2026 में खुल सकती है कमाई की तिजोरी; ये डिफेंस शेयर बना सकते हैं निवेशकों को मालामाल, ब्रोकरेज फर्म ने जताया भरोसा

Best Defence Stocks 2026: साल 2025 निवेशकों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहा. जहां बाजार ने कभी उम्मीद जगाई तो कभी सतर्क रहने का संकेत दिया. आज 31 दिसंबर को साल 2025 खत्म हो रहा है. ऐसे में अब निवेशकों का ध्यान 2026 में बाजार की चाल पर होगा. इसी सोच के साथ कई निवेशकों का रुझान उन सेक्टरों की ओर बढ़ सकता है. जहां भविष्य की साफ तस्वीर दिखाई दे रही है. साल 2026 के लिए डिफेंस सेक्टर को लॉन्ग टर्म निवेश के लिए मजबूत माना जा रहा है. लगातार मिल रहे सरकारी ऑर्डर और बढ़ते निर्यात से इस सेक्टर की कंपनियों को स्थिरता मिल रही है. ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी कंपनियां मजबूत ऑर्डर बुक, बेहतर मुनाफे और स्वदेशी निर्माण में अहम भूमिका के चलते आगे भी अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं. जिससे 2026 में निवेशकों को लंबे समय में बेहतर लाभ मिलने की संभावना बन सकती है. आइए जानते हैं, ब्रोकरेज फर्म ने किन कंपनियों पर अपना भरोसा जताया हैं.... मोतीलाल ओसवाल के पसंदीदा स्टॉक्स ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक Bharat Heavy Electricals का करेंट मार्केट प्राइस (CMP) 393 रुपये है और इसका टारगेट प्राइस 500 रुपये रखा गया है. वहीं HAL के शेयर का मौजूदा भाव 4,377 रुपये है. जिस पर 5,800 रुपये का टारगेट फर्म की ओर से दिया गया है. इसके अलावा Bharat Dynamics के लिए CMP 1,473 रुपये के मुकाबले 2,000 रुपये का लक्ष्य तय किया गया है. ब्रोकरेज फर्म ने Astra Microwave Products पर पॉजिटिव दांव लगाते हुए इसका CMP 979 रुपये की तुलना में टारगेट 1,100 रुपये बताया है. वहीं Zen Technologies पर मोतीलाल ओसवाल ने न्यूट्रल रुख अपनाया है. कंपनी का CMP 1,386 रुपये है और इसपर  1,400 रुपये का टारगेट दिया गया है. डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) यह भी पढ़ें: चांदी ने साल के आखिरी दिन निवेशकों को दिया बड़ा झटका; 18 हजार रुपये फिसली, जानें ताजा भाव 

Dec 31, 2025 - 16:30
 0
2026 में खुल सकती है कमाई की तिजोरी; ये डिफेंस शेयर बना सकते हैं निवेशकों को मालामाल, ब्रोकरेज फर्म ने जताया भरोसा

Best Defence Stocks 2026: साल 2025 निवेशकों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहा. जहां बाजार ने कभी उम्मीद जगाई तो कभी सतर्क रहने का संकेत दिया. आज 31 दिसंबर को साल 2025 खत्म हो रहा है. ऐसे में अब निवेशकों का ध्यान 2026 में बाजार की चाल पर होगा. इसी सोच के साथ कई निवेशकों का रुझान उन सेक्टरों की ओर बढ़ सकता है. जहां भविष्य की साफ तस्वीर दिखाई दे रही है.

साल 2026 के लिए डिफेंस सेक्टर को लॉन्ग टर्म निवेश के लिए मजबूत माना जा रहा है. लगातार मिल रहे सरकारी ऑर्डर और बढ़ते निर्यात से इस सेक्टर की कंपनियों को स्थिरता मिल रही है. ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी कंपनियां मजबूत ऑर्डर बुक, बेहतर मुनाफे और स्वदेशी निर्माण में अहम भूमिका के चलते आगे भी अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं.

जिससे 2026 में निवेशकों को लंबे समय में बेहतर लाभ मिलने की संभावना बन सकती है. आइए जानते हैं, ब्रोकरेज फर्म ने किन कंपनियों पर अपना भरोसा जताया हैं....

मोतीलाल ओसवाल के पसंदीदा स्टॉक्स

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक Bharat Heavy Electricals का करेंट मार्केट प्राइस (CMP) 393 रुपये है और इसका टारगेट प्राइस 500 रुपये रखा गया है. वहीं HAL के शेयर का मौजूदा भाव 4,377 रुपये है. जिस पर 5,800 रुपये का टारगेट फर्म की ओर से दिया गया है. इसके अलावा Bharat Dynamics के लिए CMP 1,473 रुपये के मुकाबले 2,000 रुपये का लक्ष्य तय किया गया है.

ब्रोकरेज फर्म ने Astra Microwave Products पर पॉजिटिव दांव लगाते हुए इसका CMP 979 रुपये की तुलना में टारगेट 1,100 रुपये बताया है. वहीं Zen Technologies पर मोतीलाल ओसवाल ने न्यूट्रल रुख अपनाया है. कंपनी का CMP 1,386 रुपये है और इसपर  1,400 रुपये का टारगेट दिया गया है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: चांदी ने साल के आखिरी दिन निवेशकों को दिया बड़ा झटका; 18 हजार रुपये फिसली, जानें ताजा भाव 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow