Pakistan Semi Final Qualification: आज इंग्लैंड इतने रनों से जीता तो PAK सेमीफाइनल में, पाकिस्तान के सेमीफाइनल का नया समीकरण

England Win Margin Pakistan Semi Final Qualification Scenario: आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड का सुपर-8 मैच खेला जाएगा. एक तरफ इंग्लैंड है, जो पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुका है, दूसरी ओर न्यूजीलैंड के लिए भी यह मैच बहुत महत्वपूर्ण है. इस मैच के परिणाम के बाद टी20 वर्ल्ड कप को अपनी तीसरी सेमीफाइनलिस्ट टीम मिल सकती है, लेकिन इस मुकाबले पर पाकिस्तान टीम की नजरें भी गढ़ी रहेंगी. क्योंकि पाक टीम के सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच के परिणाम पर निर्भर है. दरअसल आज न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के हाथों हार मिली, तो ही पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीद बनी रहेगी. यानी पाकिस्तान टीम आज प्रार्थना कर रही होगी कि न्यूजीलैंड को हर हाल में हार मिले. इंग्लैंड इतने रनों से जीता तो इंग्लैंड और न्यूजीलैंड का सुपर-8 मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैचों में यहां का औसत स्कोर 150 रन है. मान लीजिए आज इंग्लैंड पहले बैटिंग करते हुए 150 रन बनाती है. चूंकि इंग्लैंड के हारने पर पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीद खत्म हो जाएगी, इसलिए मान लिया जाए कि 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पारी 130 रनों पर सिमट जाती है और इंग्लैंड 20 रनों से मैच जीत जाता है. ऐसे में 28 फरवरी को होने वाले मैच में पाकिस्तान को सुनिश्चित करना होगा कि उसे श्रीलंका पर 50 रनों की जीत मिले या फिर वो 14.5 ओवर के भीतर ही टारगेट को चेज करके श्रीलंका को हरा दे. ये तो हुई इंग्लैंड के पहले बल्लेबाजी करने की बात. आज न्यूजीलैंड के खिलाफ अगर इंग्लैंड 19 ओवरों में टारगेट को चेज कर लेता है, तो पाकिस्तान को मात्र 13.5 ओवरों में लक्ष्य को हासिल करना होगा या फिर 61 रनों के अंतर से जीत दर्ज करनी होगी. यह भी पढ़ें: जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मैच में शिवम दुबे ने पिच के बाहर फेंकी गेंद, अंपायर ने दिया नो बॉल, जानिए क्या है नियम?

Feb 27, 2026 - 17:30
 0
Pakistan Semi Final Qualification: आज इंग्लैंड इतने रनों से जीता तो PAK सेमीफाइनल में, पाकिस्तान के सेमीफाइनल का नया समीकरण

England Win Margin Pakistan Semi Final Qualification Scenario: आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड का सुपर-8 मैच खेला जाएगा. एक तरफ इंग्लैंड है, जो पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुका है, दूसरी ओर न्यूजीलैंड के लिए भी यह मैच बहुत महत्वपूर्ण है. इस मैच के परिणाम के बाद टी20 वर्ल्ड कप को अपनी तीसरी सेमीफाइनलिस्ट टीम मिल सकती है, लेकिन इस मुकाबले पर पाकिस्तान टीम की नजरें भी गढ़ी रहेंगी. क्योंकि पाक टीम के सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच के परिणाम पर निर्भर है.

दरअसल आज न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के हाथों हार मिली, तो ही पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीद बनी रहेगी. यानी पाकिस्तान टीम आज प्रार्थना कर रही होगी कि न्यूजीलैंड को हर हाल में हार मिले.

इंग्लैंड इतने रनों से जीता तो

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड का सुपर-8 मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैचों में यहां का औसत स्कोर 150 रन है. मान लीजिए आज इंग्लैंड पहले बैटिंग करते हुए 150 रन बनाती है.

चूंकि इंग्लैंड के हारने पर पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीद खत्म हो जाएगी, इसलिए मान लिया जाए कि 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पारी 130 रनों पर सिमट जाती है और इंग्लैंड 20 रनों से मैच जीत जाता है. ऐसे में 28 फरवरी को होने वाले मैच में पाकिस्तान को सुनिश्चित करना होगा कि उसे श्रीलंका पर 50 रनों की जीत मिले या फिर वो 14.5 ओवर के भीतर ही टारगेट को चेज करके श्रीलंका को हरा दे.

ये तो हुई इंग्लैंड के पहले बल्लेबाजी करने की बात. आज न्यूजीलैंड के खिलाफ अगर इंग्लैंड 19 ओवरों में टारगेट को चेज कर लेता है, तो पाकिस्तान को मात्र 13.5 ओवरों में लक्ष्य को हासिल करना होगा या फिर 61 रनों के अंतर से जीत दर्ज करनी होगी.

यह भी पढ़ें:

जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मैच में शिवम दुबे ने पिच के बाहर फेंकी गेंद, अंपायर ने दिया नो बॉल, जानिए क्या है नियम?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow