हरियाणा पुलिस में 400 एसपीओ पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से करें आवेदन
Haryana Police Vacancy 2026: हरियाणा पुलिस में स्पेशल पुलिस ऑफिसर के 400 पदों पर भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है. यह भर्ती हरियाणा पुलिस की टेलीकम्युनिकेशन विंग में हरियाणा पुलिस एक्ट 2007 की धारा 21 के तहत की जाएगी. इसके लिए मंगलवार को प्रेस नोट जारी किया गया है. भर्ती में सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के पात्र पूर्व सैनिकों के साथ-साथ भंग हो चुकी HSISF और HP बटालियन के पूर्व कांस्टेबल आवेदन कर सकते हैं. जिलेवार तय की गई है आवेदन की तारीख उम्मीदवारों को अपने जिले के लिए निर्धारित तारीख पर ही आवेदन जमा करने के लिए पहुंचना होगा. 13 तारीख के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. वहीं 24 अगस्त को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल के उम्मीदवारों के आवेदन होंगे. 25 अगस्त को सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी और चरखी दादरी के आवेदन होंगे. 26 अगस्त को गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात (नूंह), पलवल, रेवाड़ी और नारनौल के आवेदन होंगे और 27 अगस्त को हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, हांसी, जींद और डबवाली के आवेदन होंगे. उम्मीदवारों को अपनी निर्धारित तारीख को सुबह 9 बजे तक पुलिस लाइन टेलीकम्युनिकेशन सेक्टर-25 के सामने, गांव मोगीनंद के पास पंचकुला पहुंचना होगा. कौन कर सकता है आवेदन? इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र नोटिफिकेशन के अनुसार 25 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए. उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है, इसके साथ ही सशस्त्र बलों या केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में कम से कम 5 साल की सेवा का एक्सपीरियंस होना चाहिए. उम्मीदवार को अनुशासनहीनता, कदाचारी, मेडिकल एंड फिटनेस के कारण सेवा से हटाया गया या बर्खास्त नहीं किया गया होना चाहिए. डिस्चार्ज के समय मेडिकल कैटेगरी ए होनी चाहिए. वहीं डिस्चार्ज के कैरेक्टर सर्टिफिकेट में चरित्र की रेटिंग एक्सप्लेनरी या आउटस्टैंडिंग होनी चाहिए. टेलीकम्युनिकेशन और डिवाइस के संचालन का एक्सपीरियंस रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी. खास तौर पर सिग्नल कोर में काम कर चुके उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी. क्या होगी चयन प्रक्रिया और सैलरी? SPO पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल जांच और चरित्र एवं पूर्ववृत्त वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा. इस भर्ती के तहत किसी तरह की लिखित परीक्षा फिजिकल टेस्ट नहीं किया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को 15 दिन का कैप्सूल ट्रेनिंग कोर्स भी कराया जाएगा. वहीं चयनित स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स को हर महीने 20,000 का मानदेय दिया जाएगा. यह राशि सीधे उम्मीदवारों के बैंक खाते में जमा की जाएगी. इसके अलावा एक बार 3000 रुपये का यूनिफॉर्म भत्ता दिया जाएगा. आधिकारिक दौरे के लिए 150 रुपये प्रति दिन टीए-डीए का प्रावधान भी है. ये भी पढ़ें-देश के 67.4% स्कूलों में इंटरनेट, करीब एक-तिहाई अब भी है वंचित आवेदन के समय जरूरी डॉक्यूमेंट उम्मीदवारों को आवेदन के समय भरा हुआ आवेदन फाॅर्म, सभी मॉडल डॉक्यूमेंट और उनकी एक सेट अटेस्टेड फोटोकॉपी साथ लेकर जाना होगा. इसके अलावा जरूरी एफिडेविट और चार पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो भी जमा करनी होगी. इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों से कोई फीस नहीं ली जाएगी. 1 साल के लिए होगी नियुक्ति चयनित SPOs की नियुक्ति शुरुआती तौर पर 1 साल के लिए होगी. नियमित नियुक्ति होने तक इस अवधि को आगे भी जारी रखा जा सकता है. एसपीओ को उनके गृह पुलिस स्टेशन में तैनात नहीं किया जा सकता है. हालांकि उपलब्धता के आधार पर उन्हें गृह जिले में पोस्टिंग देने की प्राथमिकता दी जा सकती है. ये भी पढ़ें-BPSC TRE-4 नोटिफिकेशन के बाद भी जारी छात्र आंदोलन, जानें क्याें दूर नहीं हुई नाराजगी
Haryana Police Vacancy 2026: हरियाणा पुलिस में स्पेशल पुलिस ऑफिसर के 400 पदों पर भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है. यह भर्ती हरियाणा पुलिस की टेलीकम्युनिकेशन विंग में हरियाणा पुलिस एक्ट 2007 की धारा 21 के तहत की जाएगी. इसके लिए मंगलवार को प्रेस नोट जारी किया गया है. भर्ती में सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के पात्र पूर्व सैनिकों के साथ-साथ भंग हो चुकी HSISF और HP बटालियन के पूर्व कांस्टेबल आवेदन कर सकते हैं.
जिलेवार तय की गई है आवेदन की तारीख
उम्मीदवारों को अपने जिले के लिए निर्धारित तारीख पर ही आवेदन जमा करने के लिए पहुंचना होगा. 13 तारीख के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. वहीं 24 अगस्त को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल के उम्मीदवारों के आवेदन होंगे. 25 अगस्त को सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी और चरखी दादरी के आवेदन होंगे. 26 अगस्त को गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात (नूंह), पलवल, रेवाड़ी और नारनौल के आवेदन होंगे और 27 अगस्त को हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, हांसी, जींद और डबवाली के आवेदन होंगे. उम्मीदवारों को अपनी निर्धारित तारीख को सुबह 9 बजे तक पुलिस लाइन टेलीकम्युनिकेशन सेक्टर-25 के सामने, गांव मोगीनंद के पास पंचकुला पहुंचना होगा.
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र नोटिफिकेशन के अनुसार 25 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए. उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है, इसके साथ ही सशस्त्र बलों या केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में कम से कम 5 साल की सेवा का एक्सपीरियंस होना चाहिए. उम्मीदवार को अनुशासनहीनता, कदाचारी, मेडिकल एंड फिटनेस के कारण सेवा से हटाया गया या बर्खास्त नहीं किया गया होना चाहिए. डिस्चार्ज के समय मेडिकल कैटेगरी ए होनी चाहिए. वहीं डिस्चार्ज के कैरेक्टर सर्टिफिकेट में चरित्र की रेटिंग एक्सप्लेनरी या आउटस्टैंडिंग होनी चाहिए. टेलीकम्युनिकेशन और डिवाइस के संचालन का एक्सपीरियंस रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी. खास तौर पर सिग्नल कोर में काम कर चुके उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी.
क्या होगी चयन प्रक्रिया और सैलरी?
SPO पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल जांच और चरित्र एवं पूर्ववृत्त वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा. इस भर्ती के तहत किसी तरह की लिखित परीक्षा फिजिकल टेस्ट नहीं किया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को 15 दिन का कैप्सूल ट्रेनिंग कोर्स भी कराया जाएगा. वहीं चयनित स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स को हर महीने 20,000 का मानदेय दिया जाएगा. यह राशि सीधे उम्मीदवारों के बैंक खाते में जमा की जाएगी. इसके अलावा एक बार 3000 रुपये का यूनिफॉर्म भत्ता दिया जाएगा. आधिकारिक दौरे के लिए 150 रुपये प्रति दिन टीए-डीए का प्रावधान भी है.
ये भी पढ़ें-देश के 67.4% स्कूलों में इंटरनेट, करीब एक-तिहाई अब भी है वंचित
आवेदन के समय जरूरी डॉक्यूमेंट
उम्मीदवारों को आवेदन के समय भरा हुआ आवेदन फाॅर्म, सभी मॉडल डॉक्यूमेंट और उनकी एक सेट अटेस्टेड फोटोकॉपी साथ लेकर जाना होगा. इसके अलावा जरूरी एफिडेविट और चार पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो भी जमा करनी होगी. इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों से कोई फीस नहीं ली जाएगी.
1 साल के लिए होगी नियुक्ति
चयनित SPOs की नियुक्ति शुरुआती तौर पर 1 साल के लिए होगी. नियमित नियुक्ति होने तक इस अवधि को आगे भी जारी रखा जा सकता है. एसपीओ को उनके गृह पुलिस स्टेशन में तैनात नहीं किया जा सकता है. हालांकि उपलब्धता के आधार पर उन्हें गृह जिले में पोस्टिंग देने की प्राथमिकता दी जा सकती है.
ये भी पढ़ें-BPSC TRE-4 नोटिफिकेशन के बाद भी जारी छात्र आंदोलन, जानें क्याें दूर नहीं हुई नाराजगी
What's Your Reaction?