देवदत्त पडिक्कल बिके सबसे महंगे, मनीष पांडे को भी मिली बंपर रकम; राहुल द्रविड़ का बेटा अनसोल्ड

Maharaja Trophy KSCA T20 Auction: टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज और इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने वाले लेफ्ट हैंड बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल मंगलवार को महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 की नीलामी में सबसे महंगे बिके.  बता दें कि मंगलवार को महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 की ऑक्शन हुई. इस नीलामी में देवदत्त पडिक्कल को 13 लाख 20 हजार रुपये में खरीदा गया. वहीं हैरानी की बात यह रही कि टीम इंडिया के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ के बेटे समित ऑक्शन में अनसोल्ड रहे.  देवदत्त पडिक्कल के लिए 11 से 27 अगस्त तक दर्शकों के बिना आयोजित होने वाली लीग के लिए हुबली टाइगर्स ने सबसे बड़ी बोली लगाई. हुबली ने पडिक्कल को 13.20 लाख रुपये की मोटी रकम में खरीदा.  आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले अभिनव मनोहर और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज मनीष पांडे दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे. इन दोनों पर नीलामी में दूसरी सबसे बड़ी बोली लगी. अभिनव मनोहर और मनीष पांडे दोनों एक समान 12.20 लाख रुपये में बिके. गेंदबाजों में शिवमोग्गा लायंस ने कर्नाटक के तेज गेंदबाज विद्वथ कावेरप्पा के लिए 10.80 लाख रुपये की बड़ी बोली लगाई, जबकि बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने तेज गेंदबाज विद्याधर पाटिल के लिए 8.30 लाख रुपये खर्च किए. शिवमोगा लायंस ने भारत-ए के बल्लेबाज अनीश्वर गौतम को 8.20 लाख रुपये में अपनी टीम से जोड़ा, जबकि मैंगलोर ड्रैगन्स ने अनुभवी श्रेयस गोपाल के लिए 8.60 लाख रुपये की बोली लगाई. समित द्रविड़ को नहीं मिला कोई खरीददार  ऑक्शन में राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ अनसोल्ड रहे. वह पिछले सीजन मैसूर वॉरियर्स टीम का हिस्सा थे. पिछले सीजन इस टीम ने खिताब भी जीता था. हालांकि, समित ने पिछले साल लीग में सिर्फ 11.71 की औसत और लगभग 114 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 82 रन बनाए थे. खराब प्रदर्शन की वजह से समित को अंतिम मैचों में ड्रॉप भी कर दिया गया था. अब इस सीजन समित अनसोल्ड रहे हैं.

Jul 15, 2025 - 22:30
 0
देवदत्त पडिक्कल बिके सबसे महंगे, मनीष पांडे को भी मिली बंपर रकम; राहुल द्रविड़ का बेटा अनसोल्ड

Maharaja Trophy KSCA T20 Auction: टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज और इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने वाले लेफ्ट हैंड बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल मंगलवार को महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 की नीलामी में सबसे महंगे बिके. 

बता दें कि मंगलवार को महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 की ऑक्शन हुई. इस नीलामी में देवदत्त पडिक्कल को 13 लाख 20 हजार रुपये में खरीदा गया. वहीं हैरानी की बात यह रही कि टीम इंडिया के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ के बेटे समित ऑक्शन में अनसोल्ड रहे. 

देवदत्त पडिक्कल के लिए 11 से 27 अगस्त तक दर्शकों के बिना आयोजित होने वाली लीग के लिए हुबली टाइगर्स ने सबसे बड़ी बोली लगाई. हुबली ने पडिक्कल को 13.20 लाख रुपये की मोटी रकम में खरीदा. 

आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले अभिनव मनोहर और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज मनीष पांडे दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे. इन दोनों पर नीलामी में दूसरी सबसे बड़ी बोली लगी. अभिनव मनोहर और मनीष पांडे दोनों एक समान 12.20 लाख रुपये में बिके.

गेंदबाजों में शिवमोग्गा लायंस ने कर्नाटक के तेज गेंदबाज विद्वथ कावेरप्पा के लिए 10.80 लाख रुपये की बड़ी बोली लगाई, जबकि बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने तेज गेंदबाज विद्याधर पाटिल के लिए 8.30 लाख रुपये खर्च किए. शिवमोगा लायंस ने भारत-ए के बल्लेबाज अनीश्वर गौतम को 8.20 लाख रुपये में अपनी टीम से जोड़ा, जबकि मैंगलोर ड्रैगन्स ने अनुभवी श्रेयस गोपाल के लिए 8.60 लाख रुपये की बोली लगाई.

समित द्रविड़ को नहीं मिला कोई खरीददार 

ऑक्शन में राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ अनसोल्ड रहे. वह पिछले सीजन मैसूर वॉरियर्स टीम का हिस्सा थे. पिछले सीजन इस टीम ने खिताब भी जीता था. हालांकि, समित ने पिछले साल लीग में सिर्फ 11.71 की औसत और लगभग 114 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 82 रन बनाए थे. खराब प्रदर्शन की वजह से समित को अंतिम मैचों में ड्रॉप भी कर दिया गया था. अब इस सीजन समित अनसोल्ड रहे हैं.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow