कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात

भारत में सीरीज जीतने का सपना पूरा नहीं हुआ, लेकिन यहां मिले प्यार को वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप भूलना नहीं चाहते. भारत दौरा खत्म होने के बाद होप ने भारतीय फैंस के नाम एक खास संदेश शेयर किया. उन्होंने टीम को समर्थन देने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया और जल्द दोबारा मिलने की उम्मीद जताई. इस दौरे पर होप का बल्ला भी खूब चला और उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा. शे होप ने वेस्टइंडीज क्रिकेट के ऑफिसियल एक्स अकाउंट पर अपनी बात रखी. उन्होंने पूरी वेस्टइंडीज टीम की तरफ से भारत के फैंस और दोस्तों का आभार जताया. होप ने कहा कि उनका भारत दौरा शानदार रहा है. यहां के लोगों ने वेस्टइंडीज की टीम को लगातार प्यार दिया है, जिसके लिए वो शुक्रगुजार हैं. उन्होंने भारतीय फैंस को कैरेबियाई द्वीपों में आने का न्योता भी दिया. होप ने कहा कि वेस्टइंडीज की टीम वहां भारतीय समर्थकों की मेजबानी करने का इंतजार कर रही है. अपने संदेश के आखिर में उन्होंने जल्द फिर मिलने की बात कही. Special farewell to our friends and fans in India from our captain Shai Hope ????????❤️ WI look forward to the next West Indies vs India encounter in the West Indies! ???????? #INDvWI https://t.co/SpVBWWknGd — Windies Cricket (@windiescricket) October 17, 2026 वनडे सीरीज में लगाए 2 शतक शे होप के लिए ये दौरा व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिहाज से शानदार रहा. वनडे सीरीज में उन्होंने 3 पारियों में 278 रन बनाए और उनका औसत 139 रहा.  इस दौरान उन्होंने 2 शतक लगाए. वो सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर रहे. भारत के कप्तान शुभमन गिल 334 रन के साथ पहले नंबर पर रहे. भारत ने वनडे सीरीज 2-1 से जीती. टी20 सीरीज में भी चमका होप का बल्ला वनडे के बाद होप ने टी20 सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 4 पारियों में 261 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 130.50 और स्ट्राइक रेट 190.51 रहा. उन्होंने इस सीरीज में भी 2 शतक लगाए. इस तरह पूरे भारत दौरे पर उनके बल्ले से कुल 4 शतक निकले. 5 मैचों की टी20 सीरीज में होप सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. बेंगलुरु में आखिरी मुकाबला बारिश के वजह से रद्द हो गया और सीरीज 2-2 से बराबर रही. शानदार बल्लेबाजी के लिए होप को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. यह भी पढ़ें: Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक

Oct 18, 2026 - 16:30
 0
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात

भारत में सीरीज जीतने का सपना पूरा नहीं हुआ, लेकिन यहां मिले प्यार को वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप भूलना नहीं चाहते. भारत दौरा खत्म होने के बाद होप ने भारतीय फैंस के नाम एक खास संदेश शेयर किया. उन्होंने टीम को समर्थन देने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया और जल्द दोबारा मिलने की उम्मीद जताई. इस दौरे पर होप का बल्ला भी खूब चला और उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा.

शे होप ने वेस्टइंडीज क्रिकेट के ऑफिसियल एक्स अकाउंट पर अपनी बात रखी. उन्होंने पूरी वेस्टइंडीज टीम की तरफ से भारत के फैंस और दोस्तों का आभार जताया. होप ने कहा कि उनका भारत दौरा शानदार रहा है. यहां के लोगों ने वेस्टइंडीज की टीम को लगातार प्यार दिया है, जिसके लिए वो शुक्रगुजार हैं.

उन्होंने भारतीय फैंस को कैरेबियाई द्वीपों में आने का न्योता भी दिया. होप ने कहा कि वेस्टइंडीज की टीम वहां भारतीय समर्थकों की मेजबानी करने का इंतजार कर रही है. अपने संदेश के आखिर में उन्होंने जल्द फिर मिलने की बात कही.

वनडे सीरीज में लगाए 2 शतक

शे होप के लिए ये दौरा व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिहाज से शानदार रहा. वनडे सीरीज में उन्होंने 3 पारियों में 278 रन बनाए और उनका औसत 139 रहा.  इस दौरान उन्होंने 2 शतक लगाए. वो सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर रहे. भारत के कप्तान शुभमन गिल 334 रन के साथ पहले नंबर पर रहे. भारत ने वनडे सीरीज 2-1 से जीती.

टी20 सीरीज में भी चमका होप का बल्ला

वनडे के बाद होप ने टी20 सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 4 पारियों में 261 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 130.50 और स्ट्राइक रेट 190.51 रहा. उन्होंने इस सीरीज में भी 2 शतक लगाए. इस तरह पूरे भारत दौरे पर उनके बल्ले से कुल 4 शतक निकले.

5 मैचों की टी20 सीरीज में होप सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. बेंगलुरु में आखिरी मुकाबला बारिश के वजह से रद्द हो गया और सीरीज 2-2 से बराबर रही. शानदार बल्लेबाजी के लिए होप को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया.

यह भी पढ़ें: Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow