IPL 2026 Final: फाइनल से पहले 'तूफान' ने बिगाड़ा गुजरात का खेल, बुरी तरह फंसी टीम

आईपीएल 2026 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 31 मई (रविवार) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. मैच से पहले 'तूफान' ने शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर दी है. टीम तय वक्त पर अहमदाबाद नहीं पहुंच सकी. ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट में बताया गया कि तूफानी मौसम के कारण गुजरात का अहमदाबाद पहुंचना विलंब हो गया है. बता दें कि गुजरात ने बीते शुक्रवार (29 मई) न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दूसरा क्वालीफायर मुकाबला खेला था. मैच में जीत हासिल करने वाली गुजरात को शनिवार दोपहर में चार्टर विमान से अहमदाबाद के लिए रवाना होना था.  हालांकि, उत्तर-पश्चिमी भारत में, खासकर पंजाब और राजस्थान में हुई भारी बारिश के कारण हवाई अड्डे के अधिकारी चंडीगढ़ में उड़ान भरने की अनुमति जारी नहीं कर सके, जिससे शहर से जाने वाली कई उड़ानें विलंबित हो गईं. रिपोर्ट में बताया गया कि गुजरात की टीम शनिवार को रात में 10 बजे के करीब अहमदाबाद पहुंच सकती है. फिलहाल टीम के पहुंचने को लेकर जानकारी नहीं आई है.  फाइनल में 24 घंटे से कम का समय बाकी  अब फाइनल मैच शुरू होने में 24 घंटे से भी कम का वक्त बाकी रह गया है. यह देरी पंजाब के लिए बड़ी मुश्किल बन सकती है. टीम को फाइनल की तैयारी के लिए 24 घंटे से भी कम का वक्त मिलेगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि जीटी इस समस्या का समाधान कैसे निकालती है. दिलचस्प हो सकता है फाइनल फाइनल मैच काफी दिलचस्प हो सकता है. सीजन का पहला क्वालीफायर बेंगलुरु और गुजरात के बीच धर्मशाला में खेला गया था. मुकाबले में जीत हासिल करके आरसीबी ने फाइनल में जगह बना ली थी. वहीं हारने वाली गुजरात क्वालीफायर-2 में पहुंच गई थी. यहां गुजरात ने राजस्थान को हराकर फाइनल में कदम रखा. इस तरह क्वालीफायर-1 में आमने-सामन रहने वाली टीमें फाइनल में भी एक दूसरे खिलाफ खड़ी होंगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि खिताब मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है.    यह भी पढ़ें: बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम

May 31, 2026 - 08:30
 0
IPL 2026 Final: फाइनल से पहले 'तूफान' ने बिगाड़ा गुजरात का खेल, बुरी तरह फंसी टीम

आईपीएल 2026 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 31 मई (रविवार) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. मैच से पहले 'तूफान' ने शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर दी है. टीम तय वक्त पर अहमदाबाद नहीं पहुंच सकी.

ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट में बताया गया कि तूफानी मौसम के कारण गुजरात का अहमदाबाद पहुंचना विलंब हो गया है.

बता दें कि गुजरात ने बीते शुक्रवार (29 मई) न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दूसरा क्वालीफायर मुकाबला खेला था. मैच में जीत हासिल करने वाली गुजरात को शनिवार दोपहर में चार्टर विमान से अहमदाबाद के लिए रवाना होना था. 

हालांकि, उत्तर-पश्चिमी भारत में, खासकर पंजाब और राजस्थान में हुई भारी बारिश के कारण हवाई अड्डे के अधिकारी चंडीगढ़ में उड़ान भरने की अनुमति जारी नहीं कर सके, जिससे शहर से जाने वाली कई उड़ानें विलंबित हो गईं. रिपोर्ट में बताया गया कि गुजरात की टीम शनिवार को रात में 10 बजे के करीब अहमदाबाद पहुंच सकती है. फिलहाल टीम के पहुंचने को लेकर जानकारी नहीं आई है. 

फाइनल में 24 घंटे से कम का समय बाकी 

अब फाइनल मैच शुरू होने में 24 घंटे से भी कम का वक्त बाकी रह गया है. यह देरी पंजाब के लिए बड़ी मुश्किल बन सकती है. टीम को फाइनल की तैयारी के लिए 24 घंटे से भी कम का वक्त मिलेगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि जीटी इस समस्या का समाधान कैसे निकालती है.

दिलचस्प हो सकता है फाइनल

फाइनल मैच काफी दिलचस्प हो सकता है. सीजन का पहला क्वालीफायर बेंगलुरु और गुजरात के बीच धर्मशाला में खेला गया था. मुकाबले में जीत हासिल करके आरसीबी ने फाइनल में जगह बना ली थी. वहीं हारने वाली गुजरात क्वालीफायर-2 में पहुंच गई थी. यहां गुजरात ने राजस्थान को हराकर फाइनल में कदम रखा. इस तरह क्वालीफायर-1 में आमने-सामन रहने वाली टीमें फाइनल में भी एक दूसरे खिलाफ खड़ी होंगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि खिताब मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है. 

 

यह भी पढ़ें: बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow