पीएम मोदी और उनकी मां के AI वीडियो पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ FIR दर्ज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां हीराबेन को लेकर बनाए गए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के वीडियो के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. दिल्ली पुलिस ने शनिवार (13 सितंबर,2025) को बिहार कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर 10 सितंबर को एआई/डीपफेक वीडियो शेयर करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है.एफआईआर में 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां की छवि खराब करना और बदनाम करना- कानून, नैतिकता और महिलाओं की गरिमा का घोर उल्लंघन' करने के मामले में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 18(2), 336(3), 336(4), 340(2), 352, 356(2) और 61(2) के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने ये एफआईआर दिल्ली बीजेपी के चुनाव सेल के संयोजक संकेत गुप्ता की ओर से कांग्रेस के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत पर आधारित है.

Sep 13, 2025 - 19:30
 0
पीएम मोदी और उनकी मां के AI वीडियो पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ FIR दर्ज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां हीराबेन को लेकर बनाए गए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के वीडियो के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. दिल्ली पुलिस ने शनिवार (13 सितंबर,2025) को बिहार कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर 10 सितंबर को एआई/डीपफेक वीडियो शेयर करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है.

एफआईआर में 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां की छवि खराब करना और बदनाम करना- कानून, नैतिकता और महिलाओं की गरिमा का घोर उल्लंघन' करने के मामले में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 18(2), 336(3), 336(4), 340(2), 352, 356(2) और 61(2) के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई है.

पुलिस ने ये एफआईआर दिल्ली बीजेपी के चुनाव सेल के संयोजक संकेत गुप्ता की ओर से कांग्रेस के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत पर आधारित है.


What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow