भारत के कितने क्रिकेटरों के पास है Lamborghini कार? 300 से ज्यादा की स्पीड से दौड़ती है रोहित शर्मा की कार

भारत के हर गली-मोहल्ले में क्रिकेट खेला जाता है, लोकप्रियता इतनी है कि जो प्लेयर टीम इंडिया के लिए एक मैच भी खेल ले, वो किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं होता. एमएस धोनी को बाइक्स का शौक रहा है, वहीं हार्दिक पांड्या महंगी घड़ियों के शौकीन हैं. ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों के पास महंगी-महंगी गाड़ियां भी हैं. रोहित शर्मा को अक्सर लैम्बोर्गिनी उरुस में घूमते देखा जाता है. यहां उन भारतीय क्रिकेटरों की लिस्ट देखिए, जिनके कार कलेक्शन में लैम्बोर्गिनी गाड़ी मौजूद है. इन क्रिकेटरों के पास Lamborghini कार रोहित शर्मा: सूची में सबसे पहला नाम रोहित शर्मा का है, जिन्होंने इसी साल अगस्त में नई लैम्बोर्गिनी उरुस खरीदी है. उनके पास पहले भी लैम्बोर्गिनी उरुस थी, जिसे उन्होंने ड्रीम11 फैंटेसी क्रिकेट के विजेता को तोहफे में दे दिया था. उनकी नई कार लाल रंग की है. भारत में इस कार की कीमत 4.2 करोड़ से शुरू होती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाड़ी की उच्चतम स्पीड 312 kmph तक चली जाती है. विराट कोहली: बताया जाता है कि विराट कोहली के कार कलेक्शन में लैम्बोर्गिनी एवेंटाडोर मौजूद है. ये गाड़ी 2.9 सेकेंड में 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ लेती है. भारत में इस मॉडल की कीमत लगभग 5 करोड़ से शुरू होती है. सचिन तेंदुलकर: दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक सचिन तेंदुलकर के पास नीले रंग की लैम्बोर्गिनी उरुस एसई है, जिसकी कीमत 5.4 करोड़ रुपये बताई जाती है. मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार उनके पास फरारी से लेकर BMW और पोर्शे कंपनी की कार भी मौजूद है. केएल राहुल: केएल राहुल के पास लैम्बोर्गिनी हुराकान स्पाइडर है, जो देखने में बेहद स्टाइलिश कार है. ये 3.4 सेकेंड में 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ लेती है. इसकी कीमत 4.10 करोड़ है. युवराज सिंह: युवराज सिंह के पास भी कई लक्जरी कार हैं, जिनमें से एक लैम्बोर्गिनी मर्सिएलागो एलपी 640-4 है, जो ऑरेंज रंग की है. भारत में इसकी कीमत 2.60 करोड़ रुपये से शुरू होती है. यह भी पढ़ें: तुम हार के हकदार..., माइकल वॉन ने टीम इंडिया की हार पर दिया तीखा बयान, गौतम गंभीर के बयान का विरोध!

Nov 16, 2025 - 23:30
 0
भारत के कितने क्रिकेटरों के पास है Lamborghini कार? 300 से ज्यादा की स्पीड से दौड़ती है रोहित शर्मा की कार

भारत के हर गली-मोहल्ले में क्रिकेट खेला जाता है, लोकप्रियता इतनी है कि जो प्लेयर टीम इंडिया के लिए एक मैच भी खेल ले, वो किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं होता. एमएस धोनी को बाइक्स का शौक रहा है, वहीं हार्दिक पांड्या महंगी घड़ियों के शौकीन हैं. ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों के पास महंगी-महंगी गाड़ियां भी हैं. रोहित शर्मा को अक्सर लैम्बोर्गिनी उरुस में घूमते देखा जाता है. यहां उन भारतीय क्रिकेटरों की लिस्ट देखिए, जिनके कार कलेक्शन में लैम्बोर्गिनी गाड़ी मौजूद है.

इन क्रिकेटरों के पास Lamborghini कार

रोहित शर्मा: सूची में सबसे पहला नाम रोहित शर्मा का है, जिन्होंने इसी साल अगस्त में नई लैम्बोर्गिनी उरुस खरीदी है. उनके पास पहले भी लैम्बोर्गिनी उरुस थी, जिसे उन्होंने ड्रीम11 फैंटेसी क्रिकेट के विजेता को तोहफे में दे दिया था. उनकी नई कार लाल रंग की है. भारत में इस कार की कीमत 4.2 करोड़ से शुरू होती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाड़ी की उच्चतम स्पीड 312 kmph तक चली जाती है.

विराट कोहली: बताया जाता है कि विराट कोहली के कार कलेक्शन में लैम्बोर्गिनी एवेंटाडोर मौजूद है. ये गाड़ी 2.9 सेकेंड में 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ लेती है. भारत में इस मॉडल की कीमत लगभग 5 करोड़ से शुरू होती है.

सचिन तेंदुलकर: दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक सचिन तेंदुलकर के पास नीले रंग की लैम्बोर्गिनी उरुस एसई है, जिसकी कीमत 5.4 करोड़ रुपये बताई जाती है. मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार उनके पास फरारी से लेकर BMW और पोर्शे कंपनी की कार भी मौजूद है.

केएल राहुल: केएल राहुल के पास लैम्बोर्गिनी हुराकान स्पाइडर है, जो देखने में बेहद स्टाइलिश कार है. ये 3.4 सेकेंड में 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ लेती है. इसकी कीमत 4.10 करोड़ है.

युवराज सिंह: युवराज सिंह के पास भी कई लक्जरी कार हैं, जिनमें से एक लैम्बोर्गिनी मर्सिएलागो एलपी 640-4 है, जो ऑरेंज रंग की है. भारत में इसकी कीमत 2.60 करोड़ रुपये से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें:

तुम हार के हकदार..., माइकल वॉन ने टीम इंडिया की हार पर दिया तीखा बयान, गौतम गंभीर के बयान का विरोध!

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow