जंतर मंतर से शिवाजी पार्क तक प्रदर्शन, क्या बोले राहुल से लेकर अखिलेश?
दिल्ली के जंतर-मंतर से लेकर मुंबई के शिवाजी पार्क तक गांधी जयंती के मौके पर चुनाव आयोग के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी और विपक्ष ने जबरदस्त प्रदर्शन शुरू कर दिया है. यहां बड़ी की संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं. कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रोटेस्ट से जुड़ा एक वीडियो जारी करते हुए गांधी जयंती की शुभकामनाएं दी हैं. इस पोस्ट में बताया कि मुंबई की सड़कों पर लाखों लोग एक फासीवादी सरकार का सामना करने के लिए इकट्ठा हुए हैं. वे पीछे नहीं हटेंगे. वे गांधी के भारत को बचाने के लिए यहां आए हैं. वे इसे सच कर दिखाएंगे. सभी को गांधी जयंती की शुभकामनाएं. इससे पहले सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की थी. अगर ऐसा नहीं किया जाता है, तो उन्होंने प्रदर्शन का ऐलान किया था. कांग्रेस नेता राहुल गांधी क्या बोले? कांग्रेस नेता और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, आज गांधी जयंती है. और आज ही हजारों नौजवान वोट चोरी के खिलाफ सड़कों पर हैं, शांतिपूर्वक, बिना हिंसा के, अपने संवैधानिक अधिकार का इस्तेमाल करते हुए. राहुल ने अपने पोस्ट में कहा, 'उनकी मांग साफ है. ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें. लोकतंत्र बचाओ. और Modi-Shah सरकार का जवाब? लड़के-लड़कियों को सड़कों पर घसीटा जा रहा है. सैकड़ों हिरासत में हैं. उनका कसूर सिर्फ यह कि उन्होंने वोट चोरी पर सवाल पूछा. बापू ने यही सिखाया था - सच बोलो, शांति से लड़ो. और यही सरकार को सबसे ज्यादा डराता है. क्योंकि लाठी से भीड़ रोकी जा सकती है, सवाल नहीं. ज्ञानेश कुमार जाएंगे. और जिस सिस्टम ने उन्हें बिठाया है, वो भी जाएगा.' वहीं, 'कांग्रेस ने अपने पोस्ट में ज्ञानेश कुमार की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है- फाइनल डेस्टिनेशन. इस तस्वीर में सीईसी को जेल की सलाखों के पीछे दिखाया है.' सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- जब सरकारों के जाने का वक्त..समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने कहा है कि जब सरकारों के जाने का समय आता है, तो वे कमजोर हो जाती है. तभी वे अन्याय का सहारा लेती है. वे झूठे केस दर्ज करती हैं. लोगों पर प्रेशर बनाती है. जो लोग कभी चुनाव आयोग की मदद से चुनाव जीते थे, वे अब जांच के दायरे में हैं. पूरा देश और सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव आयोग और सरकार दोनों की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रही हैं. चुनाव आयोग, सरकार और बीजेपी की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए गए हैं. ऐसा लगता है कि बीजेपी और चुनाव आयोग मिलीभगत से चुनाव करवा रहे हैं. अखिलेश ने आगे कहा, 'सत्ता में बैठे लोगों में ऐसे लोग भी शामिल हैं जो उस व्यक्ति की विचारधारा को मानते हैं जिस पर महात्मा गांधी की हत्या का आरोप था और मुकदमा चला था. इसलिए, उनसे किसी चीज की उम्मीद नहीं की जा सकती. जब तक बीजेपी को हटाया नहीं जाता और चुनाव आयोग व हमारी सभी संवैधानिक संस्थाओं में निष्पक्षता बहाल नहीं की जाती, तब तक हालात नहीं बदलेंगे. योगेंद्र यादव बोले- सीईसी के खिलाफ सड़कों पर इम्पीचमेंट शुरूइधर, दिल्ली के प्रदर्शन पर योगेंद्र यादव ने कहा है कि संसद में इम्पीचमेंट होने दिया जाए, या ना होने दिया जाए. दिल्ली की सड़ पर मुख्य चुनाव अभियुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इम्पीचमेंट शुरू हो चुका है. बीजेपी और ज्ञानेश कुमार की जुगलबंदी अब देश नहीं सहेगा. ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो. एसआईआर रद्द करो. सीजेपी के प्रोटेस्ट में पहुंची कई हस्तियांसीजेपी के प्रोटेस्ट में कई हस्तियां पहुंची हैं. इनमें एक्टर नसीरुद्दीन शाह, विशाल ददलानी समेत कई लोग पहुंचे हैं. नसीरुद्दीन शाह के साथ का एक वीडियो भी सामने आया है, इसमें अभिजीत दीपके ने उनसे मुलाकात का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि क्या वे सपना देख रहे हैं. इसके अलावा दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा है कि दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर बर्बरता की है. अब वे सुधर जाएं, या हम उन्हें सुधार देंगे. सीजेपी के मंच से मेरा रंग दे बसंती चोला, गाते हुए सिंगर विशाल ददलानी गाते नजर आए. आशुतोष रांका ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि आखिरकार हम तीनों एक साथ ट्रक पर चढ़ गए हैं. इसमें सौरव दास, अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका नजर आ रहे हैं. यह तीनों सीजेपी के प्रदर्शन का फेस रहे हैं. दीपके ने साधा अमित शाह पर निशाना, फडणवीस को दी चेतावनी सीजेपी चीफ अभिजीत दीपके ने कहा है कि दिल्ली के जंतर मंतर में बड़ी संख्या में लोगों को डिटेन किया गया है. थोड़ा वेट करिए, कुछ दिनों बाद देशभर के लोग जंतर-मंतर पहुंचेगे. उन्होंने कहा है कि दिल्ली पुलिस के डीसीपी सचिन शर्मा गृहमंत्री अमित शाह के जनरल डायर हैं. वहीं, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस को चेतावनी देते हुए दीपके ने कहा है कि अगर उनमें हिम्मत है, तो शिवाजी पार्क में जुटे प्रदर्शनकारियों को जेल भेजकर दिखाए. इस दौरान उन्होंने जेल भरो का नारा दोहराया. माकपा ने प्रदर्शन में शामिल होने पर दी युवाओं, प्रदर्शनकारियों को दी बधाईवहीं, माकपा यानी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने युवाओं, छात्रों और बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों को बधाई दी है. उन्होंने कहा है कि आज सभी पाबंदियों का सामना करते हुए बाहर निकलकर विरोध प्रदर्शन किया. लोकतंत्र बचाने और चुनाव आयोग जैसे राज्य की संस्थानों की निष्पक्षता बनाए रखने का यह आंदोलन जारी रहेगा. पार्टी ने अपील करते हुए कहा है कि जनता बड़ी संख्या में इस संघर्ष में शामिल होकर इसे मजबूत करे. मुंबई के सीजेपी प्रोटेस्ट में पहुंची शबाना आजमीमुंबई में सीजेपी के प्रदर्शन पर मशहूर एक्ट्रेस शबाना आजमी ने कहा है कि यह हमारे लोकतंत्र का सवाल है. यह हमारे अधिकारों का सवाल है. यह हमारी आवाज का सवाल है. हमें बचपन से ही वोट देने, अपने अधिकारों के लिए लड़ने और अपनी आवाज उठाने के लिए कहा गया है. हमारे मौलिक अधिकार छीन लिए जाते हैं. उनमें हेर-फेर की जाती है, तो कोई व
दिल्ली के जंतर-मंतर से लेकर मुंबई के शिवाजी पार्क तक गांधी जयंती के मौके पर चुनाव आयोग के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी और विपक्ष ने जबरदस्त प्रदर्शन शुरू कर दिया है. यहां बड़ी की संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं. कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रोटेस्ट से जुड़ा एक वीडियो जारी करते हुए गांधी जयंती की शुभकामनाएं दी हैं.
इस पोस्ट में बताया कि मुंबई की सड़कों पर लाखों लोग एक फासीवादी सरकार का सामना करने के लिए इकट्ठा हुए हैं. वे पीछे नहीं हटेंगे. वे गांधी के भारत को बचाने के लिए यहां आए हैं. वे इसे सच कर दिखाएंगे. सभी को गांधी जयंती की शुभकामनाएं.
इससे पहले सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की थी. अगर ऐसा नहीं किया जाता है, तो उन्होंने प्रदर्शन का ऐलान किया था.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी क्या बोले?
कांग्रेस नेता और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, आज गांधी जयंती है. और आज ही हजारों नौजवान वोट चोरी के खिलाफ सड़कों पर हैं, शांतिपूर्वक, बिना हिंसा के, अपने संवैधानिक अधिकार का इस्तेमाल करते हुए.
राहुल ने अपने पोस्ट में कहा, 'उनकी मांग साफ है. ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें. लोकतंत्र बचाओ. और Modi-Shah सरकार का जवाब? लड़के-लड़कियों को सड़कों पर घसीटा जा रहा है. सैकड़ों हिरासत में हैं. उनका कसूर सिर्फ यह कि उन्होंने वोट चोरी पर सवाल पूछा. बापू ने यही सिखाया था - सच बोलो, शांति से लड़ो. और यही सरकार को सबसे ज्यादा डराता है. क्योंकि लाठी से भीड़ रोकी जा सकती है, सवाल नहीं. ज्ञानेश कुमार जाएंगे. और जिस सिस्टम ने उन्हें बिठाया है, वो भी जाएगा.'
वहीं, 'कांग्रेस ने अपने पोस्ट में ज्ञानेश कुमार की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है- फाइनल डेस्टिनेशन. इस तस्वीर में सीईसी को जेल की सलाखों के पीछे दिखाया है.'
सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- जब सरकारों के जाने का वक्त..
समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने कहा है कि जब सरकारों के जाने का समय आता है, तो वे कमजोर हो जाती है. तभी वे अन्याय का सहारा लेती है. वे झूठे केस दर्ज करती हैं. लोगों पर प्रेशर बनाती है. जो लोग कभी चुनाव आयोग की मदद से चुनाव जीते थे, वे अब जांच के दायरे में हैं. पूरा देश और सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव आयोग और सरकार दोनों की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रही हैं. चुनाव आयोग, सरकार और बीजेपी की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए गए हैं. ऐसा लगता है कि बीजेपी और चुनाव आयोग मिलीभगत से चुनाव करवा रहे हैं.
अखिलेश ने आगे कहा, 'सत्ता में बैठे लोगों में ऐसे लोग भी शामिल हैं जो उस व्यक्ति की विचारधारा को मानते हैं जिस पर महात्मा गांधी की हत्या का आरोप था और मुकदमा चला था. इसलिए, उनसे किसी चीज की उम्मीद नहीं की जा सकती. जब तक बीजेपी को हटाया नहीं जाता और चुनाव आयोग व हमारी सभी संवैधानिक संस्थाओं में निष्पक्षता बहाल नहीं की जाती, तब तक हालात नहीं बदलेंगे.
योगेंद्र यादव बोले- सीईसी के खिलाफ सड़कों पर इम्पीचमेंट शुरू
इधर, दिल्ली के प्रदर्शन पर योगेंद्र यादव ने कहा है कि संसद में इम्पीचमेंट होने दिया जाए, या ना होने दिया जाए. दिल्ली की सड़ पर मुख्य चुनाव अभियुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इम्पीचमेंट शुरू हो चुका है. बीजेपी और ज्ञानेश कुमार की जुगलबंदी अब देश नहीं सहेगा. ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो. एसआईआर रद्द करो.
सीजेपी के प्रोटेस्ट में पहुंची कई हस्तियां
सीजेपी के प्रोटेस्ट में कई हस्तियां पहुंची हैं. इनमें एक्टर नसीरुद्दीन शाह, विशाल ददलानी समेत कई लोग पहुंचे हैं. नसीरुद्दीन शाह के साथ का एक वीडियो भी सामने आया है, इसमें अभिजीत दीपके ने उनसे मुलाकात का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि क्या वे सपना देख रहे हैं. इसके अलावा दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा है कि दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर बर्बरता की है. अब वे सुधर जाएं, या हम उन्हें सुधार देंगे. सीजेपी के मंच से मेरा रंग दे बसंती चोला, गाते हुए सिंगर विशाल ददलानी गाते नजर आए. आशुतोष रांका ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि आखिरकार हम तीनों एक साथ ट्रक पर चढ़ गए हैं. इसमें सौरव दास, अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका नजर आ रहे हैं. यह तीनों सीजेपी के प्रदर्शन का फेस रहे हैं.
दीपके ने साधा अमित शाह पर निशाना, फडणवीस को दी चेतावनी
सीजेपी चीफ अभिजीत दीपके ने कहा है कि दिल्ली के जंतर मंतर में बड़ी संख्या में लोगों को डिटेन किया गया है. थोड़ा वेट करिए, कुछ दिनों बाद देशभर के लोग जंतर-मंतर पहुंचेगे. उन्होंने कहा है कि दिल्ली पुलिस के डीसीपी सचिन शर्मा गृहमंत्री अमित शाह के जनरल डायर हैं. वहीं, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस को चेतावनी देते हुए दीपके ने कहा है कि अगर उनमें हिम्मत है, तो शिवाजी पार्क में जुटे प्रदर्शनकारियों को जेल भेजकर दिखाए. इस दौरान उन्होंने जेल भरो का नारा दोहराया.
माकपा ने प्रदर्शन में शामिल होने पर दी युवाओं, प्रदर्शनकारियों को दी बधाई
वहीं, माकपा यानी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने युवाओं, छात्रों और बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों को बधाई दी है. उन्होंने कहा है कि आज सभी पाबंदियों का सामना करते हुए बाहर निकलकर विरोध प्रदर्शन किया. लोकतंत्र बचाने और चुनाव आयोग जैसे राज्य की संस्थानों की निष्पक्षता बनाए रखने का यह आंदोलन जारी रहेगा. पार्टी ने अपील करते हुए कहा है कि जनता बड़ी संख्या में इस संघर्ष में शामिल होकर इसे मजबूत करे.
मुंबई के सीजेपी प्रोटेस्ट में पहुंची शबाना आजमी
मुंबई में सीजेपी के प्रदर्शन पर मशहूर एक्ट्रेस शबाना आजमी ने कहा है कि यह हमारे लोकतंत्र का सवाल है. यह हमारे अधिकारों का सवाल है. यह हमारी आवाज का सवाल है. हमें बचपन से ही वोट देने, अपने अधिकारों के लिए लड़ने और अपनी आवाज उठाने के लिए कहा गया है. हमारे मौलिक अधिकार छीन लिए जाते हैं. उनमें हेर-फेर की जाती है, तो कोई व्यक्ति क्या करे? जाहिर है, वे विरोध करेंगे. लोगों की यह जनशक्ति अब रुकने वाली नहीं है. एक बार जब चिंगारी भड़कती है, तो आप देख सकते हैं, वह कैसे फैलती है. पूरे भारत में ऐसा ही हो रहा है. हजारों हजार लोगों के नाम लिस्ट से हटा दिए गए हैं. आज विरोध प्रदर्शन के बाद हम देखेंगे कि क्या कार्रवाई होती है, हमें यह लड़ाई जारी रखनी पड़ती है. हमें यह लड़ाई तबतक लड़नी हो, जबतक जरूरत हो.
फासीवाद को नया रूप दिया जा रहा: कांग्रेस सांसद
कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने कहा है कि देश में फासीवाद को नया रूप दिया गया है. इसका नतीजा भारत का मौजूदा चुनाव आयोग है. भारत के चुनाव आयोग ने अलग-अलग चरणों में देश के लोकतांत्रिक स्वरूप को कमजोर करने की कोशिश की है. चुनाव आयोग की नियुक्ति प्रक्रिया से ही देखें तो शुरुआत में सीजेआई इस प्रक्रिया का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें बाहर कर दिया गया. एलओपी ने इसपर असहमति जाहिर की. साफ है कि हमारी नजर में लोकतंत्र को एक ऐसी संस्था के जरिए कमजोर किया जा रहा है, जिससे असल में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी होने की उम्मीद की जाती है.
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि आज महात्मा गांधी की जयंती पर हम उस व्यक्ति को याद कर रहे हैं, जिन्होंने जीवन भर सत्य और अहिंसा के हथियारों से अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी. आज युवा, जिनमें कॉकरोच पार्टी जैसै आंदोलन शामिल हैं, शांतिपूर्ण विरोध के जरिए अपनी आवाज उठा रहे हैं. राहुल गांधी महात्मा गांधी के द्वारा दिखाए गए, रास्ते पर चल रहे हैं. बरसों से लोकतांत्रिक और अहिंसक विरोध के जरिए देशभर में लोगों को एकजुट कर रहे हैं.
उत्तराखंड के सीएम ने साधा कांग्रेस पर निशाना
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि देखिए कांग्रेस जानता ही कि उनके पैरों तले जमीन पूरी तरह खिसक चुकी है. इसलिए देशभर में हो रहे, सभी विधानसभा चुनावों में, जब जनता उन्हें हर जगह नकार रही है, तो वे कभी ईवीएम को दोष देते हैं. कभी हाईकोर्ट को दोष देते हैं. या सुप्रीम कोर्ट का जिक्र करते हैं. वे हमारी सभी संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाते हैं.
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गोवा में एक कार्यक्रम के दौरान एसआईआर के मुद्दे पर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब भी वह चुनाव हारती है, तो चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठाती है, जबकि जीतने पर चुनाव प्रक्रिया को स्वीकार कर लेती है. इस दौरान शिवराज ने इमरजेंसी का भी जिक्र किया.
What's Your Reaction?