डेढ़ लाख सीसीटीवी, 50 हजार+ जैमर, हर परीक्षा केंद्र पर 50 सुरक्षाकर्मी... नीट परीक्षा के लिए NTA ने क्या-क्या किए इंतजाम, जानें पूरी डिटेल

राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देशभर में रविवार (21 जून, 2026) को होने वाले नीट यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा के लिए अपनी पूरी तैयारी कर ली है. परीक्षा की पूर्व संध्या यानी शनिवार (20 जून, 2026) को राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी ने आधिकारिक रूप से बयान जारी कर पूरी तैयारियां की जानकारी साझा की है. एनटीए ने कहा कि हमने निष्पक्ष, सुरक्षित और कैंडिडेट-फ्रेंडली परीक्षा का आयोजन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक रूप से तैयारियां कर ली हैं. एनटीए ने बताया कि रविवार (21 जून, 2026) को यह परीक्षा देशभर के 551 शहरों में स्थित 5,440 सेंटरों और विदेशों में स्थित 14 एग्जाम सेंटर्स पर आयोजित होने वाली है. परीक्षा को अंग्रेजी के साथ-साथ 12 भारतीय भाषाओं में भी आयोजित किया जा रहा है. परीक्षा के लिए NTA ने क्या-क्या की तैयारियां? NTA ने जारी आधिकारिक बयान में पूरी तैयारियों का खाका साझा किया है. इसमें बताया गया कि परीक्षा 95,000 से ज्यादा सेंटरों पर आयोजित होगी, जो पूरी तरह से सीसीटीवी से लैस हैं. परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षित माहौल निर्माण और निगरानी के लिए कुल 1,38,560 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी राष्ट्रीय, राज्य और मंत्रालय स्तर पर वर्चुअल माध्यम से की जा रही है. इसके साथ, इलेक्ट्रॉनिक गड़बड़ियों और नकल की कोशिशों को रोकने के लिए 51,311 जैमर लगाए गए हैं, जिसमें से 17,054 ECIL की तरफ से और 34,257 जैमर BEL की तरफ से लगाए गए हैं. सफल परीक्षा के लिए कितने लोग काम पर लगे? परीक्षा के दिन किसी भी असुविधा और परेशानी से बचने के लिए एनटीए (NTA) ने भारी संख्या में कर्मचारियों को भी तैनात किया है. 95000 से ज्यादा परीक्षा सेंटरों में से हर एक में दो इनविजिलेटर तैनात किए जाएंगे और हर सेंटर पर 10 से ज्यादा अतिरिक्त परीक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं.  On the eve of the NEET (UG) 2026 examination, the National Testing Agency (NTA) has put in place comprehensive arrangements to ensure a fair, secure and candidate-friendly examination. The examination, scheduled for Sunday, 21 June 2026, is being conducted across 5,440 centres in… pic.twitter.com/btTqAAWj44 — ANI (@ANI) June 20, 2026 इसके साथ, परीक्षा के लिए आने वाले अभ्यर्थियों के वेरिफिकेशन को मजबूत बनाने के लिए 38,795 फिस्किंग कर्मियों और 48,448 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कर्मियों की तैनाती की गई है. बायोमेट्रिक व्यवस्था को दोगुना किया गया है, जबकि इसमें फेस ऑथेंटिकेशन का भी सहारा लिया गया है, ताकि जांच पूरी तरह से हो और सेंटरों पर लाइनें कम लगें. इसके अलावा, सभी 5,440 परीक्षा सेंटरों पर एक सेंटर सिस्टम ऑफिसर (CSO) तैनात किया गया है, जो सीसीटीवी फीड की निगरानी करेगा और किसी भी तकनीकी समस्या के सामने आने पर उनके तुरंत निपटारा करेगा. निगरानी और सीसीटीवी मॉनिटरिंग के लिए क्या हैं इंतजाम? एनटीए ने एग्जाम सेंटरों पर करीब 6,700 ऑब्जर्बर्स की भी तैनाती की है. इनके साथ 100 से ज्यादा वर्चुअल ऑब्जर्बर केंद्रीय स्तर पर लाइव सीसीटीवी फुटेज की निगरानी कर रहे हैं. वहीं, सीसीटीवी फुटेज का एआई-बेस्ड उपकरणों की मदद से भी एनालाइज किया जा रहा है, ताकि किसी भी समस्या की पहचान की जा सके. इसी तरह से राष्ट्रीय, राज्य और मंत्रालय स्तर पर भी मल्टी-लेयर्ड निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. सुरक्षा और लॉजिस्टिक के इंतजाम कैसे? वहीं, परीक्षा के दौरान पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य और जिला प्रशासन, पुलिस, अर्द्धसैनिक बलों, भारतीय वायुसेना और डाक विभाग के कर्मियों की भी व्यापक रूप से तैनाती की गई है. औसतन देखें, तो देशभर में फैले प्रत्येक परीक्षा सेंटर पर 40 से 50 सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं. परीक्षा से जुड़ी गोपनीय सामानों को रखने वाली करीब 1,500 बैंक शाखाओं में बैंक अधिकारियों की तैनाती की गई है. वहीं, डाक विभाग देशभर में करीब 700 कलेक्शन सेंटरों से OMR शीटों को जमा करने के लिए समन्वय करेगा. एनटीए ने बताया कि सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकें आयोजित की गईं और जिलों ने सेंटरों की व्यवस्थाओं की पुष्टि की है. जबकि शनिवार (20 जून, 2026) को देशव्यापी मॉक ड्रिल आयोजित की गई. जिसमें जैमर, सीसीटीवी, फ्रिस्किंग स्टाफ और बायोमेट्रिक सिस्टम सहित सभी सिस्टम्स की जांच की गई. को-ऑर्डिनेटर्स ने कस्टोडियन बैंकों में रखी परीक्षा सामग्री का वेरिफिकेशन कर उसकी उपलब्धता सुनिश्चित की.  परीक्षार्थियों के अनुकूल अपनाए गए उपाय एनटीए ने कहा कि राज्य सरकारों के सहयोग से परीक्षा केंद्रों पर छात्रों के लिए पीने का पानी, ORS, एंबुलेंस और अभिभावकों के लिए छायादार वेटिंग एरिया जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है. जबकि परीक्षार्थियों के लिए प्रत्येक एग्जाम हॉल में दीवार घड़ी लगाई गई है. अतिरिक्त रफ वर्क पेज उपलब्ध कराए जाएंगे (बाएं हाथ से लिखने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बुकलेट के शुरू में अतिरिक्त पेज दिए जाएंगे) और एंट्री फॉर्मैलिटीज में लगने वाले समय की भरपाई के लिए परीक्षा की समय में जरूरी विस्तार किए गए हैं. अफवाहों के खिलाफ कार्रवाई के लिए क्या है तैयारी? वहीं, इसके साथ एनटीए परीक्षा के पहले और परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया पर लगातार नजर बनाए हुए है और अफवाह फैलाने के साथ तथाकथित पेपर लीक जैसे फर्जी दावों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है, क्योंकि ऐसे दावे परीक्षार्थियों में गैर-जरूरी तनाव पैदा करते हैं. ऐसे में अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे सिर्फ एनटीए की ओर से जरूरी सूचनाओं पर ही विश्वास करें और जिन सूचनाओं की पुष्टि न हो, उसे सिरे से नजरअंदाज करें.  यह भी पढ़ेंः NEET Re-Exam: नागपुर के स्टूडेंट को अबूधाबी में मिला सेंटर तो आया राहुल गांधी का रिएक्शन, कहा- 'NTA को परीक्षा करवाने का...'

Jun 21, 2026 - 10:30
 0
डेढ़ लाख सीसीटीवी, 50 हजार+ जैमर, हर परीक्षा केंद्र पर 50 सुरक्षाकर्मी... नीट परीक्षा के लिए NTA ने क्या-क्या किए इंतजाम, जानें पूरी डिटेल

राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देशभर में रविवार (21 जून, 2026) को होने वाले नीट यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा के लिए अपनी पूरी तैयारी कर ली है. परीक्षा की पूर्व संध्या यानी शनिवार (20 जून, 2026) को राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी ने आधिकारिक रूप से बयान जारी कर पूरी तैयारियां की जानकारी साझा की है. एनटीए ने कहा कि हमने निष्पक्ष, सुरक्षित और कैंडिडेट-फ्रेंडली परीक्षा का आयोजन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक रूप से तैयारियां कर ली हैं.

एनटीए ने बताया कि रविवार (21 जून, 2026) को यह परीक्षा देशभर के 551 शहरों में स्थित 5,440 सेंटरों और विदेशों में स्थित 14 एग्जाम सेंटर्स पर आयोजित होने वाली है. परीक्षा को अंग्रेजी के साथ-साथ 12 भारतीय भाषाओं में भी आयोजित किया जा रहा है.

परीक्षा के लिए NTA ने क्या-क्या की तैयारियां?

NTA ने जारी आधिकारिक बयान में पूरी तैयारियों का खाका साझा किया है. इसमें बताया गया कि परीक्षा 95,000 से ज्यादा सेंटरों पर आयोजित होगी, जो पूरी तरह से सीसीटीवी से लैस हैं. परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षित माहौल निर्माण और निगरानी के लिए कुल 1,38,560 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी राष्ट्रीय, राज्य और मंत्रालय स्तर पर वर्चुअल माध्यम से की जा रही है.

इसके साथ, इलेक्ट्रॉनिक गड़बड़ियों और नकल की कोशिशों को रोकने के लिए 51,311 जैमर लगाए गए हैं, जिसमें से 17,054 ECIL की तरफ से और 34,257 जैमर BEL की तरफ से लगाए गए हैं.

सफल परीक्षा के लिए कितने लोग काम पर लगे?

परीक्षा के दिन किसी भी असुविधा और परेशानी से बचने के लिए एनटीए (NTA) ने भारी संख्या में कर्मचारियों को भी तैनात किया है. 95000 से ज्यादा परीक्षा सेंटरों में से हर एक में दो इनविजिलेटर तैनात किए जाएंगे और हर सेंटर पर 10 से ज्यादा अतिरिक्त परीक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं. 

इसके साथ, परीक्षा के लिए आने वाले अभ्यर्थियों के वेरिफिकेशन को मजबूत बनाने के लिए 38,795 फिस्किंग कर्मियों और 48,448 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कर्मियों की तैनाती की गई है. बायोमेट्रिक व्यवस्था को दोगुना किया गया है, जबकि इसमें फेस ऑथेंटिकेशन का भी सहारा लिया गया है, ताकि जांच पूरी तरह से हो और सेंटरों पर लाइनें कम लगें.

इसके अलावा, सभी 5,440 परीक्षा सेंटरों पर एक सेंटर सिस्टम ऑफिसर (CSO) तैनात किया गया है, जो सीसीटीवी फीड की निगरानी करेगा और किसी भी तकनीकी समस्या के सामने आने पर उनके तुरंत निपटारा करेगा.

निगरानी और सीसीटीवी मॉनिटरिंग के लिए क्या हैं इंतजाम?

एनटीए ने एग्जाम सेंटरों पर करीब 6,700 ऑब्जर्बर्स की भी तैनाती की है. इनके साथ 100 से ज्यादा वर्चुअल ऑब्जर्बर केंद्रीय स्तर पर लाइव सीसीटीवी फुटेज की निगरानी कर रहे हैं. वहीं, सीसीटीवी फुटेज का एआई-बेस्ड उपकरणों की मदद से भी एनालाइज किया जा रहा है, ताकि किसी भी समस्या की पहचान की जा सके. इसी तरह से राष्ट्रीय, राज्य और मंत्रालय स्तर पर भी मल्टी-लेयर्ड निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है.

सुरक्षा और लॉजिस्टिक के इंतजाम कैसे?

वहीं, परीक्षा के दौरान पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य और जिला प्रशासन, पुलिस, अर्द्धसैनिक बलों, भारतीय वायुसेना और डाक विभाग के कर्मियों की भी व्यापक रूप से तैनाती की गई है. औसतन देखें, तो देशभर में फैले प्रत्येक परीक्षा सेंटर पर 40 से 50 सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं.

परीक्षा से जुड़ी गोपनीय सामानों को रखने वाली करीब 1,500 बैंक शाखाओं में बैंक अधिकारियों की तैनाती की गई है. वहीं, डाक विभाग देशभर में करीब 700 कलेक्शन सेंटरों से OMR शीटों को जमा करने के लिए समन्वय करेगा.

एनटीए ने बताया कि सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकें आयोजित की गईं और जिलों ने सेंटरों की व्यवस्थाओं की पुष्टि की है. जबकि शनिवार (20 जून, 2026) को देशव्यापी मॉक ड्रिल आयोजित की गई. जिसमें जैमर, सीसीटीवी, फ्रिस्किंग स्टाफ और बायोमेट्रिक सिस्टम सहित सभी सिस्टम्स की जांच की गई. को-ऑर्डिनेटर्स ने कस्टोडियन बैंकों में रखी परीक्षा सामग्री का वेरिफिकेशन कर उसकी उपलब्धता सुनिश्चित की. 

परीक्षार्थियों के अनुकूल अपनाए गए उपाय

एनटीए ने कहा कि राज्य सरकारों के सहयोग से परीक्षा केंद्रों पर छात्रों के लिए पीने का पानी, ORS, एंबुलेंस और अभिभावकों के लिए छायादार वेटिंग एरिया जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है.

जबकि परीक्षार्थियों के लिए प्रत्येक एग्जाम हॉल में दीवार घड़ी लगाई गई है. अतिरिक्त रफ वर्क पेज उपलब्ध कराए जाएंगे (बाएं हाथ से लिखने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बुकलेट के शुरू में अतिरिक्त पेज दिए जाएंगे) और एंट्री फॉर्मैलिटीज में लगने वाले समय की भरपाई के लिए परीक्षा की समय में जरूरी विस्तार किए गए हैं.

अफवाहों के खिलाफ कार्रवाई के लिए क्या है तैयारी?

वहीं, इसके साथ एनटीए परीक्षा के पहले और परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया पर लगातार नजर बनाए हुए है और अफवाह फैलाने के साथ तथाकथित पेपर लीक जैसे फर्जी दावों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है, क्योंकि ऐसे दावे परीक्षार्थियों में गैर-जरूरी तनाव पैदा करते हैं. ऐसे में अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे सिर्फ एनटीए की ओर से जरूरी सूचनाओं पर ही विश्वास करें और जिन सूचनाओं की पुष्टि न हो, उसे सिरे से नजरअंदाज करें. 

यह भी पढ़ेंः NEET Re-Exam: नागपुर के स्टूडेंट को अबूधाबी में मिला सेंटर तो आया राहुल गांधी का रिएक्शन, कहा- 'NTA को परीक्षा करवाने का...'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow