SA20 की धीमी पिच को लेकर शॉन पोलाक का बयान, कहा- इन खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी में मिलेगी मदद

Shaun Pollock On Slow SA20 Pitches: दक्षिण अफ्रीका की लीग SA20 के दौरान इस्तेमाल हो रही पिच को उनकी धीमी होने के कारण आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच प्रिटोरिया कैपिटल्स के सहायक कोच शॉन पोलाक ने कहा है कि भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में अगले महीने से होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों को ऐसी पिच से तैयारी में मदद ही मिलेगी. इस टूर्नामेंट के मौजूदा सत्र के दूसरे हॉफ में सिर्फ एमआई केपटाउन की टीम ही 200 रन के आंकड़े को पार कर पाई, क्योंकि कई बार खिलाड़ियों को बड़े शॉट खेलने में जूझते हुए देखा गया. टीम के फाइनल में पहुंचने पर पोलाक ने दिया बयान सनराइजर्स ईस्टर्न केप को पहले क्वालीफायर में प्रिटोरिया कैपिटल्स ने सात विकेट से हराकर फाइनल में पहुंच गई है. इसके बाद पोलाक ने भारतीय पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो इस टूर्नामेंट के आखिर में कुछ पिच वर्ल्ड कप के लिए जाने वाले खिलाड़ियों की तैयारी के लिहाज से अच्छी हैं क्योंकि गेंद रुककर आ रही है और स्पिन कर रही हैं.’ उन्होंने आगे कहा, ‘मेरे खेलने के समय में हम तेज पिच पर खेलने के आदी थे जिन पर गेंद तेजी से निकलती थी, लेकिन हमने (पिछले कुछ मुकाबलों में) स्पिन को काफी असरदार होते देखा है, इसलिए जो खिलाड़ी खेल रहे हैं, उन्हें शायद टी20 वर्ल्ड कप के लिए तैयारी करने में मदद मिलेगी.’ पोलाक ने 2027 वर्ल्ड कप के पिच के बारे में की बात शॉन पोलाक का मानना है कि इस तरह की पिचों को देखते हुए साल 2027 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि अक्टूबर-नवंबर में होने वाले इस टूर्नामेंट की पिच तैयार करने के लिए अभी काफी समय है. पोलाक ने आगे कहा, ‘उस चरण में पिचें बिल्कुल अलग होंगी. आपके पास उन्हें तैयार करने के लिए काफी समय है. मुझे कोई चिंता नहीं है.’ 

Jan 22, 2026 - 16:30
 0
SA20 की धीमी पिच को लेकर शॉन पोलाक का बयान, कहा- इन खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी में मिलेगी मदद

Shaun Pollock On Slow SA20 Pitches: दक्षिण अफ्रीका की लीग SA20 के दौरान इस्तेमाल हो रही पिच को उनकी धीमी होने के कारण आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच प्रिटोरिया कैपिटल्स के सहायक कोच शॉन पोलाक ने कहा है कि भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में अगले महीने से होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों को ऐसी पिच से तैयारी में मदद ही मिलेगी. इस टूर्नामेंट के मौजूदा सत्र के दूसरे हॉफ में सिर्फ एमआई केपटाउन की टीम ही 200 रन के आंकड़े को पार कर पाई, क्योंकि कई बार खिलाड़ियों को बड़े शॉट खेलने में जूझते हुए देखा गया.

टीम के फाइनल में पहुंचने पर पोलाक ने दिया बयान

सनराइजर्स ईस्टर्न केप को पहले क्वालीफायर में प्रिटोरिया कैपिटल्स ने सात विकेट से हराकर फाइनल में पहुंच गई है. इसके बाद पोलाक ने भारतीय पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो इस टूर्नामेंट के आखिर में कुछ पिच वर्ल्ड कप के लिए जाने वाले खिलाड़ियों की तैयारी के लिहाज से अच्छी हैं क्योंकि गेंद रुककर आ रही है और स्पिन कर रही हैं.’

उन्होंने आगे कहा, ‘मेरे खेलने के समय में हम तेज पिच पर खेलने के आदी थे जिन पर गेंद तेजी से निकलती थी, लेकिन हमने (पिछले कुछ मुकाबलों में) स्पिन को काफी असरदार होते देखा है, इसलिए जो खिलाड़ी खेल रहे हैं, उन्हें शायद टी20 वर्ल्ड कप के लिए तैयारी करने में मदद मिलेगी.’

पोलाक ने 2027 वर्ल्ड कप के पिच के बारे में की बात

शॉन पोलाक का मानना है कि इस तरह की पिचों को देखते हुए साल 2027 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि अक्टूबर-नवंबर में होने वाले इस टूर्नामेंट की पिच तैयार करने के लिए अभी काफी समय है. पोलाक ने आगे कहा, ‘उस चरण में पिचें बिल्कुल अलग होंगी. आपके पास उन्हें तैयार करने के लिए काफी समय है. मुझे कोई चिंता नहीं है.’ 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow