Google Maps in China: चीन में क्यों नहीं चलता गूगल मैप, क्या है इसके पीछे की वजह?

Google Maps in China: भारत में Google Maps का इस्तेमाल सड़क, रेस्टोरेंट, होटल या किसी दूसरी जगह का रास्ता पता करने के लिए आसानी से किया जा सकता है, लेकिन अगर आप चीन की यात्रा करने जा रहे हैं, तो वहां पहुंचने के बाद Google Maps का एक्सपीरियंस बिल्कुल अलग हो सकता है. ऐप खुलने के बाद भी मैप का डेटा सही तरीके से लोड नहीं होता, लाइव ट्रैफिक और रूट जैसी सुविधाएं काम नहीं करतीं और कई बार आपकी लोकेशन भी सही जगह पर दिखाई नहीं देती है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर चीन में Google Maps सामान्य तरीके से क्यों नहीं चलता. तो आइए जानते हैं कि चीन में गूगल मैप क्यों नहीं चलता है और इसके पीछे की वजह क्या है.  चीन में Google Maps क्यों नहीं चलता? चीन में Google Maps सामान्य रूप से काम नहीं करता है. इसकी बड़ी वजह चीन का इंटरनेट सेंसरशिप सिस्टम यानी Great Firewall है. इसके तहत Google की कई सेवाओं तक पहुंच प्रतिबंधित है. Google Maps के अलावा Google Search, Gmail, Google Drive, YouTube और Google Photos जैसी कई सेवाएं भी चीन में सामान्य तरीके से उपलब्ध नहीं हैं. Google ने चीन के बाजार से अपनी ज्यादातर ऑनलाइन सेवाएं हटा ली थीं. इसके पीछे कंपनी और चीनी सरकार के बीच इंटरनेट सेंसरशिप, डेटा और सेवाओं के संचालन को लेकर लंबे समय से चले मतभेद बताए जाते हैं.  इसके पीछे की वजह क्या है? अगर आपके फोन में पहले से Google Maps इंस्टॉल है, तब भी चीन पहुंचने के बाद इसका एक्सपीरियंस भारत जैसा नहीं होगा. Google के सर्वर तक सामान्य पहुंच नहीं होने के कारण लाइव ट्रैफिक, नए बिजनेस अपडेट, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और रूट जैसी सुविधाएं सही तरीके से काम नहीं कर सकती है. इसके अलावा चीन में GCJ-02 नाम के एक अलग कोऑर्डिनेट सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि Google Maps ग्लोबल WGS-84 सिस्टम पर आधारित है. इसी वजह से Google Maps में आपकी लोकेशन सही जगह से कुछ मीटर दूर दिखाई दे सकती है. कई बार ब्लू डॉट सड़क की जगह उसके आसपास या किसी दूसरी जगह पर नजर आ सकता है. VPN इस्तेमाल करने के बाद भी यह समस्या पूरी तरह खत्म नहीं होती, क्योंकि यह मैप डेटा और कोऑर्डिनेट सिस्टम से जुड़ी है.  यह भी पढ़ें - Smart TV Power Consumption:एक घंटे चलने पर कितनी बिजली खाता है स्मार्ट टीवी, जानें महीने भर का हिसाब-किताब? Offline Google Maps कितना काम आएगा? यात्रा से पहले Google Maps में किसी शहर का ऑफलाइन मैप डाउनलोड किया जा सकता है. इससे इंटरनेट न होने पर पहले से सेव किया गया मैप देखा जा सकता है और सामान्य दिशा का अंदाजा लगाया जा सकता है. हालांकि, इसमें लाइव ट्रैफिक, पब्लिक ट्रांसपोर्ट रूट, बिजनेस अपडेट और कई दूसरी ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी.  चीन में कौन से मैप इस्तेमाल करें? चीन में नेविगेशन के लिए Google Maps की जगह Amap (Gaode), Baidu Maps और Apple Maps जैसे लोकल मैप ऐप ज्यादा यूजफुल माने जाते हैं. Amap चीन के स्थानीय कोऑर्डिनेट डेटा के हिसाब से काम करता है और पैदल चलने, ड्राइविंग, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और राइड-हेलिंग जैसी सुविधाएं देता है. इसमें अंग्रेजी इंटरफेस का ऑप्शन भी मौजूद है. वहीं iPhone यूजर्स के लिए Apple Maps भी एक आसान ऑप्शन है. चीन में यह स्थानीय डेटा प्रोवाइडर्स के साथ काम करता है, इसलिए इसकी लोकेशन सटीकता Google Maps की तुलना में बेहतर रहती है.  यह भी पढ़ें - Google-Spirit Airlines डील पर बड़ा खुलासा, कंपनी ने किया साफ

Aug 21, 2026 - 01:30
 0
Google Maps in China: चीन में क्यों नहीं चलता गूगल मैप, क्या है इसके पीछे की वजह?

Google Maps in China: भारत में Google Maps का इस्तेमाल सड़क, रेस्टोरेंट, होटल या किसी दूसरी जगह का रास्ता पता करने के लिए आसानी से किया जा सकता है, लेकिन अगर आप चीन की यात्रा करने जा रहे हैं, तो वहां पहुंचने के बाद Google Maps का एक्सपीरियंस बिल्कुल अलग हो सकता है.

ऐप खुलने के बाद भी मैप का डेटा सही तरीके से लोड नहीं होता, लाइव ट्रैफिक और रूट जैसी सुविधाएं काम नहीं करतीं और कई बार आपकी लोकेशन भी सही जगह पर दिखाई नहीं देती है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर चीन में Google Maps सामान्य तरीके से क्यों नहीं चलता. तो आइए जानते हैं कि चीन में गूगल मैप क्यों नहीं चलता है और इसके पीछे की वजह क्या है. 

चीन में Google Maps क्यों नहीं चलता?

चीन में Google Maps सामान्य रूप से काम नहीं करता है. इसकी बड़ी वजह चीन का इंटरनेट सेंसरशिप सिस्टम यानी Great Firewall है. इसके तहत Google की कई सेवाओं तक पहुंच प्रतिबंधित है. Google Maps के अलावा Google Search, Gmail, Google Drive, YouTube और Google Photos जैसी कई सेवाएं भी चीन में सामान्य तरीके से उपलब्ध नहीं हैं. Google ने चीन के बाजार से अपनी ज्यादातर ऑनलाइन सेवाएं हटा ली थीं. इसके पीछे कंपनी और चीनी सरकार के बीच इंटरनेट सेंसरशिप, डेटा और सेवाओं के संचालन को लेकर लंबे समय से चले मतभेद बताए जाते हैं. 

इसके पीछे की वजह क्या है?
 
अगर आपके फोन में पहले से Google Maps इंस्टॉल है, तब भी चीन पहुंचने के बाद इसका एक्सपीरियंस भारत जैसा नहीं होगा. Google के सर्वर तक सामान्य पहुंच नहीं होने के कारण लाइव ट्रैफिक, नए बिजनेस अपडेट, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और रूट जैसी सुविधाएं सही तरीके से काम नहीं कर सकती है. इसके अलावा चीन में GCJ-02 नाम के एक अलग कोऑर्डिनेट सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि Google Maps ग्लोबल WGS-84 सिस्टम पर आधारित है. इसी वजह से Google Maps में आपकी लोकेशन सही जगह से कुछ मीटर दूर दिखाई दे सकती है. कई बार ब्लू डॉट सड़क की जगह उसके आसपास या किसी दूसरी जगह पर नजर आ सकता है. VPN इस्तेमाल करने के बाद भी यह समस्या पूरी तरह खत्म नहीं होती, क्योंकि यह मैप डेटा और कोऑर्डिनेट सिस्टम से जुड़ी है. 

यह भी पढ़ें - Smart TV Power Consumption:एक घंटे चलने पर कितनी बिजली खाता है स्मार्ट टीवी, जानें महीने भर का हिसाब-किताब?

Offline Google Maps कितना काम आएगा?

यात्रा से पहले Google Maps में किसी शहर का ऑफलाइन मैप डाउनलोड किया जा सकता है. इससे इंटरनेट न होने पर पहले से सेव किया गया मैप देखा जा सकता है और सामान्य दिशा का अंदाजा लगाया जा सकता है. हालांकि, इसमें लाइव ट्रैफिक, पब्लिक ट्रांसपोर्ट रूट, बिजनेस अपडेट और कई दूसरी ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी. 

चीन में कौन से मैप इस्तेमाल करें?

चीन में नेविगेशन के लिए Google Maps की जगह Amap (Gaode), Baidu Maps और Apple Maps जैसे लोकल मैप ऐप ज्यादा यूजफुल माने जाते हैं. Amap चीन के स्थानीय कोऑर्डिनेट डेटा के हिसाब से काम करता है और पैदल चलने, ड्राइविंग, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और राइड-हेलिंग जैसी सुविधाएं देता है. इसमें अंग्रेजी इंटरफेस का ऑप्शन भी मौजूद है. वहीं iPhone यूजर्स के लिए Apple Maps भी एक आसान ऑप्शन है. चीन में यह स्थानीय डेटा प्रोवाइडर्स के साथ काम करता है, इसलिए इसकी लोकेशन सटीकता Google Maps की तुलना में बेहतर रहती है. 

यह भी पढ़ें - Google-Spirit Airlines डील पर बड़ा खुलासा, कंपनी ने किया साफ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow