फ्लाइट के अंदर शौचालय ढूंढते हुए पहुंच गए कॉकपिट डोर खोलने, अब होगा ये बड़ा एक्शन

Air India Express Safety: बेंगलुरु से वाराणसी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में सोमवार को उस समय अजीब स्थिति बन गई, जब एक यात्री ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की. हालांकि दरवाजे में लगे पासकोड सिस्टम के कारण वह इसमें सफल नहीं हो पाया. शौचालय समझकर खोला कॉकपिट डोर? इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, उस यात्री ने दावा किया कि वह शौचालय ढूंढ रहा था और गलती से कॉकपिट डोर खोलने पहुंच गया. लेकिन सुरक्षा अधिकारियों ने इसे गंभीर मामला माना है. खबरों के मुताबिक, एयर इंडिया एक्सप्रेस उस यात्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर सकती है. यात्री को नो-फ्लाई लिस्ट में डाला जा सकता है. उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी संभव है. कॉकपिट डोर खोलना गंभीर अपराध एविएशन रूल्स के अनुसार, किसी भी यात्री द्वारा कॉकपिट के अंदर घुसने की कोशिश करना या फिर दरवाजा खोलना गंभीर अपराध है. सूत्रों के मुताबिक, यात्री ने दरवाजा खोलने के लिए कई पासकोड डाले, लेकिन सब गलत निकले. यात्रियों को सौंपा गया सुरक्षा अधिकारियों को लैंडिंग के बाद उस यात्री के साथ उसके आठ अन्य साथियों को भी वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों को सौंप दिया गया. एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि एयरलाइन इस घटना से भली-भांति वाकिफ है. किसी तरह की सुरक्षा से समझौता नहीं किया गया है और लैंडिंग के बाद मामले की जानकारी संबंधित अथॉरिटीज को दे दी गई है. पूरी घटना की गहन जांच जारी है. ये भी पढ़ें: संबंधों में भारी खटास के बीच पाकिस्तान को फिर भारत का करारा जवाब, अब क्या करेंगे शाहबाज

Sep 23, 2025 - 17:30
 0
फ्लाइट के अंदर शौचालय ढूंढते हुए पहुंच गए कॉकपिट डोर खोलने, अब होगा ये बड़ा एक्शन

Air India Express Safety: बेंगलुरु से वाराणसी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में सोमवार को उस समय अजीब स्थिति बन गई, जब एक यात्री ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की. हालांकि दरवाजे में लगे पासकोड सिस्टम के कारण वह इसमें सफल नहीं हो पाया.

शौचालय समझकर खोला कॉकपिट डोर?

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, उस यात्री ने दावा किया कि वह शौचालय ढूंढ रहा था और गलती से कॉकपिट डोर खोलने पहुंच गया. लेकिन सुरक्षा अधिकारियों ने इसे गंभीर मामला माना है. खबरों के मुताबिक, एयर इंडिया एक्सप्रेस उस यात्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर सकती है. यात्री को नो-फ्लाई लिस्ट में डाला जा सकता है. उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी संभव है.

कॉकपिट डोर खोलना गंभीर अपराध

एविएशन रूल्स के अनुसार, किसी भी यात्री द्वारा कॉकपिट के अंदर घुसने की कोशिश करना या फिर दरवाजा खोलना गंभीर अपराध है. सूत्रों के मुताबिक, यात्री ने दरवाजा खोलने के लिए कई पासकोड डाले, लेकिन सब गलत निकले. यात्रियों को सौंपा गया सुरक्षा अधिकारियों को लैंडिंग के बाद उस यात्री के साथ उसके आठ अन्य साथियों को भी वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों को सौंप दिया गया.

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि एयरलाइन इस घटना से भली-भांति वाकिफ है. किसी तरह की सुरक्षा से समझौता नहीं किया गया है और लैंडिंग के बाद मामले की जानकारी संबंधित अथॉरिटीज को दे दी गई है. पूरी घटना की गहन जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: संबंधों में भारी खटास के बीच पाकिस्तान को फिर भारत का करारा जवाब, अब क्या करेंगे शाहबाज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow