Kal Ka Rashifal 24 सितंबर 2025: जानें मेष से मीन तक, किसके लिए खुशियां, किसके लिए सावधानी!
Kal Ka Rashifal: 24 सितंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए जानते हैं कल का राशिफल- मेष राशि:आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रहेगा. आप किसी कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे. व्यापार-व्यवसाय में आपका लॉस हो सकता है. अपने पार्टनर से सतर्क रहें, नहीं तो व्यापार-व्यवसाय में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. वाणी पर संयम रखें. परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा. शुभ अंक: 5, 14 शुभ रंग: लाल उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें. वृषभ राशि:आज आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे. कोई बड़ी पार्टनरशिप होने से आपको व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. पैतृक संपत्ति में आज आपको अधिकार मिल सकता है. शुभ अंक: 2, 9 शुभ रंग: पीला उपाय: शिवलिंग की पूजा एवं चालीसा पढ़ें. मिथुन राशि:आज आप थोड़ा संभल कर रहें. नहीं तो आप विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से व्यर्थ का वाद-विवाद बढ़ सकता है, जिस कारण आप परेशान रह सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में आपके सहयोगी आपका साथ छोड़ सकते हैं. परिवार में बच्चों के स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी. शुभ अंक: 3, 7 शुभ रंग: हरा उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें. कर्क राशि:आज आप किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील या समझौता कर सकते हैं, जिस कारण बैंक आदि से बड़ा लोन आदि कराने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है. आज का दिन आपका अच्छा रहेगा. आपको आपके कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. विरोधी परास्त होंगे. परिवार में चल रहा विवाद खत्म होगा. शुभ अंक: 4, 8 शुभ रंग: सफ़ेद उपाय: रुद्राष्टकं का पाठ करें. सिंह राशि:आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं. आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें. कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगी वर्ग से विरोध की स्थिति निर्मित होगी, जिस कारण आपको कार्यक्षेत्र में लॉस हो सकता है. माता-पिता और पत्नी में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है. वाणी पर संयम रखें. शुभ अंक: 1, 6 शुभ रंग: नारंगी उपाय: नारायण कवच का पाठ करें. कन्या राशि:किसी विशिष्ट कार्य का दायित्व आज आपको मिल सकता है. परंतु आपके विरोधी आपके कार्य को बिगाड़ने का प्रयास करेंगे. कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा सहयोग आज आपको मिलने वाला है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. आय के नए स्रोत बनेंगे. परिवार में किसी मांगलिक कार्य का योग बनेगा. शुभ अंक: 5, 10 शुभ रंग: हल्का नीला उपाय: गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें. तुला राशि:आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी. साथ ही आपको व्यापार-व्यवसाय में बड़ी आर्थिक मदद अपने परिजन और मित्रों से मिल सकती है, जिस कारण रुका हुआ काम फिर से शुरू हो सकता है. परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे. माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. शुभ अंक: 2, 8 शुभ रंग: गुलाबी उपाय: किसी कन्या को सफेद मिठाई खिलाकर आशीर्वाद लें. वृश्चिक राशि:आज आप किसी नए कार्य की शुरुआती नीव रख सकते हैं. साथ ही आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है, जिससे कई दिन से चली आ रही आर्थिक समस्या से निजात मिलेगी. परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे. आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. शुभ अंक: 3, 9 शुभ रंग: लाल उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें. धनु राशि:आज आपका दिन समस्याओं से भर रहेगा. आप स्वास्थ्य के चलते कुछ परेशान रह सकते हैं. अपने पत्नी से आंतरिक मतभेद बढ़ सकता है, जिससे पारिवारिक तनाव हो सकता है. व्यापार-व्यवसाय में आज बड़ा निर्णय न लें. परिवार के लोगों से पर्सनल बातें शेयर न करें. शुभ अंक: 6, 12 शुभ रंग: नीला उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें. मकर राशि:आज का दिन आपका शानदार और सुख में रहेगा. आपका रुका हुआ धन आपको मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी प्रॉपर्टी डील भी हो सकती है, जो भविष्य में लाभदायक रहेगी. आर्थिक तौर पर दिन ठीक रहेगा. परिवार में सामंजस्य की कमी दिखाई दे सकती है. पत्नी से संबंध मधुर रखें. शुभ अंक: 4, 11 शुभ रंग: हरा उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें. कुंभ राशि:आज आप किसी नए कार्य के सिलसिले में बाहर की यात्रा कर सकते हैं. थोड़ी अड़चन आएगी, लेकिन उद्देश्य पूरा होगा. पुराना विवाद निपटाने का प्रयास करें. परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन सकता है. पत्नी और बच्चों के लिए स्थान परिवर्तन करना जरूरी होगा. शुभ अंक: 1, 7 शुभ रंग: सफ़ेद उपाय: शिवलिंगाष्टकं स्तोत्र का पाठ करें. मीन राशि:आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा. किसी पुराने बड़े विवाद को सुलझाने में सफलता मिलेगी. आज आप बड़ी धनराशि जमा कर सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में किसी को बड़ी धनराशि उधार न दें. परिवार में सामंजस्य की कमी दिखाई दे सकती है. पत्नी से ससुराल पक्ष की बुराई करना भारी पड़ सकता है. शुभ अंक: 5, 10 शुभ रंग: पीला उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें. Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Kal Ka Rashifal: 24 सितंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए जानते हैं कल का राशिफल-
मेष राशि:
आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रहेगा. आप किसी कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे. व्यापार-व्यवसाय में आपका लॉस हो सकता है. अपने पार्टनर से सतर्क रहें, नहीं तो व्यापार-व्यवसाय में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. वाणी पर संयम रखें. परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा.
- शुभ अंक: 5, 14
- शुभ रंग: लाल
- उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.
वृषभ राशि:
आज आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे. कोई बड़ी पार्टनरशिप होने से आपको व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. पैतृक संपत्ति में आज आपको अधिकार मिल सकता है.
- शुभ अंक: 2, 9
- शुभ रंग: पीला
- उपाय: शिवलिंग की पूजा एवं चालीसा पढ़ें.
मिथुन राशि:
आज आप थोड़ा संभल कर रहें. नहीं तो आप विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से व्यर्थ का वाद-विवाद बढ़ सकता है, जिस कारण आप परेशान रह सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में आपके सहयोगी आपका साथ छोड़ सकते हैं. परिवार में बच्चों के स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी.
- शुभ अंक: 3, 7
- शुभ रंग: हरा
- उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें.
कर्क राशि:
आज आप किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील या समझौता कर सकते हैं, जिस कारण बैंक आदि से बड़ा लोन आदि कराने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है. आज का दिन आपका अच्छा रहेगा. आपको आपके कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. विरोधी परास्त होंगे. परिवार में चल रहा विवाद खत्म होगा.
- शुभ अंक: 4, 8
- शुभ रंग: सफ़ेद
- उपाय: रुद्राष्टकं का पाठ करें.
सिंह राशि:
आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं. आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें. कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगी वर्ग से विरोध की स्थिति निर्मित होगी, जिस कारण आपको कार्यक्षेत्र में लॉस हो सकता है. माता-पिता और पत्नी में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है. वाणी पर संयम रखें.
- शुभ अंक: 1, 6
- शुभ रंग: नारंगी
- उपाय: नारायण कवच का पाठ करें.
कन्या राशि:
किसी विशिष्ट कार्य का दायित्व आज आपको मिल सकता है. परंतु आपके विरोधी आपके कार्य को बिगाड़ने का प्रयास करेंगे. कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा सहयोग आज आपको मिलने वाला है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. आय के नए स्रोत बनेंगे. परिवार में किसी मांगलिक कार्य का योग बनेगा.
- शुभ अंक: 5, 10
- शुभ रंग: हल्का नीला
- उपाय: गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें.
तुला राशि:
आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी. साथ ही आपको व्यापार-व्यवसाय में बड़ी आर्थिक मदद अपने परिजन और मित्रों से मिल सकती है, जिस कारण रुका हुआ काम फिर से शुरू हो सकता है. परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे. माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.
- शुभ अंक: 2, 8
- शुभ रंग: गुलाबी
- उपाय: किसी कन्या को सफेद मिठाई खिलाकर आशीर्वाद लें.
वृश्चिक राशि:
आज आप किसी नए कार्य की शुरुआती नीव रख सकते हैं. साथ ही आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है, जिससे कई दिन से चली आ रही आर्थिक समस्या से निजात मिलेगी. परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे. आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं.
- शुभ अंक: 3, 9
- शुभ रंग: लाल
- उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें.
धनु राशि:
आज आपका दिन समस्याओं से भर रहेगा. आप स्वास्थ्य के चलते कुछ परेशान रह सकते हैं. अपने पत्नी से आंतरिक मतभेद बढ़ सकता है, जिससे पारिवारिक तनाव हो सकता है. व्यापार-व्यवसाय में आज बड़ा निर्णय न लें. परिवार के लोगों से पर्सनल बातें शेयर न करें.
- शुभ अंक: 6, 12
- शुभ रंग: नीला
- उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें.
मकर राशि:
आज का दिन आपका शानदार और सुख में रहेगा. आपका रुका हुआ धन आपको मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी प्रॉपर्टी डील भी हो सकती है, जो भविष्य में लाभदायक रहेगी. आर्थिक तौर पर दिन ठीक रहेगा. परिवार में सामंजस्य की कमी दिखाई दे सकती है. पत्नी से संबंध मधुर रखें.
- शुभ अंक: 4, 11
- शुभ रंग: हरा
- उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें.
कुंभ राशि:
आज आप किसी नए कार्य के सिलसिले में बाहर की यात्रा कर सकते हैं. थोड़ी अड़चन आएगी, लेकिन उद्देश्य पूरा होगा. पुराना विवाद निपटाने का प्रयास करें. परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन सकता है. पत्नी और बच्चों के लिए स्थान परिवर्तन करना जरूरी होगा.
- शुभ अंक: 1, 7
- शुभ रंग: सफ़ेद
- उपाय: शिवलिंगाष्टकं स्तोत्र का पाठ करें.
मीन राशि:
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा. किसी पुराने बड़े विवाद को सुलझाने में सफलता मिलेगी. आज आप बड़ी धनराशि जमा कर सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में किसी को बड़ी धनराशि उधार न दें. परिवार में सामंजस्य की कमी दिखाई दे सकती है. पत्नी से ससुराल पक्ष की बुराई करना भारी पड़ सकता है.
- शुभ अंक: 5, 10
- शुभ रंग: पीला
- उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
What's Your Reaction?