टी20 वर्ल्ड कप के बीच बुरी तरह हारी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया ने 14 ओवर पहले ही चेज कर लिया टारगेट
India vs Australia Women ODI Highlights: दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया है. मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच खेली जा रही महिला टीमों की इस सीरीज में कंगारू टीम ने 3 ODI मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त कायम कर ली है. होबार्ट में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 251 रन ही बना पाई थी. जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 37वें ओवर में ही लक्ष्य को हासिल करके बड़ी जीत हासिल की. पहले बल्लेबाजी करने आई टीम इंडिया के लिए प्रतिका रावल ने 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. स्मृति मंधाना ने 31 रन बनाए, वहीं जेमिमा रोड्रीग्स का बल्ला खामोश रहा, मगर कप्तान हरमानप्रीत कौर ने जरूर 54 रनों का योगदान दिया. एक समय टीम इंडिया ने केवल 2 विकेट खोकर 100 रन बना लिए थे, लेकिन उसके बाद लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे. नतीजन भारतीय बल्लेबाजी 251 रनों पर सिमट कर रह गई. ऑस्ट्रेलिया ने किया बुरा हाल 252 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तान एलिसा हीली केवल 6 रन बनाकर आउट हो गईं. मगर दूसरे विकेट के लिए फीबी लिचफील्ड और जॉर्जिया वॉल ने 119 रनों की पार्टनरशिप कर भारतीय गेंदबाजी लाइन-अप की कमर तोड़ कर रख दी. लिचफील्ड ने 62 गेंदों में 80 रनों की पारी खेली. दूसरी ओर जॉर्जिया वॉल ने 82 गेंदों में 101 रन बनाकर कोहराम मचाया. बेथ मूनी ने भी 31 रनों का योगदान दिया. भारत हारा सीरीज 3 वनडे मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. ब्रिसबेन में खेले गए पहले वनडे मैच में भी टीम इंडिया की बैटिंग लाइन-अप धराशाई हो गई थी. ऑस्ट्रेलिया ने वह मैच 6 विकेट से जीता था. मगर उससे पहले तीन टी20 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने परचम लहराया था. भारत ने टी20 सीरीज 2-1 से जीती थी. यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप के बीच बुरी तरह हारी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया ने 14 ओवर पहले ही चेज कर लिया टारगेट
India vs Australia Women ODI Highlights: दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया है. मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच खेली जा रही महिला टीमों की इस सीरीज में कंगारू टीम ने 3 ODI मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त कायम कर ली है. होबार्ट में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 251 रन ही बना पाई थी. जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 37वें ओवर में ही लक्ष्य को हासिल करके बड़ी जीत हासिल की.
पहले बल्लेबाजी करने आई टीम इंडिया के लिए प्रतिका रावल ने 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. स्मृति मंधाना ने 31 रन बनाए, वहीं जेमिमा रोड्रीग्स का बल्ला खामोश रहा, मगर कप्तान हरमानप्रीत कौर ने जरूर 54 रनों का योगदान दिया. एक समय टीम इंडिया ने केवल 2 विकेट खोकर 100 रन बना लिए थे, लेकिन उसके बाद लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे. नतीजन भारतीय बल्लेबाजी 251 रनों पर सिमट कर रह गई.
ऑस्ट्रेलिया ने किया बुरा हाल
252 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तान एलिसा हीली केवल 6 रन बनाकर आउट हो गईं. मगर दूसरे विकेट के लिए फीबी लिचफील्ड और जॉर्जिया वॉल ने 119 रनों की पार्टनरशिप कर भारतीय गेंदबाजी लाइन-अप की कमर तोड़ कर रख दी. लिचफील्ड ने 62 गेंदों में 80 रनों की पारी खेली. दूसरी ओर जॉर्जिया वॉल ने 82 गेंदों में 101 रन बनाकर कोहराम मचाया. बेथ मूनी ने भी 31 रनों का योगदान दिया.
भारत हारा सीरीज
3 वनडे मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. ब्रिसबेन में खेले गए पहले वनडे मैच में भी टीम इंडिया की बैटिंग लाइन-अप धराशाई हो गई थी. ऑस्ट्रेलिया ने वह मैच 6 विकेट से जीता था. मगर उससे पहले तीन टी20 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने परचम लहराया था. भारत ने टी20 सीरीज 2-1 से जीती थी.
यह भी पढ़ें:
टी20 वर्ल्ड कप के बीच बुरी तरह हारी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया ने 14 ओवर पहले ही चेज कर लिया टारगेट
What's Your Reaction?