आईसीसी ने सुलझाया वीजा का टेंशन?, टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आएंगे 42 ‘पाकिस्तानी’
ICC Men's T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी, 2026 से होने वाला है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के वीजा से संबंधित समस्याओं को लगभग दूर कर लिया गया है. इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों और अधिकारियों समेत कुल 42 लोग टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आ रहे हैं. ऐसे में आईसीसी ने वीजा संबंधी औपचारिकताओं को सुविधाजनक बनाने के लिए अहम कदम उठाया है. इन टीमों में हैं पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी इंग्लैंड की टीम में पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटरों में स्पिनर आदिल राशिद, रेहान अहमद और तेज गेंदबाज साकिब महमूद शामिल हैं. अमेरिका की टीम में अली खान और शायन जहांगीर और नीदरलैंड की टीम में जुल्फिकार साकिब जैसे पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी शामिल हैं. रिपोर्ट के मुताबिक इंग्लैंड के खिलाड़ियों राशिद, रेहान और साकिब के वीजा आवेदन पहले ही मंजूर किए जा चुके हैं. वहीं, नीदरलैंड की टीम के सदस्यों और कनाडा के सहयोगी स्टाफ के सदस्य शाह सलीम जफर को भी वीजा मिल चुका है. वीजा मिलने की अंतिम तारीख है 31 जनवरी संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका, इटली, बांग्लादेश और कनाडा की टीम में शामिल पाकिस्तानी राष्ट्रीयता या पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए वीजा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चल रही है. इन टीमों के लिए वीजा उपलब्ध कराने के लिए जरूरी कार्यवाही के लिए अगले सप्ताह की तारीख तय कर दी गई है, जिससे संकेत मिलता है कि प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है. प्रतिभागियों के लिए वीजा जारी करने की अंतिम तारीख 31 जनवरी, 2026 को तय की गई है. सहयोगी और पूर्ण सदस्य देशों में पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों के प्रतिनिधित्व को देखते हुए इस प्रक्रिया में तेजी को एक कदम के रूप में लिया गया है. आईसीसी की इस प्रक्रिया में कई टीमों के क्रिकेटर, अधिकारी और स्टैंडबाय खिलाड़ी शामिल हैं.
ICC Men's T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी, 2026 से होने वाला है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के वीजा से संबंधित समस्याओं को लगभग दूर कर लिया गया है. इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों और अधिकारियों समेत कुल 42 लोग टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आ रहे हैं. ऐसे में आईसीसी ने वीजा संबंधी औपचारिकताओं को सुविधाजनक बनाने के लिए अहम कदम उठाया है.
इन टीमों में हैं पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी
इंग्लैंड की टीम में पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटरों में स्पिनर आदिल राशिद, रेहान अहमद और तेज गेंदबाज साकिब महमूद शामिल हैं. अमेरिका की टीम में अली खान और शायन जहांगीर और नीदरलैंड की टीम में जुल्फिकार साकिब जैसे पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी शामिल हैं. रिपोर्ट के मुताबिक इंग्लैंड के खिलाड़ियों राशिद, रेहान और साकिब के वीजा आवेदन पहले ही मंजूर किए जा चुके हैं. वहीं, नीदरलैंड की टीम के सदस्यों और कनाडा के सहयोगी स्टाफ के सदस्य शाह सलीम जफर को भी वीजा मिल चुका है.
वीजा मिलने की अंतिम तारीख है 31 जनवरी
संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका, इटली, बांग्लादेश और कनाडा की टीम में शामिल पाकिस्तानी राष्ट्रीयता या पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए वीजा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चल रही है. इन टीमों के लिए वीजा उपलब्ध कराने के लिए जरूरी कार्यवाही के लिए अगले सप्ताह की तारीख तय कर दी गई है, जिससे संकेत मिलता है कि प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है. प्रतिभागियों के लिए वीजा जारी करने की अंतिम तारीख 31 जनवरी, 2026 को तय की गई है. सहयोगी और पूर्ण सदस्य देशों में पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों के प्रतिनिधित्व को देखते हुए इस प्रक्रिया में तेजी को एक कदम के रूप में लिया गया है. आईसीसी की इस प्रक्रिया में कई टीमों के क्रिकेटर, अधिकारी और स्टैंडबाय खिलाड़ी शामिल हैं.
What's Your Reaction?