टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया कब खेलेगी अगला इंटरनेशनल मैच? यहां जानिए तारीख 

टीम इंडिया ने बीते रविवार (08 मार्च) 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता. इस जीत के बाद अब एक सवाल यह उठ रहा है कि आखिर टीम इंडिया अपना अगला इंटरनेशनल मैच कब, कहां और किसके खिलाफ खेलेगी? यहां इसी सवाल का जवाब मिलेगा. तो आइए जानते हैं कि टीम इंडिया को मैदान पर देखने के लिए फैंस को कितना लंबा इंतजार करना पड़ेगा.  भारत के इंटरनेशनल मैच से पहले होगा आईपीएल  टीम इंडिया के इंटरनेशनल मैच से पहले फैंस को आईपीएल 2026 देखने को मिलेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 28 मार्च से 31 मई के बीच खेला जाएगा. आईपीएल सामप्त होने के बाद जून में टीम इंडिया किसी अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले के लिए मैदान पर उतरेगी. किसके खिलाफ होगी सीरीज? भारत की अगली सीरीज अफगानिस्तान के खिलाफ होगी. दोनों के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज खेली जाएगी. पहले दोनों के बीच एक टेस्ट होगा, जो 06 जून से खेला जाएगा. इसके बाद भारत और अफगानिस्तान की टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए मैदान पर उतरेंगी. वनडे सीरीज के तीनों मैच 14, 17 और 20 जून को होंगे.  कहां होगी सीरीज? यह सीरीज भारतीय सरजमीं पर ही खेली जाएगी. इकलौता टेस्ट न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम में खेला जाएगा. फिर वनडे सीरीज के तीन मैच क्रमश: धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में, लखनऊ के इकाना स्टेडियम में और चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाएंगे.  अगली टी20 सीरीज किसके खिलाफ? टेस्ट और वनडे मुकाबले तो अफगानिस्तान के खिलाफ होंगे. तो सवाल उठ रहा कि टीम इंडिया अगली टी20 सीरीज किसके खिलाफ खेलेगी? मेन इन ब्लू अगली टी20 सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी. अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलने के बाद भारतीय टीम व्हाइट बॉल सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगी, जहां दोनों टीमें पहले 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलेंगी. इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी. टी20 सीरीज 01 जुलाई से 11 जुलाई के बीच और वनडे सीरीज 14 जुलाई से 19 जुलाई के बीच होगी.    यह भी पढ़ें: कीर्ति आजाद के ट्रॉफी मंदिर ले जाने वाले बयान भड़के दिग्गज, हरभजन से लेकर गौतम गंभीर तक, जानें क्या बोले

Mar 11, 2026 - 15:30
 0
टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया कब खेलेगी अगला इंटरनेशनल मैच? यहां जानिए तारीख 

टीम इंडिया ने बीते रविवार (08 मार्च) 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता. इस जीत के बाद अब एक सवाल यह उठ रहा है कि आखिर टीम इंडिया अपना अगला इंटरनेशनल मैच कब, कहां और किसके खिलाफ खेलेगी? यहां इसी सवाल का जवाब मिलेगा. तो आइए जानते हैं कि टीम इंडिया को मैदान पर देखने के लिए फैंस को कितना लंबा इंतजार करना पड़ेगा. 

भारत के इंटरनेशनल मैच से पहले होगा आईपीएल 

टीम इंडिया के इंटरनेशनल मैच से पहले फैंस को आईपीएल 2026 देखने को मिलेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 28 मार्च से 31 मई के बीच खेला जाएगा. आईपीएल सामप्त होने के बाद जून में टीम इंडिया किसी अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले के लिए मैदान पर उतरेगी.

किसके खिलाफ होगी सीरीज?

भारत की अगली सीरीज अफगानिस्तान के खिलाफ होगी. दोनों के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज खेली जाएगी. पहले दोनों के बीच एक टेस्ट होगा, जो 06 जून से खेला जाएगा. इसके बाद भारत और अफगानिस्तान की टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए मैदान पर उतरेंगी. वनडे सीरीज के तीनों मैच 14, 17 और 20 जून को होंगे. 

कहां होगी सीरीज?

यह सीरीज भारतीय सरजमीं पर ही खेली जाएगी. इकलौता टेस्ट न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम में खेला जाएगा. फिर वनडे सीरीज के तीन मैच क्रमश: धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में, लखनऊ के इकाना स्टेडियम में और चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाएंगे. 

अगली टी20 सीरीज किसके खिलाफ?

टेस्ट और वनडे मुकाबले तो अफगानिस्तान के खिलाफ होंगे. तो सवाल उठ रहा कि टीम इंडिया अगली टी20 सीरीज किसके खिलाफ खेलेगी? मेन इन ब्लू अगली टी20 सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी. अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलने के बाद भारतीय टीम व्हाइट बॉल सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगी, जहां दोनों टीमें पहले 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलेंगी. इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी. टी20 सीरीज 01 जुलाई से 11 जुलाई के बीच और वनडे सीरीज 14 जुलाई से 19 जुलाई के बीच होगी. 

 

यह भी पढ़ें: कीर्ति आजाद के ट्रॉफी मंदिर ले जाने वाले बयान भड़के दिग्गज, हरभजन से लेकर गौतम गंभीर तक, जानें क्या बोले

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow