नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस

देश में खाने-पीने की चीजों की गुणवत्ता पर नजर रखने वाली संस्था FSSAI (भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण) ने बड़ी दिग्गज कंपनियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. FSSAI ने नामी कंपनी नेस्ले इंडिया लिमिटेड (Nestlé India Ltd.) और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) को भ्रामक दावों और नियमों के उल्लंघन के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इसके साथ ही, खाद्य सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली दो अन्य कंपनियों के लाइसेंस भी तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिए गए हैं. नेस्ले के "Resource Renal Vanilla Flavour Powder" पर क्यों फंसा पेंच FSSAI द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, नेस्ले इंडिया के प्रोडक्ट "Nestlé resource renal vanilla flavour powder" की जांच में नियमों की भारी अनदेखी सामने आई है. बिना मंजूरी के बेचना: यह प्रोडक्ट क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) से जूझ रहे मरीजों के खान-पान के लिए बनाया गया है. स्वास्थ्य नियमों (FSS Regulations 2022) के तहत ऐसे खास मेडिकल पर्पस वाले प्रोडक्ट्स बेचने से पहले FSSAI से पूर्व मंजूरी (Prior Approval) लेना अनिवार्य है, जो कंपनी ने नहीं ली थी. FSSAI has issued notices to Nestlé India Ltd. and Hindustan Unilever Ltd. regarding misleading claims and non-compliances. Additionally, licenses have been suspended for M/s Sukhdarshan Pharma and M/s Bala Ji Food Products for serious food safety violations. 1(2) #FSSAINotice https://t.co/Nqf0VE3llt — FSSAI (@fssaiindia) October 17, 2026 शाकाहारी/मांसाहारी निशान न होना: प्रोडक्ट के लेबल पर वेज या नॉन-वेज का जरूरी चिन्ह (Green/Red Dot) गायब था, जो लेबलिंग नियमों (2020) का साफ उल्लंघन है. FSSAI ने नेस्ले से तय समय के भीतर जवाब माँगा है और संतोषजनक जवाब न मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है. हिंदुस्तान यूनिलीवर को भी नोटिस, 2 कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड FSSAI ने हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) को भी उनके प्रोडक्ट्स में भ्रामक दावों और नियमों का पालन न करने पर नोटिस भेजा है. वहीं दूसरी ओर, खाद्य सुरक्षा के गंभीर नियमों के उल्लंघन को लेकर FSSAI ने कड़ा कदम उठाते हुए M/s Sukhdarshan Pharma और M/s Bala Ji Food Products का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.

Oct 18, 2026 - 13:30
 0
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस

देश में खाने-पीने की चीजों की गुणवत्ता पर नजर रखने वाली संस्था FSSAI (भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण) ने बड़ी दिग्गज कंपनियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. FSSAI ने नामी कंपनी नेस्ले इंडिया लिमिटेड (Nestlé India Ltd.) और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) को भ्रामक दावों और नियमों के उल्लंघन के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इसके साथ ही, खाद्य सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली दो अन्य कंपनियों के लाइसेंस भी तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिए गए हैं.

नेस्ले के "Resource Renal Vanilla Flavour Powder" पर क्यों फंसा पेंच

FSSAI द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, नेस्ले इंडिया के प्रोडक्ट "Nestlé resource renal vanilla flavour powder" की जांच में नियमों की भारी अनदेखी सामने आई है.

बिना मंजूरी के बेचना: यह प्रोडक्ट क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) से जूझ रहे मरीजों के खान-पान के लिए बनाया गया है. स्वास्थ्य नियमों (FSS Regulations 2022) के तहत ऐसे खास मेडिकल पर्पस वाले प्रोडक्ट्स बेचने से पहले FSSAI से पूर्व मंजूरी (Prior Approval) लेना अनिवार्य है, जो कंपनी ने नहीं ली थी.

शाकाहारी/मांसाहारी निशान न होना: प्रोडक्ट के लेबल पर वेज या नॉन-वेज का जरूरी चिन्ह (Green/Red Dot) गायब था, जो लेबलिंग नियमों (2020) का साफ उल्लंघन है. FSSAI ने नेस्ले से तय समय के भीतर जवाब माँगा है और संतोषजनक जवाब न मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

हिंदुस्तान यूनिलीवर को भी नोटिस, 2 कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड

FSSAI ने हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) को भी उनके प्रोडक्ट्स में भ्रामक दावों और नियमों का पालन न करने पर नोटिस भेजा है.

वहीं दूसरी ओर, खाद्य सुरक्षा के गंभीर नियमों के उल्लंघन को लेकर FSSAI ने कड़ा कदम उठाते हुए M/s Sukhdarshan Pharma और M/s Bala Ji Food Products का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow