फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत

आज के समय में Phone हमारी जिंदगी का सबसे जरूरी हिस्सा बन चुका है. दिन की हर छोटी-बड़ी जरूरत के लिए हम अपने Phone पर ही निर्भर रहते हैं. ऐसे में Phone को एकदम स्मूद और सही तरीके से चलाने के लिए समय-समय पर इसका Software अपडेट करना बहुत जरूरी होता है. आमतौर पर जब भी कंपनी की तरफ से कोई नया System अपडेट आता है तो Phone उसे डाउनलोड करके Install कर लेता है.  कई बार यह पूरा Process बैकग्राउंड में अपने आप हो जाता है और अपडेट पूरा होने के बाद डिवाइस खुद Restart भी हो जाता है. लेकिन कई मामलों में छोटे अपडेट्स के बाद फोन अपने आप रीबूट नहीं होता. अक्सर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं और Phone को वैसे ही इस्तेमाल करते रहते हैं. जबकि अपडेट के बाद एक बार Phone को खुद Restart करना आपके डिवाइस के लिए बेहद जरूरी होता है. Restart करने से बदलती है फोन की स्पीड और परफॉर्मेंस? जब भी आप अपने Phone को अपडेट के बाद Restart यानी Reboot करते हैं. तो इससे फोन के अंदरूनी सिस्टम को एक नई शुरुआत मिलती है. दरअसल अपडेट Install होने के दौरान Phone में कई सारी Temporary Files जमा हो जाती हैं. जो बिना वजह Storage और Memory घेरती हैं. Phone को एक बार बंद करके दोबारा चालू करने से यह फालतू Files अपने आप डिलीट हो जाती हैं.  इसके साथ ही Phone की RAM पूरी तरह से साफ हो जाती है और प्रोसेसर नए सिरे से काम करना शुरू कर देता है. इससे न सिर्फ Phone की स्पीड पहले से काफी बेहतर हो जाती है और Phone के हैंग होने और ऐप्स के क्रैश होने जैसी छोटी-मोटी दिक्कतें भी तुरंत दूर हो जाती हैं. टेक एक्सपर्ट्स का यह भी मानना है कि किसी बड़े Software अपडेट के बाद Phone को Restart करने के साथ-साथ उसकी Cache मेमोरी क्लियर करना और नेटवर्क सेटिंग्स को एक बार चेक कर लेना भी सही होता है.  इन चीजों को भी Restart करना जरूरी  Restart करने का यह नियम Android Phone और iPhone दोनों के लिए जरूरी है. इतना ही नहीं अगर आप टैबलेट, लैपटॉप, डेस्कटॉप पीसी, स्मार्ट टीवी और हैंडहेल्ड गेमिंग कंसोल का इस्तेमाल करते हैं. तो उन्हें भी अपडेट के बाद रीबूट करना उतना ही जरूरी है.  लगातार कई दिनों तक बिना बंद किए गैजेट्स को चलाते रहने से उनके बैकग्राउंड में कई प्रोसेस अटक जाते हैं. जिसका सीधा असर बैटरी की खपत और सिस्टम की स्पीड पर पड़ता है. जब आप अपडेट के बाद अपने डिवाइस को एक बार ऑफ करके ऑन करते हैं. तो नए सॉफ्टवेयर के सारे फीचर्स और बदलाव सिस्टम के साथ सही ढंग से तालमेल बिठा लेते हैं.  यह भी पढ़ें: iPhone Duo पर स्क्रीन क्रैक की शिकायत, Apple की इंजीनियरिंग पर उठे सवाल इन खतरों से भी होता है बचाव अपने Phone को समय-समय पर बंद करके चालू करने का फायदा सिर्फ उसकी स्पीड बढ़ाने और बैटरी बचाने तक ही सीमित नहीं है. बल्कि यह आपकी Privacy से भी सीधा जुड़ा है. BGR की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका की नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी यानी NSA ने भी यूजर्स को यह खास सलाह दी है कि उन्हें अपने पर्सनल और ऑफिस के Phone को हफ्ते में कम से कम एक बार जरूर Restart करना चाहिए.  दरअसल आज के दौर में कई खतरनाक मैलवेयर और स्पाई सॉफ्टवेयर ऐसे होते हैं. जो बिना आपकी जानकारी के  के बैकग्राउंड में चुपचाप चलते रहते हैं और आपका पर्सनल डेटा चुराते हैं. यह स्पाईवेयर Phone की टेंपररी मेमोरी में छिपे होते हैं. जैसे ही आप अपने Phone को Restart करते हैं बैकग्राउंड में चल रहे इन खतरनाक Apps और जासूसी टूल्स की चेन तुरंत टूट जाती है और वे अपने आप बंद हो जाते हैं. यह भी पढ़ें: AI की ट्रेनिंग फिर शुरू, एजेंट्स को रोकने के लिए OpenAI ने काटा इंटरनेट!

Oct 26, 2026 - 05:30
 0
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत

आज के समय में Phone हमारी जिंदगी का सबसे जरूरी हिस्सा बन चुका है. दिन की हर छोटी-बड़ी जरूरत के लिए हम अपने Phone पर ही निर्भर रहते हैं. ऐसे में Phone को एकदम स्मूद और सही तरीके से चलाने के लिए समय-समय पर इसका Software अपडेट करना बहुत जरूरी होता है. आमतौर पर जब भी कंपनी की तरफ से कोई नया System अपडेट आता है तो Phone उसे डाउनलोड करके Install कर लेता है. 

कई बार यह पूरा Process बैकग्राउंड में अपने आप हो जाता है और अपडेट पूरा होने के बाद डिवाइस खुद Restart भी हो जाता है. लेकिन कई मामलों में छोटे अपडेट्स के बाद फोन अपने आप रीबूट नहीं होता. अक्सर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं और Phone को वैसे ही इस्तेमाल करते रहते हैं. जबकि अपडेट के बाद एक बार Phone को खुद Restart करना आपके डिवाइस के लिए बेहद जरूरी होता है.

Restart करने से बदलती है फोन की स्पीड और परफॉर्मेंस?

जब भी आप अपने Phone को अपडेट के बाद Restart यानी Reboot करते हैं. तो इससे फोन के अंदरूनी सिस्टम को एक नई शुरुआत मिलती है. दरअसल अपडेट Install होने के दौरान Phone में कई सारी Temporary Files जमा हो जाती हैं. जो बिना वजह Storage और Memory घेरती हैं. Phone को एक बार बंद करके दोबारा चालू करने से यह फालतू Files अपने आप डिलीट हो जाती हैं. 

इसके साथ ही Phone की RAM पूरी तरह से साफ हो जाती है और प्रोसेसर नए सिरे से काम करना शुरू कर देता है. इससे न सिर्फ Phone की स्पीड पहले से काफी बेहतर हो जाती है और Phone के हैंग होने और ऐप्स के क्रैश होने जैसी छोटी-मोटी दिक्कतें भी तुरंत दूर हो जाती हैं. टेक एक्सपर्ट्स का यह भी मानना है कि किसी बड़े Software अपडेट के बाद Phone को Restart करने के साथ-साथ उसकी Cache मेमोरी क्लियर करना और नेटवर्क सेटिंग्स को एक बार चेक कर लेना भी सही होता है. 


इन चीजों को भी Restart करना जरूरी 

Restart करने का यह नियम Android Phone और iPhone दोनों के लिए जरूरी है. इतना ही नहीं अगर आप टैबलेट, लैपटॉप, डेस्कटॉप पीसी, स्मार्ट टीवी और हैंडहेल्ड गेमिंग कंसोल का इस्तेमाल करते हैं. तो उन्हें भी अपडेट के बाद रीबूट करना उतना ही जरूरी है. 

लगातार कई दिनों तक बिना बंद किए गैजेट्स को चलाते रहने से उनके बैकग्राउंड में कई प्रोसेस अटक जाते हैं. जिसका सीधा असर बैटरी की खपत और सिस्टम की स्पीड पर पड़ता है. जब आप अपडेट के बाद अपने डिवाइस को एक बार ऑफ करके ऑन करते हैं. तो नए सॉफ्टवेयर के सारे फीचर्स और बदलाव सिस्टम के साथ सही ढंग से तालमेल बिठा लेते हैं. 


यह भी पढ़ें: iPhone Duo पर स्क्रीन क्रैक की शिकायत, Apple की इंजीनियरिंग पर उठे सवाल

इन खतरों से भी होता है बचाव

अपने Phone को समय-समय पर बंद करके चालू करने का फायदा सिर्फ उसकी स्पीड बढ़ाने और बैटरी बचाने तक ही सीमित नहीं है. बल्कि यह आपकी Privacy से भी सीधा जुड़ा है. BGR की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका की नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी यानी NSA ने भी यूजर्स को यह खास सलाह दी है कि उन्हें अपने पर्सनल और ऑफिस के Phone को हफ्ते में कम से कम एक बार जरूर Restart करना चाहिए. 

दरअसल आज के दौर में कई खतरनाक मैलवेयर और स्पाई सॉफ्टवेयर ऐसे होते हैं. जो बिना आपकी जानकारी के  के बैकग्राउंड में चुपचाप चलते रहते हैं और आपका पर्सनल डेटा चुराते हैं. यह स्पाईवेयर Phone की टेंपररी मेमोरी में छिपे होते हैं. जैसे ही आप अपने Phone को Restart करते हैं बैकग्राउंड में चल रहे इन खतरनाक Apps और जासूसी टूल्स की चेन तुरंत टूट जाती है और वे अपने आप बंद हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें: AI की ट्रेनिंग फिर शुरू, एजेंट्स को रोकने के लिए OpenAI ने काटा इंटरनेट!

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow