असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन और कब से कर सकेंगे अप्लाई?
MPPCB ने असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के जरिए कुल 14 पदों को भरा जाएगा. जो उम्मीदवार इंजीनियरिंग फील्ड से जुड़े हैं और सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए यह शानदार अवसर है. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और उम्मीदवार 10 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.क्या चाहिए योग्यता?इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनके पास सिविल इंजीनियरिंग में B.E./B.Tech की डिग्री हो और साथ ही एनवायर्नमेंटल इंजीनियरिंग में एम.ई./एम.टेककिया हो.डिग्री किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से होना जरूरी है. कितनी है उम्र सीमा?इस भर्ती में आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 साल रखी गई है, जबकि सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु 40 साल है. वहीं SC, ST, OBC (मध्य प्रदेश निवासी), महिलाओं, दिव्यांग और विभागीय कर्मचारियों को अधिकतम आयु में छूट देकर 45 साल तक आवेदन की अनुमति दी गई है. किस वर्ग के लिए कितने पद ?इस भर्ती के तहत कुल 14 पद हैं, जिनका वर्ग के अनुसार अलग अलग है. इनमें अनारक्षित वर्ग के लिए 5 पद, SC के लिए 2, ST के लिए 3, OBC के लिए 3 और EWS के लिए 1 पद शामिल है. इसके अलावा कुछ पद महिलाओं के लिए भी आरक्षित रखे गए हैं. यह भी पढ़ें - UPPCL में असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द, मई से फॉर्म भरने की उम्मीद कैसे होगा चयन?उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले Computer Based Test (CBT) होगा, इसके बाद इंटरव्यू लिया जाएगा और अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा. फाइनल मेरिट में CBT को 80% और इंटरव्यू को 20% वेटेज दिया जाएगा.कितना मिलेगा वेतन?इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-12 के तहत वेतन दिया जाएगा. शुरुआती सैलरी 56,100 रुपये प्रति माह होगी जो अनुभव और समय के साथ बढ़कर 1,77,500 रुपये तक होगी.इसके अलावा उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य सरकारी सुविधाएं भी दी जाएंगी. कैसे करें आवेदन ? सबसे पहले आधिकारिक MP Online पोर्टल mppcb.mp.gov.in पर जाएं. होमपेज पर Assistant Engineer Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें. अब नया रजिस्ट्रेशन करें या पहले से रजिस्टर हैं तो लॉगिन करें. आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें और सभी जरूरी जानकारी सही-सही दर्ज करें. आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, सिग्नेचर और शैक्षणिक प्रमाण पत्र अपलोड करें. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें. फॉर्म को एक बार अच्छी तरह जांच लें और फिर सबमिट कर दें. अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें. यह भी पढ़ें - इंटर्नशिप पर नहीं लगेगी फीस, मेडिकल छात्रों को बड़ी राहत; NMC का सख्त आदेश
MPPCB ने असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के जरिए कुल 14 पदों को भरा जाएगा. जो उम्मीदवार इंजीनियरिंग फील्ड से जुड़े हैं और सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए यह शानदार अवसर है. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और उम्मीदवार 10 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.
क्या चाहिए योग्यता?
इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनके पास सिविल इंजीनियरिंग में B.E./B.Tech की डिग्री हो और साथ ही एनवायर्नमेंटल इंजीनियरिंग में एम.ई./एम.टेककिया हो.डिग्री किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से होना जरूरी है.
कितनी है उम्र सीमा?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 साल रखी गई है, जबकि सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु 40 साल है. वहीं SC, ST, OBC (मध्य प्रदेश निवासी), महिलाओं, दिव्यांग और विभागीय कर्मचारियों को अधिकतम आयु में छूट देकर 45 साल तक आवेदन की अनुमति दी गई है.
किस वर्ग के लिए कितने पद ?
इस भर्ती के तहत कुल 14 पद हैं, जिनका वर्ग के अनुसार अलग अलग है. इनमें अनारक्षित वर्ग के लिए 5 पद, SC के लिए 2, ST के लिए 3, OBC के लिए 3 और EWS के लिए 1 पद शामिल है. इसके अलावा कुछ पद महिलाओं के लिए भी आरक्षित रखे गए हैं.
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले Computer Based Test (CBT) होगा, इसके बाद इंटरव्यू लिया जाएगा और अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा. फाइनल मेरिट में CBT को 80% और इंटरव्यू को 20% वेटेज दिया जाएगा.
कितना मिलेगा वेतन?
इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-12 के तहत वेतन दिया जाएगा. शुरुआती सैलरी 56,100 रुपये प्रति माह होगी जो अनुभव और समय के साथ बढ़कर 1,77,500 रुपये तक होगी.इसके अलावा उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य सरकारी सुविधाएं भी दी जाएंगी.
कैसे करें आवेदन ?
- सबसे पहले आधिकारिक MP Online पोर्टल mppcb.mp.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर Assistant Engineer Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अब नया रजिस्ट्रेशन करें या पहले से रजिस्टर हैं तो लॉगिन करें.
- आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें और सभी जरूरी जानकारी सही-सही दर्ज करें.
- आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, सिग्नेचर और शैक्षणिक प्रमाण पत्र अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें.
- फॉर्म को एक बार अच्छी तरह जांच लें और फिर सबमिट कर दें.
- अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें.
-
यह भी पढ़ें - इंटर्नशिप पर नहीं लगेगी फीस, मेडिकल छात्रों को बड़ी राहत; NMC का सख्त आदेश
What's Your Reaction?