टी20 वर्ल्ड कप के में भारत को मिली सबसे बड़ी हार, साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाई शर्मनाक रिकॉर्ड्स की झड़ी

India Suffered Its Biggest Defeat In The T20 World Cup History: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को अपने पहले सुपर-8 मुकाबले में शर्मनाक हार झेलनी पड़ी है. इस मुकाबले को बीती रात यानी 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जिसमें साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हरा दिया. 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विस्फोटक बल्लेबाजों से भरी टीम इंडिया 18.5 ओवर में सिर्फ 111 रन पर ही सिमट गई. इस बड़ी हार ने टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राह भी मुश्किल कर दी है. भारत को टॉप-4 में जगह बनाने के लिए अपने बचे दोनों मुकाबले न सिर्फ जीतने ही होंगे, बल्कि बड़े अंतर से वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को हराना होगा. अहमदाबाद में मिली इस हार के साथ ही टीम इंडिया ने कई शर्मनाक रिकॉर्ड भी बना डाले हैं. टीम इंडिया ने बनाए कई शर्मनाक रिकॉर्ड्स टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में टीम इंडिया की ये रनों की लिहाज से सबसे बड़ी हार है. इससे पहले भारत ने साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिजटाउन में 49 रन से हार का सामना किया था. साल 2016 में टीम इंडिया को नागपुर में न्यूजीलैंड के हाथों 47 रन से हार झेलनी पड़ी थी.  टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया की 23 मैचों में पहली हार टी20 वर्ल्ड कप 2022 में एडिलेड में इंग्लैंड से सेमीफाइनल हारने के बाद से किसी मल्टी-नेशन टी20 टूर्नामेंट में ये टीम इंडिया की पहली हार है. इस दौरान भारतीय टीम ने कुल 23 मैच खेले, जिसमें 21 जीते, एक मैच बेनतीजा रहा और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल भी गंवाया था. उस मुकाबले के बाद से आईसीसी इवेंट्स के सभी फॉर्मेट में 18 मैचों में भारत की ये पहली हार है.

Feb 23, 2026 - 09:30
 0
टी20 वर्ल्ड कप के में भारत को मिली सबसे बड़ी हार, साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाई शर्मनाक रिकॉर्ड्स की झड़ी

India Suffered Its Biggest Defeat In The T20 World Cup History: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को अपने पहले सुपर-8 मुकाबले में शर्मनाक हार झेलनी पड़ी है. इस मुकाबले को बीती रात यानी 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जिसमें साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हरा दिया. 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विस्फोटक बल्लेबाजों से भरी टीम इंडिया 18.5 ओवर में सिर्फ 111 रन पर ही सिमट गई. इस बड़ी हार ने टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राह भी मुश्किल कर दी है. भारत को टॉप-4 में जगह बनाने के लिए अपने बचे दोनों मुकाबले न सिर्फ जीतने ही होंगे, बल्कि बड़े अंतर से वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को हराना होगा. अहमदाबाद में मिली इस हार के साथ ही टीम इंडिया ने कई शर्मनाक रिकॉर्ड भी बना डाले हैं.

टीम इंडिया ने बनाए कई शर्मनाक रिकॉर्ड्स

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में टीम इंडिया की ये रनों की लिहाज से सबसे बड़ी हार है. इससे पहले भारत ने साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिजटाउन में 49 रन से हार का सामना किया था. साल 2016 में टीम इंडिया को नागपुर में न्यूजीलैंड के हाथों 47 रन से हार झेलनी पड़ी थी. 

टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया की 23 मैचों में पहली हार

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में एडिलेड में इंग्लैंड से सेमीफाइनल हारने के बाद से किसी मल्टी-नेशन टी20 टूर्नामेंट में ये टीम इंडिया की पहली हार है. इस दौरान भारतीय टीम ने कुल 23 मैच खेले, जिसमें 21 जीते, एक मैच बेनतीजा रहा और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल भी गंवाया था. उस मुकाबले के बाद से आईसीसी इवेंट्स के सभी फॉर्मेट में 18 मैचों में भारत की ये पहली हार है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow