एशिया कप में PAK टीम की फिर हुई बेइज्जती, टीम इंडिया ने हाथ मिलाने से किया मना

रविवार को एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में भारत और पाकिस्तान का मैच खेला गया. इस मुकाबले के शुरू होने से पहले जब दोनों टीम राष्ट्रगान के लिए बाहर आईं, तब दोनों टीमों के बीच कोई हैंडशेक नहीं देखा गया. एशिया कप 2025 और महिला वर्ल्ड कप के बाद इस टूर्नामेंट में भी भारत ने पाक टीम के साथ नो हैंडशेक पॉलिसी अपनाई हुई है. एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के 3 मैच हुए थे, जिनमें भारतीय खिलाड़ियों ने एक बार भी पाक टीम के साथ हाथ नहीं मिलाया था. एशिया कप राइजिंग टूर्नामेंट में जीतेश शर्मा इंडिया A की कप्तानी कर रहे हैं. जैसे एशिया कप और महिला वर्ल्ड कप में टॉस के समय भारतीय कप्तान ने पाक कप्तान से हाथ नहीं मिलाया, वही सिलसिला इस टूर्नामेंट में भी जारी है. एशिया कप ट्रॉफी को लेकर भी जमकर विवाद हुआ है. पूरे एशिया कप टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने पाक खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाया था, वहीं फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट की जीत के बाद भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था. इसी वजह से प्रेजेंटेशन सेरेमनी 90 मिनट देरी से शुरू हुई थी. टेबल में पहले स्थान पर भारत एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में यूएई को  148 रनों से हरा दिया था. उस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 42 गेंदों में 144 रन बना डाले थे. इस पारी में उन्होंने 15 छक्के और 11 चौके लगाए थे. टीम इंडिया ने उस मैच में 297 रन बनाए थे, इसके जवाब में यूएई की टीम सिर्फ 149 रन ही बना पाई थी. यह भी पढ़ें: IND vs PAK: आज एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच, मोबाइल और टीवी पर फ्री में कैसे देख सकते हैं? जानें सारी डिटेल

Nov 16, 2025 - 23:30
 0
एशिया कप में PAK टीम की फिर हुई बेइज्जती, टीम इंडिया ने हाथ मिलाने से किया मना

रविवार को एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में भारत और पाकिस्तान का मैच खेला गया. इस मुकाबले के शुरू होने से पहले जब दोनों टीम राष्ट्रगान के लिए बाहर आईं, तब दोनों टीमों के बीच कोई हैंडशेक नहीं देखा गया. एशिया कप 2025 और महिला वर्ल्ड कप के बाद इस टूर्नामेंट में भी भारत ने पाक टीम के साथ नो हैंडशेक पॉलिसी अपनाई हुई है. एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के 3 मैच हुए थे, जिनमें भारतीय खिलाड़ियों ने एक बार भी पाक टीम के साथ हाथ नहीं मिलाया था.

एशिया कप राइजिंग टूर्नामेंट में जीतेश शर्मा इंडिया A की कप्तानी कर रहे हैं. जैसे एशिया कप और महिला वर्ल्ड कप में टॉस के समय भारतीय कप्तान ने पाक कप्तान से हाथ नहीं मिलाया, वही सिलसिला इस टूर्नामेंट में भी जारी है.

एशिया कप ट्रॉफी को लेकर भी जमकर विवाद हुआ है. पूरे एशिया कप टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने पाक खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाया था, वहीं फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट की जीत के बाद भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था. इसी वजह से प्रेजेंटेशन सेरेमनी 90 मिनट देरी से शुरू हुई थी.

टेबल में पहले स्थान पर भारत

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में यूएई को  148 रनों से हरा दिया था. उस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 42 गेंदों में 144 रन बना डाले थे. इस पारी में उन्होंने 15 छक्के और 11 चौके लगाए थे. टीम इंडिया ने उस मैच में 297 रन बनाए थे, इसके जवाब में यूएई की टीम सिर्फ 149 रन ही बना पाई थी.

यह भी पढ़ें:

IND vs PAK: आज एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच, मोबाइल और टीवी पर फ्री में कैसे देख सकते हैं? जानें सारी डिटेल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow