युवाओं के लिए बड़ा मौका, अग्निवीर भर्ती फॉर्म भरने की अंतिम तारीख कल
इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया कल, 10 अप्रैल को बंद करने जा रही है. जिन युवाओं ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, उनके पास अब बहुत कम समय बचा है. देरी करने पर मौका हाथ से निकल सकता है. पहले आवेदन की अंतिम तारीख 1 अप्रैल थी, लेकिन युवाओं की मांग को देखते हुए तारीख बढ़ाई गई. अब बढ़ी हुई समय सीमा भी खत्म होने जा रही है. इच्छुक उम्मीदवार Join Indian Army की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों के लिए है, जो तय योग्यता पूरी करते हों. भर्ती अलग-अलग श्रेणियों में की जाएगी. अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल (SKT), अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास) और अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास). इसके अलावा सोल्जर टेक्निकल, सिपाही फार्मा और धार्मिक शिक्षक जैसे पदों के लिए भी आवेदन लिए जाएंगे, जिनके लिए अलग योग्यता जरूरी है. कौन कर सकता है आवेदन? अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए 10वीं पास होना जरूरी है, जिसमें कुल 45% अंक होने चाहिए. अग्निवीर टेक्निकल के लिए 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स होना जरूरी है. अग्निवीर क्लर्क/SKT के लिए 12वीं किसी भी विषय से 60% अंकों के साथ पास होना चाहिए. अग्निवीर ट्रेड्समैन के लिए पद के अनुसार 8वीं या 10वीं पास होना जरूरी है. उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2026 तक 17.5 साल से 21 साल के बीच होनी चाहिए. सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी. यह भी पढ़ें - इंटर्नशिप पर नहीं लगेगी फीस, मेडिकल छात्रों को बड़ी राहत; NMC का सख्त आदेश आवेदन शुल्क और जरूरी दस्तावेज आवेदन करते समय 250 रुपये का शुल्क देना होगा. यह भुगतान नेट बैंकिंग, यूपीआई, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से किया जा सकता है. आवेदन के साथ फोटो, हस्ताक्षर और पहचान पत्र की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे खुद ही फॉर्म भरें और किसी बिचौलिए के चक्कर में न पड़ें. फॉर्म जमा करने से पहले एक बार ध्यान से देख लें और उसका प्रिंट अपने पास रख लें. चयन प्रक्रिया कैसी होगी? भर्ती की प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी: ऑनलाइन लिखित परीक्षा (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) ट्रेड या टाइपिंग टेस्ट (जहां जरूरी हो) दस्तावेज सत्यापन मेडिकल जांच कितनी हैं सीटें और क्या मिलेगी सैलरी? अग्निवीर भर्ती 2026 के तहत 25,000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी. चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती वेतन 30,000 रुपये प्रति माह मिलेगा. इसके साथ अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी. ऐसे करें आवेदन उम्मीदवार आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं. इसके बाद उम्मीदवार अग्निवीर भर्ती 2026 लिंक पर क्लिक करें. अब उम्मीदवार जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें. इसके बाद उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरें. अब उम्मीदवार दस्तावेज अपलोड करें. फिर कैंडिडेट्स आवेदन शुल्क जमा करें. फॉर्म सबमिट कर पेज डाउनलोड कर लें. यह भी पढ़ें - UPPCL में असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द, मई से फॉर्म भरने की उम्मीद
इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया कल, 10 अप्रैल को बंद करने जा रही है. जिन युवाओं ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, उनके पास अब बहुत कम समय बचा है. देरी करने पर मौका हाथ से निकल सकता है.
पहले आवेदन की अंतिम तारीख 1 अप्रैल थी, लेकिन युवाओं की मांग को देखते हुए तारीख बढ़ाई गई. अब बढ़ी हुई समय सीमा भी खत्म होने जा रही है. इच्छुक उम्मीदवार Join Indian Army की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
यह भर्ती अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों के लिए है, जो तय योग्यता पूरी करते हों. भर्ती अलग-अलग श्रेणियों में की जाएगी. अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल (SKT), अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास) और अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास). इसके अलावा सोल्जर टेक्निकल, सिपाही फार्मा और धार्मिक शिक्षक जैसे पदों के लिए भी आवेदन लिए जाएंगे, जिनके लिए अलग योग्यता जरूरी है.
कौन कर सकता है आवेदन?
- अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए 10वीं पास होना जरूरी है, जिसमें कुल 45% अंक होने चाहिए.
- अग्निवीर टेक्निकल के लिए 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स होना जरूरी है.
- अग्निवीर क्लर्क/SKT के लिए 12वीं किसी भी विषय से 60% अंकों के साथ पास होना चाहिए.
- अग्निवीर ट्रेड्समैन के लिए पद के अनुसार 8वीं या 10वीं पास होना जरूरी है.
उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2026 तक 17.5 साल से 21 साल के बीच होनी चाहिए. सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी.
यह भी पढ़ें - इंटर्नशिप पर नहीं लगेगी फीस, मेडिकल छात्रों को बड़ी राहत; NMC का सख्त आदेश
आवेदन शुल्क और जरूरी दस्तावेज
आवेदन करते समय 250 रुपये का शुल्क देना होगा. यह भुगतान नेट बैंकिंग, यूपीआई, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से किया जा सकता है. आवेदन के साथ फोटो, हस्ताक्षर और पहचान पत्र की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी.
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे खुद ही फॉर्म भरें और किसी बिचौलिए के चक्कर में न पड़ें. फॉर्म जमा करने से पहले एक बार ध्यान से देख लें और उसका प्रिंट अपने पास रख लें.
चयन प्रक्रिया कैसी होगी?
भर्ती की प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी:
- ऑनलाइन लिखित परीक्षा (कंप्यूटर आधारित टेस्ट)
- फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
- फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT)
- ट्रेड या टाइपिंग टेस्ट (जहां जरूरी हो)
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल जांच
कितनी हैं सीटें और क्या मिलेगी सैलरी?
अग्निवीर भर्ती 2026 के तहत 25,000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी. चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती वेतन 30,000 रुपये प्रति माह मिलेगा. इसके साथ अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी.
ऐसे करें आवेदन
- उम्मीदवार आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं.
- इसके बाद उम्मीदवार अग्निवीर भर्ती 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अब उम्मीदवार जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें.
- इसके बाद उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरें.
- अब उम्मीदवार दस्तावेज अपलोड करें.
- फिर कैंडिडेट्स आवेदन शुल्क जमा करें.
- फॉर्म सबमिट कर पेज डाउनलोड कर लें.
- यह भी पढ़ें - UPPCL में असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द, मई से फॉर्म भरने की उम्मीद
What's Your Reaction?