुका है. जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में इस वर्ल्ड कप को खेला जा रहा है. अंडर-19 वर्ल्ड कप में हमेशा क्रिकेट के फ्यूचर स्टार्स की झलक मिलती है. यही खिलाड़ी आने वाले दिनों में दिग्गज क्रिकेटरों की जगह लेते हैं. इस बार भी कई चेहरे ऐसे हैं, जिन पर पहले से ही क्रिकेट जगत की नजरें हैं. इसमें 14 साल के वैभव सूर्यवंशी से लेकर अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम के खिलाफ तहलका मचाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज समीर मिन्हास तक का नाम शामिल है. यहां हम आपको उन 5 फ्यूचर स्टार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर इस अंडर-19 वर्ल्ड कप में सभी की निगाहें हैं.
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजर
1. वैभव सूर्यवंशी (भारत)
भारतीय अंडर-19 टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 14 साल की उम्र में ही खुद को जूनियर ही नहीं, बल्कि सीनियर क्रिकेट में भी साबित कर चुके हैं. एशिया कप राइजिंग स्टार्स में उनके 32 गेंद में रिकॉर्ड शतक से लेकर अंडर-19 एशिया कप में 176 रन की पारी तक और उसके बाद विजय हजारे ट्ऱॉफी में 84 गेंद में 190 रन, इन सब पारियों ने साबित कर दिया है कि आने वाले दिनों में उनके बारे में बहुत कुछ सुनने और देखने को मिलेगा.
2. आयुष म्हात्रे (भारत)
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे आयुष म्हात्रे पर भी सभी की नजरें रहेंगी. आईपीएल 2025 में ऋतुराज गायकवाड़ जैसे प्लेयर को चोट लगने के कारण मिले मौके का इस 18 साल के सलामी बल्लेबाज ने बखूबी फायदा उठाया था. आयुष ने 240 रन बनाए थे, जिसमें 94 रन की बेहतरीन पारी भी शामिल थी. विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में 117 गेंद में 181 रन की पारी ने आयुष का नाम जमकर चमकाया था.
3. समीर मिन्हास (पाकिस्तान)
पाकिस्तान के समीर मिन्हास को भी निश्चित तौर पर फ्यूचर स्टार माना जा रहा है, जिसकी वजह उनकी बड़ी पारियां खेलने की क्षमता है. अंडर-19 एशिया कप में भारत को हराने में पाकिस्तान के लिए समीर ने 172 रन की जबरदस्त पारी खेली थी. इस टूर्नामेंट में उसने दो शतक और एक अर्धशतक के साथ 5 पारी में 471 रन बनाए थे, जो बाकी सभी बल्लेबाजों से करीब 200 रन ज्यादा थे. अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भी समीर पहले ही दावा कर चुका है कि उनका टारगेट ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट. बनना है.
4. ऑलिवर पीके (ऑस्ट्रेलिया)
ऑस्ट्रेलिया के ऑलिवर पीके दो साल पहले ही फ्यूचर स्टार्स में शामिल हो सकते थे, लेकिन अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 की खिताब विजेता टीम में वो चोट के कारण जगह नहीं बना सके थे. वहीं, इस बार पीके टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान के तौर पर उतरे हैं. ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टीम विक्टोरिया का ये बल्लेबाज इस बीच में खूब नाम कमा चुका है. खासतौर पर BBL 2025-26 में मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए उसने बढ़िया बल्लेबाजी की है.
5. फरहान अहमद (इंग्लैंड)
इंग्लैंड के फरहान अहमद पहले ही रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं. इंग्लैंड की सीनियर टीम के खिलाड़ी रेहान अहमद के छोटे भाई हैं फरहान, जिन्होंने काउंटी क्रिकेट में महज 16 साल की उम्र में डेब्यू किया था. वो काउंटी क्रिकेट के इतिहास में दूसरा सबसे कम उम्र का डेब्यू करने वाले खिलाड़ी हैं. लेकिन उन्होंने असली तहलका साल 2024 में मचाया था, जब वो प्रथम श्रेणी क्रिकेट के एक मैच में 10 विकेट लेकर सबसे कम उम्र के गेंदबाज बन गए थे.
उन्होंने डब्ल्यू.जी. ग्रेस का साल 1865 में बनाया गया रिकॉर्ड तोड़ा था. फरहान का ये दूसरा अंडर-19 वर्ल्ड कप हैं और इस बार फरहान इंग्लैंड की कप्तानी भी कर रहे हैं. साल 2024 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में फरहान दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे.
What's Your Reaction?