दिवाली से पहले राज्य सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता

दीपावली से पहले कई राज्यों की सरकार ने अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता बढञाकर तोहफा दिया है. इसी कड़ी में अब गुजरात का नाम भी जुड़ गया है. गुजरात सरकार ने आज यानी 4 नवंबर को कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) में 3% का इजाफा कर दिया है. इस फैसले से करीब 9.69 लाख लोगों को फायदा मिलेगा. जुलाई से अक्टूबर तक का एरियर नवंबर की सैलरी और पेंशन के साथ मिलेगा. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ये फैसला किया गया है. इस फैसले से राज्य के 4.62 लाख कार्यरत कर्मचारियों और 5.07 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा. यानी कुल 9.69 लाख से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिलेगा. सरकार ने ये फैसला केंद्र सरकार की ओर से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद लिया है. कब से लागू होगी बढ़ोतरी?गुजरात सरकार की ओर से महंगाई भत्ते में की गई ये बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से लागू होगी. इसका मतलब है कि कर्मचारियों और पेंशनर्स को जुलाई से बढ़ा हुआ DA मिलेगा. हालांकि, जुलाई से अक्टूबर तक की बकाया राशि यानी एरियर का भुगतान नवंबर में किया जाएगा. सरकार के अनुसार, चार महीने का एरियर नवंबर की सैलरी और पेंशन के साथ एक ही किस्त में दिया जाएगा. इन कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा फायदासरकार के इस फैसले का लाभ गुजरात सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारी, पंचायत सेवा के कर्मचारी, राज्य सरकार के अन्य संगठनों के कर्मचारी, छठवें वेतन आयोग के तहत आने वाले पेंशनर्स, सातवें वेतन आयोग के तहत आने वाले पेंशनर्स को मिलेगा. कितना खर्च करेगी सरकार?महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से गुजरात सरकार पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा. अब सरकार को हर साल करीब 1,569 करोड़ रुपये एक्स्ट्रा खर्च करना पड़ेंगे. बता दें कि गुजरात सरकार ने ये फैसला केंद्र सरकार की ओर से महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी के ऐलान के बाद लिया गया है. इससे पहले मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों े भी अपने कर्मचारियों को ये सौगात दी है. ये भी पढ़ें: OpenAI के CEO सैम ने बदला अपना नाम, रखा 'RAM' ऑल्टमैन

Nov 5, 2026 - 08:30
 0
दिवाली से पहले राज्य सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता

दीपावली से पहले कई राज्यों की सरकार ने अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता बढञाकर तोहफा दिया है. इसी कड़ी में अब गुजरात का नाम भी जुड़ गया है. गुजरात सरकार ने आज यानी 4 नवंबर को कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) में 3% का इजाफा कर दिया है. इस फैसले से करीब 9.69 लाख लोगों को फायदा मिलेगा. जुलाई से अक्टूबर तक का एरियर नवंबर की सैलरी और पेंशन के साथ मिलेगा.

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ये फैसला किया गया है. इस फैसले से राज्य के 4.62 लाख कार्यरत कर्मचारियों और 5.07 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा. यानी कुल 9.69 लाख से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिलेगा. सरकार ने ये फैसला केंद्र सरकार की ओर से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद लिया है.

कब से लागू होगी बढ़ोतरी?
गुजरात सरकार की ओर से महंगाई भत्ते में की गई ये बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से लागू होगी. इसका मतलब है कि कर्मचारियों और पेंशनर्स को जुलाई से बढ़ा हुआ DA मिलेगा. हालांकि, जुलाई से अक्टूबर तक की बकाया राशि यानी एरियर का भुगतान नवंबर में किया जाएगा. सरकार के अनुसार, चार महीने का एरियर नवंबर की सैलरी और पेंशन के साथ एक ही किस्त में दिया जाएगा.

इन कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा फायदा
सरकार के इस फैसले का लाभ गुजरात सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारी, पंचायत सेवा के कर्मचारी, राज्य सरकार के अन्य संगठनों के कर्मचारी, छठवें वेतन आयोग के तहत आने वाले पेंशनर्स, सातवें वेतन आयोग के तहत आने वाले पेंशनर्स को मिलेगा.

कितना खर्च करेगी सरकार?
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से गुजरात सरकार पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा. अब सरकार को हर साल करीब 1,569 करोड़ रुपये एक्स्ट्रा खर्च करना पड़ेंगे. बता दें कि गुजरात सरकार ने ये फैसला केंद्र सरकार की ओर से महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी के ऐलान के बाद लिया गया है. इससे पहले मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों े भी अपने कर्मचारियों को ये सौगात दी है.

ये भी पढ़ें: OpenAI के CEO सैम ने बदला अपना नाम, रखा 'RAM' ऑल्टमैन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow