RCB vs DC WPL 2026 Final Live: अर्धशतक लगाकर पवेलियन लौटी जेमिमा रोड्रिग्स, दिल्ली को लगा तीसरा झटका; RCB की हुई वापसी
महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) का खिताबी मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. यह महिला आईपीएल का चौथा सीजन है, जिसमें लगातार दिल्ली ने फाइनल में जगह हासिल की है. हालांकि अब तक तीनों ही बार दिल्ली की टीम सिर्फ रनरअप ही रही है. इस बार दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम अपनी पहली ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. दूसरी तरफ मौजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की महिला टीम अपनी दूसरी ट्रॉफी को हासिल करना चाहेगी. आरसीबी ने WPL में पहला खिताब 2023-24 के सीजन में अपने नाम किया था. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार टीम फाइनल में कैसा प्रदर्शन करती है. टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन दिल्ली ने 8 लीग मैचों में से 4 में जीत हासिल कर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया. इसके बाद टीम ने एलिमिनेटर मैच में गुजरात टाइटंस को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई. बात करें लीग स्टेज की, तो दिल्ली ने लगातार 2 हार के साथ शुरुआत की थी. इसके बाद टीम ने तीसरे मैच में जीत दर्ज की और चौथे में फिर हार का सामना किया. इसके बाद अगले दो मैच जीते. फिर सातवें में हार झेली और आठवें में जीत दर्ज की. लीग स्टेज में बेंगलुरु का कमाल बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डॉयरेक्ट फाइनल में जगह बनाई थी. टूर्नामेंट में लीग स्टेज मैच खत्म होने के बाद टेबल की टॉप टीम को डायरेक्ट फाइनल में जगह मिलती है. बेंगलुरु ने टॉप पर रहते हुए लीग चरण को समाप्त किया. आरसीबी ने 8 में से 6 लीग मैचों में जीत हासिल की. सबसे ज्यादा 12 पॉइंट्स हासिल करने वाली बेंगलुरु ने डायरेक्ट फाइनल में कदम रखा. टीम को 2 मुकाबलों में दिल्ली और मुंबई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. अब फाइनल में भी दिल्ली से भिड़ंत है. ऐसे में यह खिताबी भिड़ंत और दिलचस्प हो जाती है. लीग स्टेज में हार झेलने बाद आऱसीबी फाइनल में दिल्ली के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करती है.
महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) का खिताबी मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. यह महिला आईपीएल का चौथा सीजन है, जिसमें लगातार दिल्ली ने फाइनल में जगह हासिल की है. हालांकि अब तक तीनों ही बार दिल्ली की टीम सिर्फ रनरअप ही रही है. इस बार दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम अपनी पहली ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
दूसरी तरफ मौजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की महिला टीम अपनी दूसरी ट्रॉफी को हासिल करना चाहेगी. आरसीबी ने WPL में पहला खिताब 2023-24 के सीजन में अपने नाम किया था. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार टीम फाइनल में कैसा प्रदर्शन करती है.
टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन
दिल्ली ने 8 लीग मैचों में से 4 में जीत हासिल कर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया. इसके बाद टीम ने एलिमिनेटर मैच में गुजरात टाइटंस को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई. बात करें लीग स्टेज की, तो दिल्ली ने लगातार 2 हार के साथ शुरुआत की थी. इसके बाद टीम ने तीसरे मैच में जीत दर्ज की और चौथे में फिर हार का सामना किया. इसके बाद अगले दो मैच जीते. फिर सातवें में हार झेली और आठवें में जीत दर्ज की.
लीग स्टेज में बेंगलुरु का कमाल
बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डॉयरेक्ट फाइनल में जगह बनाई थी. टूर्नामेंट में लीग स्टेज मैच खत्म होने के बाद टेबल की टॉप टीम को डायरेक्ट फाइनल में जगह मिलती है. बेंगलुरु ने टॉप पर रहते हुए लीग चरण को समाप्त किया. आरसीबी ने 8 में से 6 लीग मैचों में जीत हासिल की. सबसे ज्यादा 12 पॉइंट्स हासिल करने वाली बेंगलुरु ने डायरेक्ट फाइनल में कदम रखा. टीम को 2 मुकाबलों में दिल्ली और मुंबई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. अब फाइनल में भी दिल्ली से भिड़ंत है. ऐसे में यह खिताबी भिड़ंत और दिलचस्प हो जाती है. लीग स्टेज में हार झेलने बाद आऱसीबी फाइनल में दिल्ली के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करती है.
What's Your Reaction?