भारत में मोबाइल यूजर्स की संख्या 1.29 अरब के पार! अगस्त में जुड़े 55 लाख नए ग्राहक

भारत में मोबाइल कनेक्शन की संख्या लगातार बढ़ रही है. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, देश में एक महीने के दौरान करीब 55.1 लाख नए वायरलेस मोबाइल ग्राहक जुड़े. इसके साथ ही भारत का कुल मोबाइल सब्सक्राइबर बेस बढ़कर करीब 129.34 करोड़ हो गया है. TRAI ने अगस्त का टेलीकॉम सब्सक्रिप्शन डेटा 28 सितंबर को जारी किया. TRAI के अनुसार, अगस्त के अंत तक भारत में वायरलेस मोबाइल सब्सक्राइबर्स की संख्या 1,293.43 मिलियन रही. जुलाई के मुकाबले में इसमें 5.51 मिलियन यानी करीब 55.1 लाख की बढ़ोतरी हुई. महीने-दर-महीने आधार पर मोबाइल सब्सक्राइबर बेस में 0.43 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. हालांकि, इस बढ़ोतरी में शहरी इलाकों की हिस्सेदारी ज्यादा रही. अगस्त में शहरी वायरलेस कनेक्शन 0.70 प्रतिशत बढ़कर 74.88 करोड़ हो गए. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में वायरलेस सब्सक्राइबर बेस सिर्फ 0.06 प्रतिशत बढ़कर 54.46 करोड़ रहा. Jio ने जोड़े सबसे ज्यादा ग्राहक टेलीकॉम कंपनियों के बीच अगस्त में नए मोबाइल ग्राहकों को जोड़ने के मामले में Reliance Jio सबसे आगे रहा. कंपनी ने करीब 24 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़े. इसके बाद Bharti Airtel ने करीब 21.1 लाख ग्राहक जोड़े. वहीं Vodafone Idea (Vi) के मोबाइल ग्राहकों की संख्या में लगभग 5.06 लाख की बढ़ोतरी हुई. सरकारी कंपनी BSNL ने भी करीब 4.93 लाख नए ग्राहक जोड़े. यह भी पढ़ें: मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर! Airtel-Jio-Vi को लाने होंगे सिर्फ Voice-SMS वाले प्लान जियो और एयरटेल को मिलाकर ही अगस्त में 45 लाख से ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक जुड़े. इससे दोनों कंपनियों की कुल ग्राहक संख्या में बढ़ोतरी हुई. अगस्त के अंत में जियो का मोबाइल सब्सक्राइबर बेस करीब 50.84 करोड़ जबकि एयरटेल का करीब 49.16 करोड़ रहा. कुल टेलीफोन कनेक्शन भी बढ़े सिर्फ मोबाइल ही नहीं, भारत में कुल टेलीफोन सब्सक्राइबर बेस भी अगस्त में बढ़ा. वायरलेस और वायरलाइन कनेक्शन को मिलाकर देश में कुल टेलीफोन ग्राहकों की संख्या 1.36 अरब हो गई जो जुलाई में करीब 1.35 अरब थी. इस दौरान कुल टेली-डेंसिटी भी बढ़कर 95.07 प्रतिशत पहुंच गई है. ब्रॉडबैंड यूजर्स का आंकड़ा भी बढ़ा TRAI के आंकड़ों में ब्रॉडबैंड सेक्टर की भी तस्वीर सामने आई. अगस्त में देश का कुल ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर बेस 1.10 अरब तक पहुंच गया, जो जुलाई में करीब 1.09 अरब था. इसमें महीने-दर-महीने लगभग 0.61 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. इन आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में मोबाइल और ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी का विस्तार जारी है. हालांकि अगस्त में मोबाइल ग्राहकों की वृद्धि का बड़ा हिस्सा शहरी क्षेत्रों से आया जबकि ग्रामीण इलाकों में बढ़ोतरी काफी धीमी रही है. यह भी पढ़ें: WhatsApp में होने वाला है बड़ा बदलाव! Android यूजर्स को मिलेगा iPhone जैसा नया डिजाइन

Sep 29, 2026 - 17:30
 0
भारत में मोबाइल यूजर्स की संख्या 1.29 अरब के पार! अगस्त में जुड़े 55 लाख नए ग्राहक

भारत में मोबाइल कनेक्शन की संख्या लगातार बढ़ रही है. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, देश में एक महीने के दौरान करीब 55.1 लाख नए वायरलेस मोबाइल ग्राहक जुड़े. इसके साथ ही भारत का कुल मोबाइल सब्सक्राइबर बेस बढ़कर करीब 129.34 करोड़ हो गया है. TRAI ने अगस्त का टेलीकॉम सब्सक्रिप्शन डेटा 28 सितंबर को जारी किया.

TRAI के अनुसार, अगस्त के अंत तक भारत में वायरलेस मोबाइल सब्सक्राइबर्स की संख्या 1,293.43 मिलियन रही. जुलाई के मुकाबले में इसमें 5.51 मिलियन यानी करीब 55.1 लाख की बढ़ोतरी हुई. महीने-दर-महीने आधार पर मोबाइल सब्सक्राइबर बेस में 0.43 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. हालांकि, इस बढ़ोतरी में शहरी इलाकों की हिस्सेदारी ज्यादा रही. अगस्त में शहरी वायरलेस कनेक्शन 0.70 प्रतिशत बढ़कर 74.88 करोड़ हो गए. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में वायरलेस सब्सक्राइबर बेस सिर्फ 0.06 प्रतिशत बढ़कर 54.46 करोड़ रहा.

Jio ने जोड़े सबसे ज्यादा ग्राहक

टेलीकॉम कंपनियों के बीच अगस्त में नए मोबाइल ग्राहकों को जोड़ने के मामले में Reliance Jio सबसे आगे रहा. कंपनी ने करीब 24 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़े. इसके बाद Bharti Airtel ने करीब 21.1 लाख ग्राहक जोड़े. वहीं Vodafone Idea (Vi) के मोबाइल ग्राहकों की संख्या में लगभग 5.06 लाख की बढ़ोतरी हुई. सरकारी कंपनी BSNL ने भी करीब 4.93 लाख नए ग्राहक जोड़े.

यह भी पढ़ें: मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर! Airtel-Jio-Vi को लाने होंगे सिर्फ Voice-SMS वाले प्लान

जियो और एयरटेल को मिलाकर ही अगस्त में 45 लाख से ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक जुड़े. इससे दोनों कंपनियों की कुल ग्राहक संख्या में बढ़ोतरी हुई. अगस्त के अंत में जियो का मोबाइल सब्सक्राइबर बेस करीब 50.84 करोड़ जबकि एयरटेल का करीब 49.16 करोड़ रहा.

कुल टेलीफोन कनेक्शन भी बढ़े

सिर्फ मोबाइल ही नहीं, भारत में कुल टेलीफोन सब्सक्राइबर बेस भी अगस्त में बढ़ा. वायरलेस और वायरलाइन कनेक्शन को मिलाकर देश में कुल टेलीफोन ग्राहकों की संख्या 1.36 अरब हो गई जो जुलाई में करीब 1.35 अरब थी. इस दौरान कुल टेली-डेंसिटी भी बढ़कर 95.07 प्रतिशत पहुंच गई है.

ब्रॉडबैंड यूजर्स का आंकड़ा भी बढ़ा

TRAI के आंकड़ों में ब्रॉडबैंड सेक्टर की भी तस्वीर सामने आई. अगस्त में देश का कुल ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर बेस 1.10 अरब तक पहुंच गया, जो जुलाई में करीब 1.09 अरब था. इसमें महीने-दर-महीने लगभग 0.61 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

इन आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में मोबाइल और ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी का विस्तार जारी है. हालांकि अगस्त में मोबाइल ग्राहकों की वृद्धि का बड़ा हिस्सा शहरी क्षेत्रों से आया जबकि ग्रामीण इलाकों में बढ़ोतरी काफी धीमी रही है.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp में होने वाला है बड़ा बदलाव! Android यूजर्स को मिलेगा iPhone जैसा नया डिजाइन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow