वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी को 35 दिन बाद करोड़ों की प्राइज मनी, दिल्ली CM रेखा गुप्ता का एलान
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय क्रिकेटर प्रतिका रावल को 1.5 करोड़ रुपये की प्राइज मनी देने का एलान किया है. प्रतिका ने 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए ओपनिंग कर रही थीं, लेकिन नॉकआउट मुकाबलों से पहले उन्हें चोट आई थी. प्रतिका ने वर्ल्ड कप में 308 रन बनाए थे. सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर पुष्टि करके कहा, "आज हमने मुख्यमंत्री सेवा सदन में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रतिभाशाली खिलाड़ी प्रतिका रावल का स्वागत किया. हमारी प्रतिभावां बेटी प्रतिका रावल ने दिल्ली का नाम रोशन किया है. क्रिकेट के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और शानदार प्रदर्शन के लिए दिल्ली सरकार उन्हें 1.5 करोड़ रुपये की प्राइज मनी देने की घोषणा करती है." प्रतिका रावल महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में चौथी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं. उन्होंने 308 रन बनाए थे. वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में लॉरा वुल्फार्ट (571), स्मृति मंधाना (434) और एश्ली गार्डनर (328) से पीछे रहीं. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रतिका रावल साहस, ऊर्जा और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक हैं. रेखा गुप्ता ने कहा, "उनका सफर दिखाता है कि दिल्ली केवल सपनों को जन्म नहीं देती बल्कि उन्हें उड़ान देने में भी मदद करती है. उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं." प्रतिका रावल के स्वागत में दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद और DDCA के प्रेसिडेंट रोहन जेटली भी मौजूद रहे. जब 2 नवंबर को भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर फाइनल जीता, उसके बाद प्रतिका रावल व्हीलचेयर पर बैठकर टीम के साथ जुड़ी थीं. चूंकि प्रतिका रावल बीच टूर्नामेंट में बाहर हो गई थीं, ऐसे में सवाल था कि उन्हें विजेता बनने के लिए मेडल मिलेगा या नहीं. मगर ICC ने अपने नियमों में संशोधन किया और रावल को भी मेडल दिया. यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, दुनिया का कोई खिलाड़ी आस पास नहीं
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय क्रिकेटर प्रतिका रावल को 1.5 करोड़ रुपये की प्राइज मनी देने का एलान किया है. प्रतिका ने 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए ओपनिंग कर रही थीं, लेकिन नॉकआउट मुकाबलों से पहले उन्हें चोट आई थी. प्रतिका ने वर्ल्ड कप में 308 रन बनाए थे.
सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर पुष्टि करके कहा, "आज हमने मुख्यमंत्री सेवा सदन में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रतिभाशाली खिलाड़ी प्रतिका रावल का स्वागत किया. हमारी प्रतिभावां बेटी प्रतिका रावल ने दिल्ली का नाम रोशन किया है. क्रिकेट के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और शानदार प्रदर्शन के लिए दिल्ली सरकार उन्हें 1.5 करोड़ रुपये की प्राइज मनी देने की घोषणा करती है."
प्रतिका रावल महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में चौथी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं. उन्होंने 308 रन बनाए थे. वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में लॉरा वुल्फार्ट (571), स्मृति मंधाना (434) और एश्ली गार्डनर (328) से पीछे रहीं.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रतिका रावल साहस, ऊर्जा और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक हैं. रेखा गुप्ता ने कहा, "उनका सफर दिखाता है कि दिल्ली केवल सपनों को जन्म नहीं देती बल्कि उन्हें उड़ान देने में भी मदद करती है. उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं."
प्रतिका रावल के स्वागत में दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद और DDCA के प्रेसिडेंट रोहन जेटली भी मौजूद रहे. जब 2 नवंबर को भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर फाइनल जीता, उसके बाद प्रतिका रावल व्हीलचेयर पर बैठकर टीम के साथ जुड़ी थीं. चूंकि प्रतिका रावल बीच टूर्नामेंट में बाहर हो गई थीं, ऐसे में सवाल था कि उन्हें विजेता बनने के लिए मेडल मिलेगा या नहीं. मगर ICC ने अपने नियमों में संशोधन किया और रावल को भी मेडल दिया.
यह भी पढ़ें:
विराट कोहली ने तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, दुनिया का कोई खिलाड़ी आस पास नहीं
What's Your Reaction?