न LPG की जरूरत और न करंट लगने का झंझट? जानें कैसे काम करता है 1000 रुपये का इलेक्ट्रिक चूल्हा

How Electric Charcoal Burner Works: LPG की शॉर्टेज के बीच लोग अब खाने बनाने के लिए अलग-अलग ऑप्शन यूज कर रहे हैं. अब लोगों को पुराने चूल्हे याद आने लगे हैं तो इंडक्शन चूल्हों की डिमांड भी खूब बढ़ गई है. शहरों में जहां अधिकतर घरों से चूल्हे गायब हो गए हैं, वहीं इंडक्शन चूल्हे को यूज करने में करंट आदि लगने का डर रहता है. साथ ही बिजली की खपत भी बिल की टेंशन बढ़ा सकती है. ऐसी स्थिति में एक इलेक्ट्रिक चारकोल बर्नर आपके खूब काम आ सकता है. एकदम सस्ती कीमत वाले इस चूल्हे के लिए न तो गैस की झंझट है और न ही करंट लगने का डर है. आइए जानते हैं कि यह इलेक्ट्रिक चूल्हा कैसे का करता है और इसके क्या-क्या फायदे हैं. कैसे काम करता है Electric Charcoal Burner? जैसा नाम से ही जाहिर है, इसे यूज करने के लिए बिजली और कोयले की जरूरत पड़ेगी. यह एक तरह का इलेक्ट्रिक स्टोव होता है, जिसे कोयले को गर्म करने के लिए डिजाइन किया गया है. यह आग या गैस का इस्तेमाल करने की बजाय बिजली से कोयले को गर्म करता है. इसे सॉकेट में लगाना है और कुछ ही देर में इस पर रखा कोयला गर्म हो जाएगा, जिससे आप चाय बनाने से लेकर खाना पकाने तक सारे काम कर सकते हैं और इससे धुआं भी नहीं होगा. Electric Charcoal Burner में क्या-क्या लगा होता है? इलेक्ट्रिक चूल्हे का सबसे जरूरी पार्ट हिटिंग एलिमेंट होता है. यह एक कॉयल होती है, जो बिजली की मदद गर्म होकर कोयले को जलाती है. इसके ऊपर एक मेटल ट्रे होती है, जो कोयले को एक जगह रखती है और यह पक्का करती है कि कोयला एक समान जलता रहे. इसके अलावा इसमें एक टेंपरेचर कंट्रोल नॉब लगी होती है, जिससे आप जरूरत के हिसाब से हीट को कम या ज्यादा कर सकते हैं. कई इलेक्ट्रिक चूल्हों में आपको इंडिकेटर लाइट और ऑटोमैटिक शटऑफ जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मिल जाते हैं. क्या हैं Electric Charcoal Burner के फायदे? इस पर सभी प्रकार के बर्तनों को यूज किया जा सकता है.  इसे हैंडल और मैंटेन करना एकदम आसान है और इसकी कीमत भी ज्यादा नहीं होती. इसमें चूल्हे की तरह आग की लपटें नहीं उठती तो यूज करना भी आसान है. यह जल्दी गर्म हो जाता है, जिससे खाना जल्दी बनता है. इससे धुआं नहीं निकलता और हल्का होने के कारण इसे एक से दूसरी जगह ले जाना भी आसान होता है. ये भी पढ़ें- क्या हर महीने 2.70 लाख रुपये सैलरी देगा Facebook? जानें किन लोगों को और कैसे मिलेगा इसका फायदा

Mar 26, 2026 - 22:30
 0
न LPG की जरूरत और न करंट लगने का झंझट? जानें कैसे काम करता है 1000 रुपये का इलेक्ट्रिक चूल्हा

How Electric Charcoal Burner Works: LPG की शॉर्टेज के बीच लोग अब खाने बनाने के लिए अलग-अलग ऑप्शन यूज कर रहे हैं. अब लोगों को पुराने चूल्हे याद आने लगे हैं तो इंडक्शन चूल्हों की डिमांड भी खूब बढ़ गई है. शहरों में जहां अधिकतर घरों से चूल्हे गायब हो गए हैं, वहीं इंडक्शन चूल्हे को यूज करने में करंट आदि लगने का डर रहता है. साथ ही बिजली की खपत भी बिल की टेंशन बढ़ा सकती है. ऐसी स्थिति में एक इलेक्ट्रिक चारकोल बर्नर आपके खूब काम आ सकता है. एकदम सस्ती कीमत वाले इस चूल्हे के लिए न तो गैस की झंझट है और न ही करंट लगने का डर है. आइए जानते हैं कि यह इलेक्ट्रिक चूल्हा कैसे का करता है और इसके क्या-क्या फायदे हैं.

कैसे काम करता है Electric Charcoal Burner?

जैसा नाम से ही जाहिर है, इसे यूज करने के लिए बिजली और कोयले की जरूरत पड़ेगी. यह एक तरह का इलेक्ट्रिक स्टोव होता है, जिसे कोयले को गर्म करने के लिए डिजाइन किया गया है. यह आग या गैस का इस्तेमाल करने की बजाय बिजली से कोयले को गर्म करता है. इसे सॉकेट में लगाना है और कुछ ही देर में इस पर रखा कोयला गर्म हो जाएगा, जिससे आप चाय बनाने से लेकर खाना पकाने तक सारे काम कर सकते हैं और इससे धुआं भी नहीं होगा.

Electric Charcoal Burner में क्या-क्या लगा होता है?

इलेक्ट्रिक चूल्हे का सबसे जरूरी पार्ट हिटिंग एलिमेंट होता है. यह एक कॉयल होती है, जो बिजली की मदद गर्म होकर कोयले को जलाती है. इसके ऊपर एक मेटल ट्रे होती है, जो कोयले को एक जगह रखती है और यह पक्का करती है कि कोयला एक समान जलता रहे. इसके अलावा इसमें एक टेंपरेचर कंट्रोल नॉब लगी होती है, जिससे आप जरूरत के हिसाब से हीट को कम या ज्यादा कर सकते हैं. कई इलेक्ट्रिक चूल्हों में आपको इंडिकेटर लाइट और ऑटोमैटिक शटऑफ जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मिल जाते हैं.

क्या हैं Electric Charcoal Burner के फायदे?

  • इस पर सभी प्रकार के बर्तनों को यूज किया जा सकता है. 
  • इसे हैंडल और मैंटेन करना एकदम आसान है और इसकी कीमत भी ज्यादा नहीं होती.
  • इसमें चूल्हे की तरह आग की लपटें नहीं उठती तो यूज करना भी आसान है.
  • यह जल्दी गर्म हो जाता है, जिससे खाना जल्दी बनता है.
  • इससे धुआं नहीं निकलता और हल्का होने के कारण इसे एक से दूसरी जगह ले जाना भी आसान होता है.

ये भी पढ़ें-

क्या हर महीने 2.70 लाख रुपये सैलरी देगा Facebook? जानें किन लोगों को और कैसे मिलेगा इसका फायदा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow