रोहित शर्मा को इस दिन मिलेगा बेहद खास सम्मान, इस स्पेशल टाइटल से नवाजा जाएगा; अवॉर्ड का नाम कर देगा हैरान

क्रिकेट के फील्ड पर अपने चौके-छक्कों से लोगों का दिल जीतने वाले रोहित शर्मा को अब खास सम्मान से नवाजा जाएगा. हिटमैन के लिए यह सम्मान काफी खास और अलग हटकर होगा, क्योंकि यह खिताब क्रिकेट के फील्ड पर मिलने वाले खिताब या सम्मान से हटकर है. हिटमैन के साथ-साथ उनके फैंस के लिए भी यह बेहद गर्व की बात होगी. तो आइए जानते हैं कि हिटमैन को किस खिताब से कितनी तारीख को नवाजा जाएगा.  न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से बताय गया कि रोहित शर्मा को डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी की तरफ से मानद डॉक्टरेट (D.Litt.) से सम्मानित किया जाएगा. 24 जनवरी, 2026 को आयोजित होने वाले दीक्षांत के दौरान हिटमैन को यह खिताब मिलेगा. बुधवार को यूनिवर्सिटी की ओर से एलान किया गया कि 10वीं कॉन्वोकेशन सेरेमनी में रोहित आकर्ष का केंद्र होंगे. भारतीय क्रिकेटर को स्पोर्ट्स और वर्ल्ड स्टेज पर उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा.  भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाले तीसरे कप्तान  बता दें कि रोहित उन चंद पुरुष भारतीय क्रिकेटरों की लिस्ट में शुमार हैं, जिन्होंने टीम इंडिया को वर्ल्ड कप का खिताब जिताया है. कपिल देव और एमएस धोनी के बाद रोहित भारत को विश्व कप का टाइटल जितवाने वाले तीसरे कप्तान बने थे. हिटमैन की कप्तानी में मेन इन ब्लू ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था.  इसके बाद टीम इंडिया ने रोहित की कप्तानी में 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी अपने नाम किया था. इसके अलावा रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने एशिया कप के टाइटल भी अपने नाम किए हैं.  रोहित शर्मा का अंतर्राष्ट्रीय करियर  बात करें रोहित शर्मा के अंतर्राष्ट्रीय करियर की, तो उन्होंने 67 टेस्ट 282 वनडे और 159 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. टेस्ट में उन्होंने 4301 रन बनाए. इसके अलावा वनडे में हिटमैन के बल्ल से अब तक 11577 रन निकल चुके हैं. बाकी टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 4231 रन बनाए. मौजूदा वक्त में रोहित भारत के लिए सिर्फ वनडे में उपलब्ध हैं. वह टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं. 

Jan 22, 2026 - 16:30
 0
रोहित शर्मा को इस दिन मिलेगा बेहद खास सम्मान, इस स्पेशल टाइटल से नवाजा जाएगा; अवॉर्ड का नाम कर देगा हैरान

क्रिकेट के फील्ड पर अपने चौके-छक्कों से लोगों का दिल जीतने वाले रोहित शर्मा को अब खास सम्मान से नवाजा जाएगा. हिटमैन के लिए यह सम्मान काफी खास और अलग हटकर होगा, क्योंकि यह खिताब क्रिकेट के फील्ड पर मिलने वाले खिताब या सम्मान से हटकर है. हिटमैन के साथ-साथ उनके फैंस के लिए भी यह बेहद गर्व की बात होगी. तो आइए जानते हैं कि हिटमैन को किस खिताब से कितनी तारीख को नवाजा जाएगा. 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से बताय गया कि रोहित शर्मा को डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी की तरफ से मानद डॉक्टरेट (D.Litt.) से सम्मानित किया जाएगा. 24 जनवरी, 2026 को आयोजित होने वाले दीक्षांत के दौरान हिटमैन को यह खिताब मिलेगा. बुधवार को यूनिवर्सिटी की ओर से एलान किया गया कि 10वीं कॉन्वोकेशन सेरेमनी में रोहित आकर्ष का केंद्र होंगे. भारतीय क्रिकेटर को स्पोर्ट्स और वर्ल्ड स्टेज पर उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा. 

भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाले तीसरे कप्तान 

बता दें कि रोहित उन चंद पुरुष भारतीय क्रिकेटरों की लिस्ट में शुमार हैं, जिन्होंने टीम इंडिया को वर्ल्ड कप का खिताब जिताया है. कपिल देव और एमएस धोनी के बाद रोहित भारत को विश्व कप का टाइटल जितवाने वाले तीसरे कप्तान बने थे. हिटमैन की कप्तानी में मेन इन ब्लू ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था. 

इसके बाद टीम इंडिया ने रोहित की कप्तानी में 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी अपने नाम किया था. इसके अलावा रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने एशिया कप के टाइटल भी अपने नाम किए हैं. 

रोहित शर्मा का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

बात करें रोहित शर्मा के अंतर्राष्ट्रीय करियर की, तो उन्होंने 67 टेस्ट 282 वनडे और 159 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. टेस्ट में उन्होंने 4301 रन बनाए. इसके अलावा वनडे में हिटमैन के बल्ल से अब तक 11577 रन निकल चुके हैं. बाकी टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 4231 रन बनाए. मौजूदा वक्त में रोहित भारत के लिए सिर्फ वनडे में उपलब्ध हैं. वह टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow