शुभमन गिल की हैट्रिक से जीती गुजरात, बदकिस्मत KKR ने लगाया हार का 'पंजा', GT ने 5 विकेट से जीता मैच

Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders Highlights: गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हरा दिया है. कप्तान शुभमन गिल ने 86 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली और IPL 2026 में उन्होंने अर्धशतकों की हैट्रिक भी लगाई है. 86 रनों की बदौलत उन्होंने ऑरेंज कैप भी हासिल कर ली है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रन बनाए थे. जवाब में गुजरात ने अंतिम ओवर में 5 विकेट से जीत सुनिश्चित की.  शुभमन गिल ने लगाई हैट्रिक शुभमन गिल ने IPL 2026 में अर्धशतक लगाने की हैट्रिक लगाकर गुजरात टाइटंस की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया. पिछले 2 मैचों में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ क्रमशः 70 रन और 56 रनों की पारी खेली थी. अब कोलकाता के खिलाफ उन्होंने 86 रन बनाए और इस पारी में उनके बल्ले से 8 चौके और 4 छक्के निकले. दूसरी ओर गुजरात ने जीत की हैट्रिक भी लगा दी है. गुजरात की टीम आईपीएल 2026 में अपने पहले दोनों मैच हार गई थी. मगर उसने पिछले तीनों मुकाबलों में जीत दर्ज करके पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर कब्जा जमा लिया है.  KKR ने लगाया हार का पंजा कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गया है. यह इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता टीम की लगातार सातवीं हार रही. यह आईपीएल 2026 में KKR की 6 मैचों में पांचवीं हार है, जबकि उसका एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. कोलकाता अब तक सीजन में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है. यह भी पढ़ें: चेन्नई ने गुपचुप बुलाया खलील अहमद का रिप्लेसमेंट? MI का बॉलर आया CSK में! जानें वायरल दावे का सच

Apr 18, 2026 - 03:30
 0
शुभमन गिल की हैट्रिक से जीती गुजरात, बदकिस्मत KKR ने लगाया हार का 'पंजा', GT ने 5 विकेट से जीता मैच

Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders Highlights: गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हरा दिया है. कप्तान शुभमन गिल ने 86 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली और IPL 2026 में उन्होंने अर्धशतकों की हैट्रिक भी लगाई है. 86 रनों की बदौलत उन्होंने ऑरेंज कैप भी हासिल कर ली है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रन बनाए थे. जवाब में गुजरात ने अंतिम ओवर में 5 विकेट से जीत सुनिश्चित की. 

शुभमन गिल ने लगाई हैट्रिक

शुभमन गिल ने IPL 2026 में अर्धशतक लगाने की हैट्रिक लगाकर गुजरात टाइटंस की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया. पिछले 2 मैचों में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ क्रमशः 70 रन और 56 रनों की पारी खेली थी. अब कोलकाता के खिलाफ उन्होंने 86 रन बनाए और इस पारी में उनके बल्ले से 8 चौके और 4 छक्के निकले.

दूसरी ओर गुजरात ने जीत की हैट्रिक भी लगा दी है. गुजरात की टीम आईपीएल 2026 में अपने पहले दोनों मैच हार गई थी. मगर उसने पिछले तीनों मुकाबलों में जीत दर्ज करके पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर कब्जा जमा लिया है. 

KKR ने लगाया हार का पंजा

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गया है. यह इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता टीम की लगातार सातवीं हार रही. यह आईपीएल 2026 में KKR की 6 मैचों में पांचवीं हार है, जबकि उसका एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. कोलकाता अब तक सीजन में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है.

यह भी पढ़ें:

चेन्नई ने गुपचुप बुलाया खलील अहमद का रिप्लेसमेंट? MI का बॉलर आया CSK में! जानें वायरल दावे का सच

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow