सर्दियों के लिए AC पैक करने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम, नहीं तो नुकसान में रहेंगे

अक्टूबर का महीना खत्म होने को है और सुबह-शाम हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है. मौसम में आए इस बदलाव के साथ ही अब ज्यादातर घरों में AC का इस्तेमाल बंद होने लगा है. अब अगले 4 से 5 महीनों तक AC की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसलिए लोग इसे कवर से ढककर पैक करने की तैयारी कर रहे हैं. लेकिन अक्सर लोग एक बहुत बड़ी गलती कर बैठते हैं. वे AC का स्विच बंद करते हैं और सीधे उसके ऊपर कवर चढ़ा देते हैं.  आपकी यही छोटी सी लापरवाही अगली गर्मियों में आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है. दरअसल महीनों तक बंद पड़े रहने के दौरान AC के अंदर नमी, धूल और कचरा जमा रह जाता है, जो इसके महंगे पार्ट्स को अंदर ही अंदर गला सकता है. जब आप अगले सीजन में AC चालू करते हैं, तो कूलिंग न होने से लेकर गैस लीकेज तक की दिक्कतें सामने आती हैं. इसलिए पैक करने से पहले यह तीन काम जरूर पूरे कर लें. नुकसान से बचे रहेंगे. फिल्टर की धुलाई करें और अंदर की नमी सुखाएं AC को लंबे समय के लिए बंद करने से पहले उसका पहला और सबसे जरूरी काम अंदर की नमी और धूल को पूरी तरह साफ करना है. जब हम पूरी गर्मी AC चलाते हैं तो उसकी कूलिंग कॉइल्स और ड्रेन पाइप में पानी की बूंदें और नमी जमा रह जाती है. अगर आप गीले AC पर ही सीधा कवर चढ़ा देंगे, तो अंदर फंगस, बदबू और जंग लगने का खतरा बढ़ जाता है.  इससे बचने के लिए सबसे पहले AC का फ्रंट पैनल खोलकर उसके एयर फिल्टर बाहर निकालें और उन्हें पानी से अच्छी तरह धोकर धूप में सुखा लें. फिल्टर वापस लगाने के बाद अपने AC को तुरंत बंद न करें बल्कि उसे करीब एक से दो घंटे के लिए सिर्फ फैन मोड पर चलाकर छोड़ दें. फैन मोड में कंप्रेसर काम नहीं करता और सिर्फ पंखा चलता है, जिससे AC के अंदर के सारे हिस्से और पाइप पूरी तरह सूख जाते हैं. इससे सर्दियों भर अंदर सीलन नहीं बनती. आउटडोर यूनिट की सफाई  अक्सर लोग कमरे के अंदर लगे इनडोर यूनिट को तो चमका देते हैं, लेकिन छत और बालकनी में रखे आउटडोर यूनिट को पूरी तरह भूल जाते हैं. जबकि धूप, बारिश, धूल-मिट्टी और पक्षियों की गंदगी की सबसे ज्यादा मार इसी बाहरी हिस्से पर पड़ती है. पैक करने से पहले आउटडोर यूनिट को एक सूखे कपड़े और ब्रश से साफ करें या फिर कम प्रेशर वाले पानी से उसकी जाली में फंसी मिट्टी को बाहर निकाल दें.  कवर लगाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान जब पानी पूरी तरह सूख जाए तभी उस पर कवर लगाएं. कवर चुनते वक्त यह ध्यान रखें कि वह पूरी तरह से एयरटाइट प्लास्टिक का न हो बल्कि ऐसा हो जिसमें से थोड़ी हवा पास हो सके जिससे अंदर नमी न रुके. साथ ही आउटडोर यूनिट के पाइप जहां से दीवार के अंदर जा रहे हैं. वहां के छेद को अच्छी तरह से सील कर दें. सर्दियों में अक्सर चूहे और गिलहरी ठंड से बचने के लिए AC के अंदर घुस जाते हैं और अंदर की वायरिंग कुतरकर बड़ा नुकसान कर देते हैं. यह भी पढ़ें: फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत मेन पावर स्विच ऑफ करें  सफाई और कवर चढ़ाने के बाद तीसरा सबसे अहम काम बिजली के कनेक्शन और रिमोट से जुड़ा है. बहुत से लोग केवल रिमोट से AC बंद कर देते हैं और उसका मेन पावर स्विच यानी MCB ऑन ही छोड़ देते हैं. महीनों तक इस्तेमाल न होने की स्थिति में भी अगर मेन स्विच चालू रहता है, तो वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से AC की महंगी PCB प्लेट जलने का डर बना रहता है. इसलिए AC का प्लग निकाल दें और उसकी डेडिकेटेड MCB को नीचे गिरा दें.  रिमोट से तुरंत निकाल लें बैटरियां इसके अलावा जो गलती लगभग हर घर में होती है, वह है रिमोट के अंदर सेल छोड़कर रख देना. चार-पांच महीने तक बंद पड़े रहने के दौरान रिमोट की बैटरियां अक्सर लीक हो जाती हैं. बैटरी से निकलने वाला सफेद केमिकल रिमोट के स्प्रिंग और अंदर के सर्किट को पूरी तरह खराब कर देता है, जिससे अगले सीजन में आपको नया रिमोट खरीदना पड़ता है. इसलिए रिमोट से दोनों सेल निकालकर अलग रख दें और फिर बेफिक्र होकर AC को पैक करें. यह भी पढ़ें: AI की ट्रेनिंग फिर शुरू, एजेंट्स को रोकने के लिए OpenAI ने काटा इंटरनेट!

Oct 26, 2026 - 05:30
 0
सर्दियों के लिए AC पैक करने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम, नहीं तो नुकसान में रहेंगे

अक्टूबर का महीना खत्म होने को है और सुबह-शाम हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है. मौसम में आए इस बदलाव के साथ ही अब ज्यादातर घरों में AC का इस्तेमाल बंद होने लगा है. अब अगले 4 से 5 महीनों तक AC की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसलिए लोग इसे कवर से ढककर पैक करने की तैयारी कर रहे हैं. लेकिन अक्सर लोग एक बहुत बड़ी गलती कर बैठते हैं. वे AC का स्विच बंद करते हैं और सीधे उसके ऊपर कवर चढ़ा देते हैं. 

आपकी यही छोटी सी लापरवाही अगली गर्मियों में आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है. दरअसल महीनों तक बंद पड़े रहने के दौरान AC के अंदर नमी, धूल और कचरा जमा रह जाता है, जो इसके महंगे पार्ट्स को अंदर ही अंदर गला सकता है. जब आप अगले सीजन में AC चालू करते हैं, तो कूलिंग न होने से लेकर गैस लीकेज तक की दिक्कतें सामने आती हैं. इसलिए पैक करने से पहले यह तीन काम जरूर पूरे कर लें. नुकसान से बचे रहेंगे.

फिल्टर की धुलाई करें और अंदर की नमी सुखाएं

AC को लंबे समय के लिए बंद करने से पहले उसका पहला और सबसे जरूरी काम अंदर की नमी और धूल को पूरी तरह साफ करना है. जब हम पूरी गर्मी AC चलाते हैं तो उसकी कूलिंग कॉइल्स और ड्रेन पाइप में पानी की बूंदें और नमी जमा रह जाती है. अगर आप गीले AC पर ही सीधा कवर चढ़ा देंगे, तो अंदर फंगस, बदबू और जंग लगने का खतरा बढ़ जाता है. 

इससे बचने के लिए सबसे पहले AC का फ्रंट पैनल खोलकर उसके एयर फिल्टर बाहर निकालें और उन्हें पानी से अच्छी तरह धोकर धूप में सुखा लें. फिल्टर वापस लगाने के बाद अपने AC को तुरंत बंद न करें बल्कि उसे करीब एक से दो घंटे के लिए सिर्फ फैन मोड पर चलाकर छोड़ दें. फैन मोड में कंप्रेसर काम नहीं करता और सिर्फ पंखा चलता है, जिससे AC के अंदर के सारे हिस्से और पाइप पूरी तरह सूख जाते हैं. इससे सर्दियों भर अंदर सीलन नहीं बनती.


आउटडोर यूनिट की सफाई 

अक्सर लोग कमरे के अंदर लगे इनडोर यूनिट को तो चमका देते हैं, लेकिन छत और बालकनी में रखे आउटडोर यूनिट को पूरी तरह भूल जाते हैं. जबकि धूप, बारिश, धूल-मिट्टी और पक्षियों की गंदगी की सबसे ज्यादा मार इसी बाहरी हिस्से पर पड़ती है. पैक करने से पहले आउटडोर यूनिट को एक सूखे कपड़े और ब्रश से साफ करें या फिर कम प्रेशर वाले पानी से उसकी जाली में फंसी मिट्टी को बाहर निकाल दें. 


कवर लगाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

जब पानी पूरी तरह सूख जाए तभी उस पर कवर लगाएं. कवर चुनते वक्त यह ध्यान रखें कि वह पूरी तरह से एयरटाइट प्लास्टिक का न हो बल्कि ऐसा हो जिसमें से थोड़ी हवा पास हो सके जिससे अंदर नमी न रुके. साथ ही आउटडोर यूनिट के पाइप जहां से दीवार के अंदर जा रहे हैं. वहां के छेद को अच्छी तरह से सील कर दें. सर्दियों में अक्सर चूहे और गिलहरी ठंड से बचने के लिए AC के अंदर घुस जाते हैं और अंदर की वायरिंग कुतरकर बड़ा नुकसान कर देते हैं.

यह भी पढ़ें: फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत

मेन पावर स्विच ऑफ करें 

सफाई और कवर चढ़ाने के बाद तीसरा सबसे अहम काम बिजली के कनेक्शन और रिमोट से जुड़ा है. बहुत से लोग केवल रिमोट से AC बंद कर देते हैं और उसका मेन पावर स्विच यानी MCB ऑन ही छोड़ देते हैं. महीनों तक इस्तेमाल न होने की स्थिति में भी अगर मेन स्विच चालू रहता है, तो वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से AC की महंगी PCB प्लेट जलने का डर बना रहता है. इसलिए AC का प्लग निकाल दें और उसकी डेडिकेटेड MCB को नीचे गिरा दें. 

रिमोट से तुरंत निकाल लें बैटरियां

इसके अलावा जो गलती लगभग हर घर में होती है, वह है रिमोट के अंदर सेल छोड़कर रख देना. चार-पांच महीने तक बंद पड़े रहने के दौरान रिमोट की बैटरियां अक्सर लीक हो जाती हैं. बैटरी से निकलने वाला सफेद केमिकल रिमोट के स्प्रिंग और अंदर के सर्किट को पूरी तरह खराब कर देता है, जिससे अगले सीजन में आपको नया रिमोट खरीदना पड़ता है. इसलिए रिमोट से दोनों सेल निकालकर अलग रख दें और फिर बेफिक्र होकर AC को पैक करें.

यह भी पढ़ें: AI की ट्रेनिंग फिर शुरू, एजेंट्स को रोकने के लिए OpenAI ने काटा इंटरनेट!

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow